भारत

बिहार चुनाव : मांझी ने इमामगंज से भी पर्चा दाखिल किया

गया, 26 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को गया जिले के इमामगंज विधानसभा क्षेत्र से नामांकन का पर्चा दाखिल किया। इस मौके पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के कई नेता और मांझी समर्थक उपस्थित रहे। इससे पहले उन्होंने मखदुमपुर से पर्चा दाखिल किया …

Read More »

ओडिशा : 1542 करोड़ रुपये के 4 निवेश प्रस्तावों को मंजूरी

भुवनेश्वर, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। ओडिशा सरकार ने शनिवार को 1,542 करोड़ रुपये मूल्य के चार निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दे दी। भुवनेश्वर, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। ओडिशा सरकार ने शनिवार को 1,542 करोड़ रुपये मूल्य के चार निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दे दी। मुख्य सचिव जी.सी. पति की अध्यक्षता वाले राज्यस्तरीय एकल खिड़की मंजूरी प्राधिकरण ने चारों प्रस्तावों को सैद्धांतिक मंजूरी …

Read More »

बिहार में बनेगी राजग की सरकार : राजनाथ (लीड-1)

लखनऊ, 26 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को पूर्ण बहुमत मिलेगा और वहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनेगी। बिहार में टिकट बंटवारे को लेकर लगाए जा रहे आरोपों का खंडन करते हुए राजनाथ ने कहा कि भाजपा में सही तरीके और काबिल लोगों को ही टिकट …

Read More »

इसरो ने शुरू की अपने ऐतिहासिक अभियान की उल्टी गिनती

चेन्नई, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शनिवार को कहा कि उसने सात उपग्रहों को ले जाने वाले रॉकेट के प्रक्षेपण की 50 घंटे पूर्व उल्टी गिनती शुरू कर दी है। 28 सितंबर को रॉकेट के साथ छोड़े जाने वाले उपग्रहों में देश का पहला बहु-तरंगदैर्ध्य वाला अंतरिक्ष निगरानी उपग्रह ‘एस्ट्रोसैट’ भी शामिल है, जो ब्रह्मांड के …

Read More »

उप्र में तेजी से हो रहा विकास : अखिलेश

लखनऊ, 26 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उप्र में विकास का काम तेजी से हो रहा है। राज्य सरकार अपनी सभी योजनाओं को लागू करने में सबसे आगे है। लखनऊ में होटल ताज में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा, “उप्र में लखनऊ सहित चार शहरों में मेट्रो का काम हो …

Read More »

मेधा पाटकर इलाहाबाद में गिरफ्तार

लखनऊ, 26 सितंबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के सरदार सरोवर बांध के विस्थापितों के पुनर्वास के लिए संघर्षरत जानीमानी सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर शनिवार को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में गिरफ्तार कर ली गईं। वह एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए काचरी गांव जा रही थीं। इलाके में तनाव की आशंका के मद्देनजर पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया …

Read More »

ओडिशा में भूकंप के हल्के झटके

भुवनेश्वर, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। ओडिशा के ढेंकानाल जिले में शनिवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.2 से 2.8 के बीच मापी गई। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक शरत चंद्र साहू ने बताया कि सुबह 8.18 बजे दो से तीन सेकेंड तक पहला झटका महसूस …

Read More »

जल परियोजना को लेकर कर्नाटक बंद

बेंगलुरू, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। कर्नाटक के सूखाग्रस्त जिलों में नदी जल की आपूर्ति के लिए एक नहर की परियोजना का जल्द से जल्द क्रियान्वयन करने की मांग को लेकर शनिवार को आहूत कर्नाटक बंद के दौरान हिंसा की छिटपुट घटनाएं सामने आई हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “कन्नड़ समर्थक कार्यकर्ताओं द्वारा कुछ इलाकों में टायर जलाने …

Read More »

अतिरिक्त स्पेक्ट्रम : आरोपों पर 7 अक्टूबर को आदेश

नई दिल्ली, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी की एक विशेष अदालत ने साल 2002 के अतिरिक्त स्पेक्ट्रम आवंटन मामले में आरोप तय करने पर आदेश देने के लिए शनिवार को सात अक्टूबर की तारीख तय की। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत के न्यायाधीश ओ.पी.सैनी को आदेश शनिवार को पारित करना था, लेकिन उन्होंने इसे बढ़ाकर सात अक्टूबर कर …

Read More »

बिहार : जेल में बंद जद (यू) विधायक सुनील पांडेय ने छोड़ी पार्टी

पटना, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल (युनाइटेड) के जेल में बंद विधायक सुनील पांडेय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। भोजपुर जिले के तरारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुनील पांडेय ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह को भेजे इस्तीफे में लिखा कि उनके जैसे वफादार कार्यकर्ता की जद (यू) को अब आवश्यकता नहीं रह गई …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493