भारत

राजस्थान में जाटों ने आंदोलन वापस लिया

जयपुर, 23 फरवरी (आईएएनएस)। राजस्थान के जाट समुदाय ने अपना आंदोलन वापस ले लिया है। राज्य के एक मंत्री ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। आरक्षण के लिए जारी आंदोलन के तीसरे और अंतिम दिन भरतपुर जिले में जाट आंदोलनकारियों ने एक मालगाड़ी के इंजन में आग लगाने की कोशिश की। राज्य के समाज कल्याण मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने इस …

Read More »

पवित्र “त्रिवेणी संगम”पर इलाहबाद एडीएम् ने किया मूत्र-दान

इलाहाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां स्वच्छता अभियान और गंगा की सफाई के लिए विशेष मुहिम चला रहे हैं, वहीं उत्तर प्रदेश के जिम्मेदार अधिकारी इसपर पानी फेरते नजर आ रहे हैं। कुंभनगरी इलाहाबाद के एडीएम नजूल गंगा, यमुना और सरस्वती के त्रिवेणी  संगम के पास यमुना नदी में खुले आम पेशाब करते पकड़े गए। दरअसल इलाहाबाद में त्रिवेणी महोत्सव की शुरुआत …

Read More »

उप्र : राजस्थान के भाजपा विधायक कैलाश चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज

गौरीगंज (अमेठी), 23 फरवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के 19 फरवरी को अमेठी दौरे के दौरान हुए विरोध व मारपीट की घटना में राजस्थान के एक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक और चार अन्य लोगों पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अमेठी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक हीरालाल ने बताया कि तहरीर के आधार …

Read More »

‘राम मंदिर चुनाव से पहले उठने वाला चुनावी मुद्दा’

हैदराबाद, 23 फरवरी (आईएएनएस)। अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर निर्माण के लिए सर्वोच्च न्यायालय में भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका दायर होने के एक दिन बाद मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य ने मंगलवार को कहा कि यह राजनैतिक मुद्दा है जिसे हर चुनाव से पहले उठाया जाता है। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य मौलाना सज्जाद …

Read More »

छत्तीसगढ़ में 12वीं की बोर्ड परीक्षा शुरू

रायपुर, 23 फरवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ में मंगलवार सुबह नौ बजे से पर्यावरण के पेपर के साथ 12वीं बोर्ड की परीक्षा शुरू हो गई। परीक्षा खत्म होने के बाद बाहर निकले परीक्षार्थियों ने पेपर को आसान बताया। प्रदेशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर इसके लिए विशेष तैयारी की गई थीं। वहीं संवेदनशील केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी गई। रायपुर के एक …

Read More »

गोरखपुर-मुंबई छत्रपति शिवाजी सुपरफास्ट 6 फेरों में चलेगी

लखनऊ, 23 फरवरी (आईएएनएस/आईपीएन)। रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिए 02597/02598 गोरखपुर-मुंबई छत्रपति शिवाजी टर्मिनस सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी को 6 फेरों में चलाए जाने का निर्णय लिया गया है। लखनऊ, 23 फरवरी (आईएएनएस/आईपीएन)। रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिए 02597/02598 गोरखपुर-मुंबई छत्रपति शिवाजी टर्मिनस सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी को 6 फेरों में चलाए जाने का …

Read More »

बंगाल : पुलिस ने प्रदर्शकारियों पर भांजी लाठियां

कोलकाता, 23 फरवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में बर्दवान विश्वविद्यालय के प्रदर्शनकारी छात्रों पर मंगलवार को पुलिस ने लाठियां भांजी। प्रदर्शनकारी छात्र कथित तौर पर स्नातक परिणामों में गड़बड़ी और परीक्षा स्थगित किए जाने के खिलाफ विश्वविद्यालय परिसर में तोड़फोड़ की थी। कुलपति स्मृति कुमार सरकार ने कहा कि प्रदर्शकारी छात्रों द्वारा तोड़फोड़ किए जाने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन को पुलिस …

Read More »

सोनी सोरी पर एसिड हमला नहीं हुआ : पुलिस

रायपुर/दिल्ली, 23 फरवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ पुलिस ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि आम आदमी पार्टी (आप) की नेता सोनी सोरी पर एसिड अटैक नहीं हुआ है, बल्कि उन पर काला रंग या ग्रीस फेंका गया था। दंतेवाड़ा में आदिवासियों के कल्याण के लिए काम करने वाली सोनी सोरी पर असामाजिक तत्वों ने शनिवार को हमला किया था। उनका चेहरा बुरी …

Read More »

राजिम कुंभ के साथ अगले वर्ष ‘कल्प’ शब्द जुड़ जाएगा : मंत्री

रायपुर, 23 फरवरी (आईएएनएस/वीएनएस)। राजिम कुंभ-2016 का शुभारंभ करते हुए छत्तीसगढ़ के धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि देश और दुनिया में छत्तीसगढ़ को साहित्यिक और धार्मिक पहचान मिले, इसके लिए सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य स्वामी के आदेश और आशीर्वाद से अब राजिम कुंभ में ‘कल्प’ शब्द को अगले वर्ष से जोड़ा जाएगा। …

Read More »

रेलवे ‘जर्सी गाय’ जैसा, मोदी सरकार ने सेवा नहीं की : लालू

पटना, 23 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष और पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद ने संसद में रेल बजट पेश होने से पहले केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि रेलवे ‘जर्सी गाय’ की तरह है, लेकिन मोदी सरकार ने उसकी सेवा ठीक ढंग से नहीं की। लालू प्रसाद ने मंगलवार को ट्वीट किया, “रेलवे जर्सी गाय की …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493