नई दिल्ली, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। दूरसंचार कंपनियों के लिए स्पेक्ट्रम साझेदारी नियमों को बुधवार को मंजूरी दे दी गई। यह जानकारी यहां केंद्रीय संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने दी। केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा मंजूरी दिए जाने के बाद प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा, “हमने आज स्पेक्ट्रम साझेदारी नियमों को मंजूरी दे दी। अब दूरसंचार कंपनियां आपस में …
Read More »भारत
संसद का सत्रावसान होगा : जेटली
नई दिल्ली, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को कहा कि संसद के सत्रावसान का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि संसदीय समिति ने राष्ट्रपति को मानसून सत्र के सत्रावसान की सिफारिश करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की वजह से मानसून सत्र हंगामेदार बना रहा, क्योंकि वे कार्यवाही बाधित करते रहे। उन्होंने …
Read More »यमन में हवाई बमबारी में 7 भारतीय लापता : विदेश मंत्रालय
नई दिल्ली, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि यमन में दो नौकाओं के हवाई बमबारी की चपेट में आ जाने से सात भारतीय नागरिक लापता हो गए हैं। नौकाओं में 20 भारतीय सवार थे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने एक बयान में कहा कि दो नौकाओं पर भारतीय चालकदल के 20 सदस्य सवार थे, …
Read More »खत्म होने वाली कर छूट की सूची जल्द जारी होगी : जेटली
नई दिल्ली, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। सरकार अगले कुछ दिनों में ऐसे कर छूट की एक सूची जारी करेगी, जिन्हें अगले कुछ साल में समाप्त किया जाना है। यह बात वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को कही। इकनॉमिस्ट पत्रिका के सालाना सम्मेलन में जेटली ने कहा, “अगले कुछ दिनों में हम ऐसी छूटों की सूची जारी करेंगे, जिन्हें हम अगले …
Read More »जीडीपी आंकड़े पर चर्चा हो : जेटली
नई दिल्ली, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की गणना करने की नई पद्धति की औचित्यता को लेकर उठ रहे सवालों के बीच केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को चर्चा का स्वागत करते हुए कहा कि नई पद्धति में सरकार की कोई भूमिका नहीं है। द इकनॉमिस्ट पत्रिका के सालाना सम्मेलन में यहां उन्होंने कहा, …
Read More »मोदी के चंडीगढ़ दौरे को लेकर सुरक्षा कड़ी
चंडीगढ़, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 सितंबर के चंडीगढ़ दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इस दौरान उन्हें चार कार्यक्रमों में शिरकत करनी है। मोदी का काफिला जिन मार्गो से गुजरेगा, उन्हें एकदम दुरुस्त कर दिया गया है। चंडीगढ़ एवं पंजाब पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने मोदी की उपस्थिति वाले सभी चार कार्यक्रमों के आयोजन स्थल …
Read More »सऊदी राजनयिक के खिलाफ दुष्कर्म के आरोपों पर रपट तलब
दिल्ली, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली स्थित सऊदी अरब के दूतावास में कार्यरत एक राजनयिक के खिलाफ लगे दुष्कर्म के आरोपों पर विस्तृत रपट मांगी है। राजनयिक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। हरियाणा पुलिस के अनुसार, एक सऊदी राजनयिक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है, जबकि उनकी पत्नी और बेटी …
Read More »सीमा शुल्क अधिकारी रिश्वत लेता गिरफ्तार
बेंगलुरू, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार देर शाम शहर के बाहर स्थित केम्पोगौडा अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सीमा शुल्क अधीक्षक एस.एच. लिंगराजू को 2.5 लाख रुपये की रिश्वत मांगने और लेने के मामले में गिरफ्तार किया। इस संबंध में उनके खिलाफ शिकायत की गई थी। सीबीआई के एक प्रवक्ता ने बुधवार को आईएएनएस को बताया, “आरोपी ने …
Read More »विश्व हिन्दी सम्मेलन : आमजन के लिए प्रदर्शनी 13, 14 सितंबर को
भोपाल, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 10वां विश्व हिंदी सम्मेलन गुरुवार से शुरू हो रहा है। आयोजन स्थल पर हिंदी की समृद्धि की गाथा बयां करने वाली प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है, जो 10 से 14 सितंबर तक लगी रहेगी। प्रदर्शनी में 10 से 12 सितंबर तक अतिथि और पासधारकों का प्रवेश होगा, जबकि 13 …
Read More »मोदी ने ताजिकिस्तान को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी
नई दिल्ली, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ताजिकिस्तान के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा, “ताजिकिस्तान के लोगों को मेरी शुभकामनाएं। भारत और ताजिकिस्तान कृषि, व्यापार और रक्षा के क्षेत्र में अपने रिश्तों को और मजबूत करने की दिशा में काम कर रहे हैं।” मोदी ने कहा कि भारत …
Read More »
dharmpath.com dharmpath