भारत

आईपीएस अमिताभ ने आजम खां पर मुकदमा दर्ज कराया

लखनऊ, 30 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के निलंबित आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने सोमवार को कद्दावर मंत्री आजम खां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आजम ने रविवार को रामपुर में कहा था कि अमिताभ ठाकुर के नाम पर कलंक हैं। उन्होंने केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी की मातृ संस्था राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) पर भी अभद्र टिप्पणी की थी। आईपीएस …

Read More »

जन लोकपाल विधेयक दिल्ली विधानसभा में पेश

नई दिल्ली, 30 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार ने सोमवार को भ्रष्टाचार रोधी कानून दिल्ली जन लोकपाल विधेयक को विधानसभा में पेश कर दिया। विधानसभा में इसे पेश करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक विधेयक है और इससे पहले ऐसा प्रभावी विधेयक कहीं नहीं आया। विधेयक का सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के सदस्यों ने मेजें थपथपाकर …

Read More »

केरल विधानसभा स्थगित, विपक्ष ने मंत्री का इस्तीफा मांगा

तिरुवनंतपुरम, 30 नवंबर (आईएएनएस)। विपक्ष के हंगामे के बीच केरल विधानसभा की कार्यवाही सोमवार को पहले दिन ही स्थगित कर दी गई। अध्यक्ष एन. सकथन द्वारा बार रिश्वतखोरी मामले में चर्चा का प्रस्ताव ठुकरा दिए जाने के बाद विपक्षी सदस्यों ने हंगामा कर दिया। सत्र केवल दो घंटे ही चला, क्योंकि विपक्षी वाम मोर्चा लगातार आबकारी मंत्री के. बाबू के …

Read More »

नहीं ले रहा राजनीति से संन्यास : पíरकर

पणजी, 30 नवंबर (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री मनोहर पíरकर ने राजनीति से संन्यास लेने का संकेत देने के अगले दिन सोमवार को इसका खंडन करते हुए ट्विटर पर लिखा कि फिलहाल राजनीति से संन्यास लेने का उनका कोई इरादा नहीं है। गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री पर्रिकर ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, “आमतौर पर लोग 60 साल की उम्र में सेवानिवृत्त …

Read More »

केंद्रीय गृह मंत्री पर माकपा सदस्य की टिप्पणी से लोकसभा में हंगामा

नई दिल्ली, 30 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के बारे में एक पत्रिका में छपी खबर के आधार पर मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के सांसद मोहम्मद सलीम की टिप्पणी से सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बढ़े विवाद के कारण सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही कुछ देर के लिए बाधित हुई। लोकसभा में असहिष्णुता के मुद्दे पर चर्चा …

Read More »

सिख दंगा मामला पटियाला हाउस न्यायालय स्थानांतरित

नई दिल्ली, 30 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली उच्च न्यायालय ने 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों से संबंधित एक मामले को सोमवार को कड़कड़डूमा न्यायालय से पटियाला हाउस न्यायालय स्थानांतरित कर दिया। इस मामले में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार आरोपी हैं। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल ने कहा कि मामले की निचली अदालत में सुनवाई सभी पक्षों की सहमति से आठ दिसंबर से …

Read More »

नई शिक्षा नीति से विद्यार्थियों, अभिभावकों को लाभ होगा : स्मृति

नई दिल्ली, 30 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि नई शिक्षा नीति से देश की शिक्षा प्रणाली में सकारात्मक बदलाव लाने में मदद मिलेगी। यह नीति छात्रों के साथ-साथ उनके अभिभावकों के लिए भी समान रूप से लाभकारी होगी। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने लोकसभा में सरकार की ओर से प्रस्तावित नई …

Read More »

मप्र में पोलियो की दोहरी सुरक्षा का अभियान शुरू

भोपाल, 30 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को बच्चों को खुराक देकर यहां पोलियो से दोहरी सुरक्षा के लिए आई.पी.वी. (इनएक्टिवेटेड पोलियो वायरस वैक्सीन) के समावेश की शुरुआत की। ज्ञात हो कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के आह्वान पर भारत सहित 126 देशों में राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत आई.पी.वी. शुरू किया जा रहा है। …

Read More »

असहिष्णुता की घटनाओं से निपटा जाना चाहिए : नायडू

नई दिल्ली, 30 नवंबर (आईएएनएस)। देशभर में असहिष्णुता को लेकर छिड़ी बहस पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू ने सोमवार को कहा कि असहिष्णुता की घटनाओं से निपटा जाना चाहिए। नायडू ने राज्यसभा में कहा, “असहिष्णुता की घटनाओं से निपटा जाना चाहिए।” उन्होंने कहा कि परस्पर आदर सहिष्णुता को बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा कि यह वक्त सभी लोगों …

Read More »

पदोन्नति में दलितों को मिले आरक्षण : मायावती

नई दिल्ली, 30 नवंबर (आईएएनएस)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को दलितों और जनजातीय समुदाय के लोगों को सरकारी व निजी क्षेत्रों में पदोन्नति में आरक्षण देने की मांग की। मायावती ने राज्यसभा में अपने भाषण में सवर्णो के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए भी आरक्षण की मांग की। बसपा अध्यक्ष ने कहा, “प्रधानमंत्री …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493