भारत

उप्र : आजमगढ़ में हिंसा के बाद 18 मई तक इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध

लखनऊ/आजमगढ़, 17 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में दो समुदायों के बीच रुक-रुक कर हिंसा जारी है। अधिकारियों ने इस पर काबू पाने के लिए शासन के निर्देश पर जिले में इंटरनेट सेवा पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी है। लखनऊ से आजमगढ़ पहुंचे आईटी विशेषज्ञ अधिकारियों की सलाह पर सोमवार को यह फैसला लिया गया। यह जानकारी …

Read More »

नगर निगम उपचुनाव : भाजपा 2 वार्ड में जीती, कांग्रेस, आप 4 वार्ड में आगे

नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। दिल्ली नगर निगम के 13 वार्डो में हुए उपचुनावों के लिए वोटों की गिनती मंगलवार सुबह शुरू हो गई। अब तक के नतीजों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दो वार्ड पर जीत हासिल कर ली है और कांग्रेस व आम आदमी पार्टी (आप) दोनों चार-चार वार्डो में आगे चल रही हैं। शालीमार बाग …

Read More »

उत्तर प्रदेश में तेज धूप

लखनऊ, 17 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में मंगलवार सुबह तेज धूप रही। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और इजाफा होने की संभावना है। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप रहेगी और लू चलेगी। दिन में वायुमंडल में आर्द्रता का स्तर …

Read More »

बिहार में हल्की बदली, बूंदाबांदी का अनुमान

पटना, 17 मई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार सुबह हल्के बादल छाए रहे तथा तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम हिस्सों में बूंदाबांदी के आसार जताए हैं। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक, पटना में न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री, गया में 27.9 डिग्री, …

Read More »

दिल्ली में गर्म सुबह, शाम में आंधी के आसार

नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)।देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह मौसम गर्म रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “आसमान साफ रहेगा। सुबह या शाम में आंधी आने या धुंधलका छाने का अनुमान है।” अधिकारी के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान 40 …

Read More »

पाकिस्तानी सेना ने एलओसी पर संघर्षविराम का उल्लंघन किया

श्रीनगर, 17 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तानी सेना ने सोमवार रात जम्मू एवं कश्मीर राज्य के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्षविराम का उल्लंघन किया। एक रक्षा सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “सेना ने सोमवार रात 9.30 बजे उरी सेक्टर में हमारे ठिकानों पर अकारण गोलीबारी शुरू कर दी। यह गोलीबारी रुक-रुक कर आधे घंटे तक जारी रही।” सूत्र ने …

Read More »

मध्य प्रदेश में गर्मी, उमस

भोपाल, 17 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर मंगलवार सुबह गर्मी और उमस का असर देखा गया। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में लू चलने की आशंका जताई है। राज्य में लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है। मंगलवार सुबह भी चिलचिलाती धूप रही। मौसम विभाग के अनुसार, इस …

Read More »

बिहार : पार्षद मनोरमा देवी का अदालत में आत्मसमर्पण

गया, 17 मई (आईएएनएस)। बिहार के गया में रोडरेज की घटना में 19 वर्षीय छात्र आदित्य सचदेवा की हत्या के मुख्य आरोपी रॉकी यादव की मां और विधान पार्षद (एमएलसी) मनारेमा देवी ने घर में शराब बरामदगी मामले में मंगलवार सुबह गया की एक अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। मनोरमा देवी ने गया व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। न्यायालय ने …

Read More »

जिम से ज्यादा बढ़ रहा नृत्य का प्रचलन

नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। लोग व्यायाम करने के लिए हालांकि जिम जाना पसंद करते हैं, लेकिन व्यायाम के लिए जुंबा, टैंगो, बैली डांसिंग और ऐरोबिक्स जैसी विभिन्न नृत्य शैलियों के प्रति भी लोगों का रुझान बढ़ रहा है। ‘फिटपास’ राजधानी में मौजूद 1,000 जिम्स और फिटनेस स्टूडियोज और एक लाख से भी ज्यादा तरह के रोजमर्रा के व्यायाम में …

Read More »

कश्मीर मुठभेड़ में 2 आतंकवादी ढेर

श्रीनगर, 17 मई (आईएएनएस)। कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच दो अलग-अलग मुठभेड़ों में मंगलवार को दो आतंकवादियों को मार गिराया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “सुरक्षाबलों ने रात के दौरान शोपियां जिले के पहलीपोरा गांव में छिपे आतंकवादियों के लिए अभियान चलाया।” अधिकारी ने बताया कि इस मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर हो गया जबकि …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493