भारत

संदिग्ध अलकायदा सदस्य की पुलिस हिरासत बढ़ी

नई दिल्ली, 20 जनवरी (आईएएनएस)। आतंकवादी संगठन अलकायदा के संदिग्ध सदस्य मौलाना अंजर शाह की पुलिस हिरासत यहां की एक अदालत ने बुधवार को एक फरवरी तक बढ़ा दी। शाह की 14 दिन की पुलिस हिरासत समाप्त होने पर उसे यहां अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रीतेश सिंह के समक्ष पेश किया गया था। पुलिस ने अदालत से कहा कि शाह की …

Read More »

पुलवामा मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर, एक नागरिक की मौत (लीड-2)

श्रीनगर, 20 जनवरी (आईएएनएस)। दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। इसके अलावा एक नागरिक की भी मौत हो गई जो पुलिस के मुताबिक सुरक्षाबलों की गोलियों का शिकार हो गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “आज (बुधवार) नैना बटपोरा गांव में सुरक्षाबलों के साथ हुई …

Read More »

‘दिल्ली पुलिस केंद्र के आदेश पर काम न करे’

नई दिल्ली, 20 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को दिल्ली पुलिस से कहा कि वह ‘केंद्र के आदेश’ के तहत काम नहीं करे। अदालत ने दिल्ली पुलिस में अतिरिक्त भर्तियों के लिए धन नहीं देने पर केंद्र सरकार को फटकार भी लगाई। न्यायमूर्ति बी.डी.अहमद और न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा ने इस बात पर सवाल उठाया कि दिल्ली पुलिस में …

Read More »

भारत ने 5वां नौवहन उपग्रह धरती की कक्षा में स्थापित किया (लीड-2)

श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश), 20 जनवरी (आईएएनएस)। भारत ने बुधवार को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से अपने पांचवें नौवहन उपग्रह आईआरएनएसएस-1ई को धरती की निचली कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया। इस प्रक्षेपण के साथ भारत उन चुनिंदा देशों के समूह में शामिल हो गया है, जिनके पास क्षेत्र व देशभर के उपयोगकर्ताओं को सटीक स्थिति की जानकारी देने …

Read More »

बंगाल में म्यांमार के 19 अवैध आव्रजक गिरफ्तार

कोलकाता, 20 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में अवैध रूप से भारत में दाखिल होने के मामले में म्यांमार के सात बच्चों सहित कम से कम 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) ने मालदा टाउन रेलवे स्टेशन पर बुधवार तड़के दो पुरुषों, 10 महिलाओं व सात बच्चों के एक समूह को गिरफ्तार किया। …

Read More »

मप्र : पशुपालन मंत्री के गृह जनपद में 100 से ज्यादा गायें मरीं

भोपाल, 19 जनवरी (आईएएनएस)। देश में गाय को लेकर सियासत भले हो रही है, मगर मध्य प्रदेश की पशुपालन मंत्री कुसम महदेले के गृह जनपद पन्ना की एक गौशाला में ही बीते एक पखवाड़े में 100 से ज्यादा गायों की मौत हो चुकी है। जबकि प्रशासन 60-70 गायों की मौत की बात मान रहा है। सूत्रों के अनुसार, पन्ना जिले …

Read More »

ओडिशा समुद्र तट पर सैकड़ों समुद्री कछुए मृत मिले

भुवनेश्वर, 20 जनवरी (आईएएनएस)। ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर लुप्तप्राय सैकड़ों ओलिव रिडले कछुओं को बुधवार को मृत पाया गया। एक वन अधिकारी के मुताबिक, कछुए दिगाबारिनी से लेकर चक्रतीर्थ रोड के दायरे में पुरी समुद्र तट पर मृत पाए गए। कछुओं की मौत के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। अधिकारी ने कहा कि …

Read More »

केजरीवाल के खिलाफ शिकायत रद्द

नई दिल्ली, 20 जनवरी (आईएएनएस)। राजधानी की एक अदालत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अपराधिक शिकायत रद्द कर दी है, जिसमें कहा गया था कि उन्होंने मतदाताओं को अन्य दलों से रिश्वत लेकर ‘आम आदमी पार्टी’ (आप) को मत देने के लिए कहा था। दंडाधिकारी बबरू भान ने केजरीवाल के खिलाफ दायर शिकायत को यह कहते हुए …

Read More »

सलमान, शाहरुख के खिलाफ मामले की सुनवाई 22 जनवरी को

नई दिल्ली, 20 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में एक वकील ने बॉलीवुड अभिनेताओं सलमान खान व शाहरुख खान तथा एक टेलीविजन चैनल पर एक मुकदमा दायर किया है, जिसकी सुनवाई 22 जनवरी को होगी। यह मुकदमा दोनों अभिनेताओं के खिलाफ एक मंदिर के सेट पर कथित तौर पर जूते पहने हुए रहने के कारण किया गया है। अतिरिक्त मुख्य महानगर …

Read More »

केजरीवाल गुरुवार को हैदराबाद जाएंगे

नई दिल्ली, 20 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल गुरुवार को हैदराबाद जाएंगे। नई दिल्ली, 20 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल गुरुवार को हैदराबाद जाएंगे। एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि केजरीवाल दलित शोध छात्र रोहित वेमुला के परिजनों से मुलाकात करेंगे। …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493