भारत

प्रज्ञा ठाकुर आज क्षिप्रा में करेंगी स्नान

भोपाल, 18 मई (आईएएनएस)। मालेगांव बम विस्फोट में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से क्लीनचिट पाने वाली साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की मध्य प्रदेश के उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ कुंभ के दौरान क्षिप्रा नदी में स्नान करने की मांग राज्य सरकार ने मान ली है। बुधवार को उन्हें उज्जैन ले जाया जा रहा है। साध्वी को उज्जैन में स्नान कराने …

Read More »

दिल्ली में गर्म सुबह, पारा बढ़ने के आसार

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह मौसम गर्म रहा। न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “आसमान साफ रहेगा। सुबह या शाम में आंधी आने या आसमान में …

Read More »

बिहार में तेज धूप

पटना, 18 मई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के कई इलाकों में बुधवार को सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है, जिससे तापमान में भी वृद्धि हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में तापमान बढ़ने तथा कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी के आसार जताए हैं। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के …

Read More »

बंगाल में डायन बताकर महिला की हत्या

कोलकात्ता, 17 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर जिले में 45 वर्षीय एक महिला को मार डाला गया। ग्रामीणों ने महिला पर जादू टोने का आरोप लगाया। पुलिस ने मंगलवार बताया कि इस आरोप में सात लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। इस महिला को एक महीना पहले हुए एक महिला के मौत का जिम्मेवार माना जा …

Read More »

अदालत ने राजीव गांधी का हवाला देकर 3 को सजा सुनाई

नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को भ्रष्टाचार के मामले में केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) के दो अभियंताओं एवं एक ठेकेदार को दोषी करार दिया। अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का वह कथन भी दोहराया कि सरकारी सेवक के भ्रष्टाचार से सरकारी एजेंसियों की छवि खराब होती है और विकास बाधित होता है। …

Read More »

प्रधानमंत्री ने आंध्र और छत्तीसगढ़ के सूखे की समीक्षा की

नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ के सूखे की स्थिति की समीक्षा की और इसका प्रभाव कम करने में राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की। प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और गुजरात में भूमि जल से सिंचाई के आर्थिक प्रभावों के विस्तृत अध्ययन के लिए एक टास्कफोर्स गठित करने का …

Read More »

उप्र : बेटी से दुष्कर्म करने वाला पिता गिरफ्तार

पांच माह से पिता की ज्यादती बर्दाश्त कर रही बेटी जब गर्भवती हो गई, तब मां को पता चला। मां-बेटी ने थाने पहुंच कर तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जनपद के बुढ़ाना कस्बे के कोतवाली रोड निवासी आरोपी युवक मजदूरी करता है। उसकी पत्नी भी घरों में झाड़ू-पोंछा का काम करती है। …

Read More »

आजमगढ़ में हालात सामान्य, तनाव बरकरार

खुदादादपुर में बीते 12 घंटे से हालात नियंत्रण में हैं, लेकिन सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। बड़ी संख्या में आरएएफ, पीएसी तथा पुलिस की निगरानी में दंगाइयों पर नियंत्रण कर लिया गया है। प्रदेश के एडीजी (कानून व्यवस्था) के साथ ही वाराणसी के आईजी व डीआईजी भी आजमगढ़ में डेरा डाले हुए हैं। सोशल मीडिया के जरिए फैल रही अफवाहों …

Read More »

दिल्ली निगम चुनाव : आप, कांग्रेस के बाद भाजपा तीसरे स्थान पर (राउंडअप)

नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। दिल्ली नगर निगम के 13 वार्डो के लिए हुए उपचुनाव के नतीजों से मंगलवार को तीनों निगमों पर राज कर रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी 13 में से केवल तीन वार्डो पर जीत बरकरार रख पाई। पहली बार निकाय चुनाव में उतरी आम आदमी पार्टी (आप) ने पांच वार्डो …

Read More »

‘केरल दुष्कर्म कांड की जांच को प्रभावित किया जा रहा’

नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। केरल में दलित महिला जीशा की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले की जांच करने गई राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की एक समिति ने कहा है कि पुलिस ‘दबाव’ में काम कर रही है और चुनावी मुद्दों की वजह से हो सकता है कि इसकी निष्पक्ष जांच न हो। रिपोर्ट में यह भी कहा गया …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493