भारत

जंग अच्छे व्यक्ति, उनके राजनीतिक आका बुरे : केजरीवाल

नई दिल्ली, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि उपराज्यपाल नजीब जंग अच्छे आदमी हैं, लेकिन उनके राजनीतिक आका बुरे हैं और उनको पद से हटाने से कोई लाभ नहीं मिलेगा, क्योंकि वह केवल प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के आदेशों का पालन कर रहे हैं। केजरीवाल ने ट्वीट किया, “कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) …

Read More »

भाजपा सांसद का पार्टी पर पैसे लेकर टिकट बांटने का आरोप

पटना, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद आर. के. सिंह ने बिहार चुनाव में टिकट बंटवारे पर नाराजगी जताते हुए पार्टी पर पैसे लेकर टिकट बांटने का आरोप लगाया है। पूर्व केन्द्रीय गृह सचिव ने शनिवार को कहा कि पार्टी के मौजूदा स्वच्छ छवि के विधायकों का टिकट काटकर, पैसे लेकर अपराधियों और बाहुबलियों को टिकट दिया …

Read More »

हिमाचल में मुख्यमंत्री के आवास पर सीबीआई का छापा

शिमला/नई दिल्ली, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्र्वतन निदेशालय के जांचकर्ताओं ने शनिवार को आय से अधिक संपत्ति के मामले में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आवास पर छापा मारा। चंडीगढ़ और पंजाब की पंजीकरण संख्याओं वाले वाहनों में सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी शनिवार सुबह जाखू की पहाड़ियों में स्थित वीरभद्र के निजी …

Read More »

राज्यों के साथ भेदभाव नहीं, देश की सुरक्षा सवरेपरि : राजनाथ

लखनऊ, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी और अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को स्पष्ट किया कि केंद्र राज्यों में भाजपा शासित या अन्य दलों की सरकार को देखकर काम नहीं करता। लखनऊ के ताज होटल में आयोजित ‘हिन्दुस्तान शिखर समागम’ कार्यक्रम में राजनाथ ने कहा कि …

Read More »

मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दी जन्मदिन की बधाई

नई दिल्ली, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को उनके 83वें जन्मदिन पर बधाई दी। मोदी ने ट्विटर पर लिखा, “मैं मनमोहन सिंह को उनके जन्मदिन पर बधाई देता हूं। साथ ही उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।” मनमोहन सिह का जन्म 26 सितम्बर, 1932 को अविभाजित भारत के …

Read More »

बिहार में धूप, बारिश के आसार नहीं

पटना, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा आसपास के क्षेत्रों में शनिवार सुबह खिली हुई धूप निकली। मौसम विभाग ने आने वाले एक-दो दिनों में राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने तथा बारिश नहीं होने के आसार जताए हैं। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का …

Read More »

उप्र में तेज धूप

लखनऊ, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के अन्य हिस्सों में भी शनिवार को सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है, जिससे तापमान में वृद्घि दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान उमस में वृद्धि का अनुमान जताया है। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन …

Read More »

राष्ट्रीय राजधानी में तेज धूप

नई दिल्ली, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार की सुबह तेज धूप रही। न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “दिन में आसमान साफ रहेगा।” मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 8.30 बजे …

Read More »

मक्का भगदड़ : मृतक भारतीयों की संख्या 18 हुई

नई दिल्ली, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। सऊदी अरब के मक्का में गुरुवार को हुई भगदड़ में चार अन्य भारतीयों की भी मौत हो गई है, जिसके बाद मृतक भारतीयों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा, “ताजा जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में अब तक 18 भारतीयों …

Read More »

केजरीवाल ने राष्ट्रपति संग की दिल्ली की शिक्षा-दृष्टि पर चर्चा

नई दिल्ली, 25 सितंबर (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया शुक्रवार की शाम राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मिले और राष्ट्रीय राजधानी में शिक्षा के स्तर में सुधार की दिशा में दिल्ली सरकार की पहल पर चर्चा की। एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “राष्ट्रपति को शिक्षा के प्रति आप सरकार के दृष्टिकोण की विस्तृत जानकारी दी …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493