भारत

उप्र उपचुनाव में सपा, कांग्रेस, भाजपा को 1-1 सीट

लखनऊ, 16 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में तीन सीटों पर हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है, जबकि कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक-एक सीट पर जीत हासिल करने में सफल रही हैं। तीनों सीटों पर पिछले सप्ताह हुए मतदान के लिए मतगणना मंगलवार को हुई। सपा इससे पहले तीनों ही सीटों पर काबिज थी, …

Read More »

आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या मामले में 8 माकपा कार्यकर्ता गिरफ्तार

कन्नूर (केरल), 16 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के एक कार्यकर्ता की हत्या के आरोप में मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के आठ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “गिरफ्तार लोगों का संबंध माकपा से है, लेकिन अभी तक हत्या के पीछे कोई राजनैतिक वजह सामने नहीं आई है। फिर भी, सभी पहलुओं …

Read More »

मैहर उपचुनाव में भाजपा की बढ़त बरकरार (लीड-2)

भोपाल, 16 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सतना जिले के मैहर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार नारायण त्रिपाठी ने 11वें चरण में 27,544 वोटों से बढ़त बना रखी है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सतना में स्थापित किए गए नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, 11 चरण की मतगणना पूरी हो चुकी …

Read More »

दिल्ली की रौनक बढ़ाएगा ‘दिल्ली वॉक फेस्टिवल’

नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली में 22 से 28 फरवरी तक होने वाले पहले ‘दिल्ली वॉक फेस्टिवल’ से शहर को एक नई परिभाषा मिलेगी। इस सात-दिवसीय उत्सव में शहर के तीन स्थलों पर कई प्रकार के समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिनमें संगीत, स्ट्रीट परफारमेंस, फिल्म स्क्रीनिग आदि शामिल हैं। इस उत्सव का लक्ष्य शहर की संस्कृति के प्रचार …

Read More »

पृथ्वी मिसाइल-2 का सफल परीक्षण

भुवनेश्वर, 16 फरवरी (आईएएनएस)। भारत ने स्वदेश विकसित परमाणु क्षमता संपन्न सतह से सतह पर मार करने वाली पृथ्वी-2 मिसाइल का ओडिशा के एक परीक्षण केंद्र से मंगलवार को सफल परीक्षण किया। रक्षा सूत्रों ने कहा कि यह मिसाइल 500 से 1000 किलोग्राम तक आयुध ले जाने में सक्षम है। इसका परीक्षण सेना ने बालासोर जिले के चांदीपुर एकीकृत परीक्षण …

Read More »

गाजियाबाद महापौर उपचुनाव में भाजपा जीती (लीड-1)

गाजियाबाद, 16 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में महापौर के पद के लिए हुए उपचुनाव में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जीत हासिल हुई है। भाजपा के आशु वर्मा ने सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) के सुधन रावत को 45,228 मतों से हराया। इस चुनावी दौड़ में 12 उम्मीदवार शामिल थे, लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा के …

Read More »

त्रिपुरा : अमरपुर विस सीट पर माकपा की लगातार चौथी जीत

अगरताला, 16 फरवरी (आईएएनएस)। त्रिपुरा की सत्तारूढ़ मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने एक विशाल अंतर के साथ अमरपुर विधानसभा सीट पर जीत ली है। इस सीट के लिए शनिवार को मतदान हुआ था। इन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को दूसरे स्थान से बाहर कर दिया। सत्तारूढ़ वाम मोर्चा की प्रमुख साथी माकपा ने …

Read More »

पंजाब विधानसभा उपचुनाव में अकाली दल की बड़ी जीत(लीड-2)

चंडीगढ़, 16 फरवरी (आईएएनएस)। सत्तारूढ़ शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब के खडूर साहिब विधानसभा क्षेत्र के लिए हुए उपचुनाव में मंगलवार को भारी बहुमत से जीत पाई। यहां निर्वाचन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि उपचुनाव की मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे शुरू हुई। इसमें अकाली दल के उम्मीदवार रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भुपिदर सिंह को 65,664 …

Read More »

डीयू के पूर्व प्रोफेसर गिलानी गिरफ्तार, देशद्रोह का आरोप (लीड-1)

नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के पूर्व प्रोफेसर एस.ए.आर. गिलानी को संसद हमले के आरोपी अफजल गुरु की बरसी पर कथित तौर पर दिल्ली स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया (पीसीआई) में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिलानी पर देशद्रोह का आरोप है। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, “गिलानी को देशद्रोह …

Read More »

बिहार में पैक्स अध्यक्ष सहित 2 की हत्या

समस्तीपुर, 16 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के समस्तीपुर जिले के बिथान थानाक्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने बिथान प्रखंड के प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति (पैक्स) के अध्यक्ष वीरेंद्र यादव और उनके रिश्तेदार बिरजू यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, वीरेंद्र यादव मंगलवार को अपने एक रिश्तेदार बिरजू यादव के साथ मोटरसाइकिल से अपने गांव छेछनी से बिथान …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493