भारत

मप्र : नर्मदा नदी में तैरते क्रूज पर हुई कैबिनेट की बैठक

खंडवा, 2 फरवरी (आईएएनएस)। देश में यह शायद पहला मौका होगा, जब किसी राज्य की मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक नदी पर तैरते क्रूज पर हुई। मध्यप्रदेश में राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक मंगलवार को खंडवा जिले के हनुवंतिया टापू पर नर्मदा नदी में तैरते ‘नर्मदा क्वीन क्रूज’ पर हुई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में देश की अपनी तरह की …

Read More »

आईएम के बाद आईएस में भर्ती का केंद्र बन रहा भटकल

नई दिल्ली, 2 फरवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक में समुद्र तट पर बसा छोटा शहर भटकल एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है। अपने आप में इतिहास के कई पन्नों को समेटे इस शहर पर उस वक्त दाग लगा था, जब इसका नाम भारत में पैदा हुए आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) में आतंकियों की भर्ती करने वाली जगह के रूप में उभरा था। …

Read More »

एमआईएम कार्यकर्ताओं का तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री के घर पर हमला

हैदराबाद, 2 फरवरी (आईएएनएस)। मजलिस इत्तेहादुल-ए-मुस्लिमीन (एमआईएम) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री महमूद अली के घर पर हमला किया। अली का घर शहर के पुराने हिस्से, आजमपुरा में है। हमला ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव में मतदान खत्म होने से कुछ समय पहले हुआ। घटना के समय अली अपने घर में मौजूद थे। एमआईएम कार्यकर्ताओं ने अली …

Read More »

आयुर्वेद दुनियाभर में प्रासंगिक : मोदी (लीड-1)

कोझिकोड (केरल), 2 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि आयुर्वेद स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपनी समग्र एवं व्यापक पहुंच के चलते दुनियाभर में प्रासंगिक है। मोदी ने यहां चल रहे वैश्विक आयुर्वेद महोत्सव में कहा, “आयुर्वेद स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपनी समग्र व व्यापक पहुंच की वजह से आज दुनियाभर में प्रासंगिक है। आयुर्वेदिक दिनचर्या व्यक्ति …

Read More »

ग्राम विकास पर खर्च बढ़ाने की जरूरत : जेटली

नई दिल्ली, 2 फरवरी (आईएएनएस)। वैश्विक सुस्ती के बीच घरेलू अर्थव्यवस्था के विस्तार के लिए केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने मंगलवार को ग्राम विकास पर खर्च बढ़ाने की जरूरत बताई। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) योजना का 10 वर्ष पूरा होने के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में जेटली ने कहा, “गत दो साल से मानसून खराब …

Read More »

हैदराबाद में एमआईएम, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प

हैदराबाद, 2 फरवरी (आईएएनएस)। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव के दौरान मंगलवार को यहां मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एमआईएम) तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के कारण मीरचौक इलाके में तनाव पसर गया। दोनों दलों के लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसमें दोनों पार्टियों के कुछ नेता व कार्यकर्ता घायल हो गए। तनाव उस घटना के …

Read More »

दिल्ली : निगम गतिरोध पर भाजपा प्रतिनिधिमंडल जंग से मिला

नई दिल्ली, 2 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के तीनों नगर निगमों के महापौर और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को उप-राज्यपाल नजीब जंग से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली सरकार और नगर निगम के हड़ताली कर्मचारियों के बीच जारी खींचतान में हस्तक्षेप करने की अपील की। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई भाजपा प्रदेश प्रभारी सतीश उपाध्याय ने की। उन्होंने …

Read More »

‘विकलांगों को विशिष्ट पहचान पत्र जल्द’

जयपुर, 2 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत ने मंगलवार को कहा कि सभी विकलांगों को डेढ़ साल के अंदर एक ऐसा विशिष्ट पहचान पत्र दिया जाएगा जो पूरे देश में मान्य होगा। सामाजिक क्षेत्र के मुद्दों पर संपादकों के सम्मेलन में गहलोत ने कहा, “इस पहचान पत्र की मदद से विकलांग कल्याणकारी योजनाओं का …

Read More »

हैदराबाद : मतदाता पहचान पत्र पर सलमान खान की तस्वीर

हैदराबाद, 2 फरवरी (आईएएनएस)। हैदराबाद में चौंका देने वाली घटना सामने आई है। वहां निकाय चुनावों के लिए आधिकारिक तौर पर जारी एक पहचान पत्र पर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का नाम और उनकी तस्वीर मिली। हैदराबाद के पुराने शहर में एक मतदान केंद्र के कर्मचारी उस वक्त दंग रह गए, जब मंगलवार को ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के चुनाव …

Read More »

सरकार राकांपा नेताओं को निशाना बना रही : पवार

मुंबई, 2 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने मंगलवार को सरकार पर उसके नेताओं को निशाना बनाने का आरोप लगाया। पार्टी अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि सरकार ने सत्ता का दुरुपयोग कर पार्टी नेता छगन भुजबल के भतीजे को गिरफ्तार किया है। पवार ने कहा, “सरकार राकांपा नेताओं को जानबूझकर निशाना बना रही है। लोकतंत्र में सत्ता का …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493