भारत

बिहार के हरलाखी उपचुनाव में रालोसपा आगे (लीड-1)

मधुबनी, 16 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के मधुबनी जिले के हरलाखी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए मंगलवार को जारी मतगणना में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) बढ़त बनाए हुए है। जिला मुख्यालय के आर.के. कॉलेज स्थित मतगणना केन्द्र में चल रही मतगणना में नौ चरण की मतगणना के बाद रालोसपा के उम्मीदवार सुधांशु शेखर …

Read More »

नारायणखेड़ उप-चुनाव में टीआरएस को बढ़त

हैदराबाद, 16 फरवरी (आईएएनएस)। तेलंगाना के मेडक जिले की नारायणखेड़ विधानसभा क्षेत्र के लिए हुए उप-चुनाव की मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हो गई। अब तक सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने कहा कि मतगणना के तीसरे चरण के आखिर तक टीआरएस के उम्मीदवार एम. भुपाल रेड्डी 7,000 मतों से बढ़त …

Read More »

राष्ट्रपति ने लिथुआनिया को राष्ट्रीय दिवस की बधाई दी

नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मंगलवार को लिथुआनिया देश की सरकार और उसके नागरिकों को उसके राष्ट्रीय दिवस की बधाई दी। प्रणब ने सोशल नेटवर्किं ग साइट ट्विटर पर लिखा, “लिथुआनिया की सरकार और इसके लोगों को राष्ट्रीय दिवस की हार्दिक बधाई।”

Read More »

मप्र : मैहर उपचुनाव में भाजपा को बढ़त (लीड-1)

भोपाल, 16 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सतना जिले के मैहर विधानसभा क्षेत्र के उप-चुनाव की मतगणना कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच मंगलवार सुबह शुरू हुई। मतगणना के शुरुआती दौर में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के उम्मीदवार नारायण त्रिपाठी को लगभग 2,200 वोटों की बढ़त मिली। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सतना में स्थापित किए गए नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के …

Read More »

मप्र में बादल छाए, बौछारें पड़ने का अनुमान

भोपाल, 16 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य जगहों पर मंगलवार सुबह बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। राज्य में मंगलवार सुबह मौसम सुहावना रहा। बादलों व सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल चला। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हुई। …

Read More »

बिहार में नक्सलवादियों ने मोबाइल टावर फूंका

जमुई, 16 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात नक्सलवादियों ने एक मोबाइल टावर फूंक दिया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। खैरा के थाना प्रभारी आऱ एऩ राय ने मंगलवार को बताया कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के 10-12 नक्सलवादी रात में मुड़बारो गांव पहुंचे और वहां …

Read More »

अरुणाचल: ‘टी लेडी’ ने अफीम की खेती छोड़ने के लिए प्रेरित किया

गुवाहाटी, 16 फरवरी (आईएएनएस)। अरुणाचल प्रदेश के एक गांव में एक महिला के चाय बागान की दुनिया में कदम रखने से बहुत से लोगों को अफीम की खेती छोड़ने की प्रेरणा मिली है। महिला का नाम बासाम्लु क्रिसिक्रो है। स्नेहवश लोग इन्हें ‘टी लेडी’ (चाय वाली महिला) कह कर बुलाते हैं। अरुणाचल के लोहित जिले के दूरदराज के गांव वाक्रो …

Read More »

बिहार में बदली छाई, बूंदाबांदी के आसार

पटना, 16 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार सुबह बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहने तथा कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी होने के आसार जताए हैं। मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राजधानी पटना में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया …

Read More »

दिल्ली में धूप भरी सुबह

नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह धूप रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा कि दिन में आसमान आमतौर पर साफ रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है। मौसम …

Read More »

बिहार: हरलाखी उपचुनाव की मतगणना शुरू

मधुबनी, 16 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के मधुबनी जिले के हरलाखी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव की मतगणना कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच मंगलवार सुबह शुरू हो गई। मतगणना का कार्य जिला मुख्यालय के आर.के. कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र में चल रहा है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, मतगणना का कार्य 14 टेबलों पर चल रहा है। …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493