अहमदाबाद, 6 मार्च (आईएएनएस)। गुजरात में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादियों की घुसपैठ की आशंकाओं के बीच जारी हाईअलर्ट के बाद सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इस बीच, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की दो टीमें रविवार को यहां पहुंचीं। राज्य के गृहमंत्री रजनीकांत पटेल ने यहां संवाददाताओं को बताया, “गुजरात पुलिस हाई अलर्ट पर है। राज्य सरकार ने …
Read More »भारत
पणजी को स्मार्ट सिटी परियोजना के लिए ईमानदार पार्षदों की जरूरत : पर्रिकर
पणजी, 6 मार्च (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि गोवा की राजधानी पणजी को स्मार्ट सिटी योजना लागू करने के लिए पार्षदों की एक ईमानदार और कुशल टीम की जरूरत है। पर्रिकर ने पणजी नगर निगम चुनाव में मतदान करने के बाद रविवार को यह बात कही। वर्ष 2012 से 2014 के बीच गोवा के मुख्यमंत्री रह चुके …
Read More »आंध्र प्रदेश : मंत्री के बेटे से छेड़छाड़ मामले में पूछताछ (लीड-1)
हैदराबाद, 6 मार्च (आईएएनएस)। हैदराबाद पुलिस ने रविवार को महिला से दुर्व्यवहार के आरोपी आंध्र प्रदेश के सामाजिक एवं जनजाति कल्याण मंत्री रावेला किशोर बाबू के बेटे रावेला सुशील से पूछताछ की। सुशील ने सुबह थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। सुशील बंजारा हिल्स पुलिस थाने में पेश हुए और आत्मसमर्पण किया। उनके वकील उन्हें अग्रिम जमानत नहीं दिला पाए। पुलिस …
Read More »मप्र : महिला दिवस पर पुरुष नजर आएंगे गुलाबी वस्त्र में
भोपाल, 6 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को खास अंदाज में मनाने के प्रयास जारी हैं। महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच को व्यक्त करने के लिए महिला बाल विकास विभाग ने अभियान चला रखा है और इसके तहत सभी पुरुषों से इस दिन गुलाबी वस्त्र पहनने का आग्रह किया है। राज्य में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को महिला …
Read More »गुजरात में आतंकवादी घुसपैठ की सूचना के बाद हाई अलर्ट
गांधीनगर, 6 मार्च (आईएएनएस)। गुजरात में आतंकवादी घुसपैठ की सूचना के बाद हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। ऐसी सूचना है कि संभवत: कुछ आतंकवादी राज्य में घुस आए हैं। राज्य में हाई अलर्ट की जानकारी यहां के गृह मंत्री रजनीकांत पटेल ने दी। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “हमें शनिवार को केंद्र सरकार से सूचना मिली कि संभवत: कुछ …
Read More »रांची से अपहृत व्यापारी की गोली मारकर हत्या
रांची, 6 मार्च (आईएएनएस)। रांची से अपहृत एक व्यापरी की हत्या कर दी गई है। इसकी पुष्टि रविवार को झारखंड पुलिस ने की। व्यापारी राजू मंडल का शव शनिवार को चतरा जिले से बरामद किया गया। उसका अपहरण 29 फरवरी को हुआ था। उल्लेखनीय है कि राजू मंडल संगमरमर के पत्थर का व्यापारी था। उसके शव की शिनाख्त शनिवार रात …
Read More »हिमाचल में शीतलहर के साथ बर्फ, बारिश जारी
शिमला, 6 मार्च (आईएएनएस)। बर्फ और बारिश से रविवार को दोबारा हिमाचल प्रदेश सर्दी की गिरफ्त में आ गया है। मौसम अधिकारी ने बताया, कम ऊंचाई वाले और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश देखने को मिली। अधिकारी का कहना था, बर्फबारी और बारिश सोमवार तक जारी रहने का अनुमान है, जिसके कारण सप्ताहांत तक सर्दी बरकरार रहेगी। मौसम विभाग …
Read More »आंध्र प्रदेश : मंत्री के बेटे ने थाने में आत्मसमर्पण किया
हैदराबाद, 6 मार्च (आईएएनएस)। महिला से दुर्व्यवहार के आरोपी आंध्र प्रदेश के सामाजिक एवं जनजाति कल्याण मंत्री रावेला किशोर बाबू के बेटे रावेला सुशील ने रविवार को हैदराबाद पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। सुशील बंजारा हिल्स पुलिस थाने में पेश हुए और आत्मसमर्पण किया। उनके वकील उन्हें अग्रिम जमानत नहीं दिला पाए। पुलिस ने सुशील के ड्राइवर एम. रमेश …
Read More »विधान परिषद चुनाव : मतगणना जारी, 4 सीटों पर जीती सपा
लखनऊ, 6 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में विधान परिषद (एमएलसी)के चुनाव की मतगणना रविवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई। विधान परिषद पर 28 सीटों पर हुए चुनाव में अभी चार सीटों के नतीजे आए हैं। इन चारों सीटों पर समाजवादी पार्टी (सपा) ने बाजी मारी है। लखीमपुर खीरी से सपा प्रत्याशी शशांक यादव ने जीत …
Read More »मप्र में बूंदाबांदी से मौसम सुहावना
भोपाल, 6 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित कई अन्य स्थानों पर बीते 24 घंटों के दौरान हुई बूंदाबादी से रविवार सुबह मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। राज्य के मौसम में बदलाव का दौर …
Read More »
dharmpath.com dharmpath