भारत

हड़ताल से बैंक, बीमा कंपनियों का कामकाज प्रभावित

चेन्नई/नई दिल्लीन, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की ट्रेड यूनियन और कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ बुधवार को देशभर में लाखों बैंक और जीवन बीमा कर्मियों के हड़ताल पर रहने की वजह से वित्तीय सेवाएं प्रभावित रहीं। ऑल इंडिया बैंक एंप्लॉईज एसोसिएशन (एआईईबीए) के महासचिव सी.एच. वेंकटचलम ने चेन्नई में आईएएनएस को बताया, “शुरुआती जानकारी के मुताबिक, देशभर में हड़ताल …

Read More »

केरल में निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना पर विचार-विमर्श

तिरुवनंतपुरम, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने बुधवार को कहा कि सरकार राज्य में निजी विश्वविद्यालय स्थापित करने पर विचार करेगी। साम्यवादियों के प्रभाव वाले दो अन्य राज्यों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, ” केरल देश का एकमात्र राज्य है, जहां निजी विश्वविद्यालय नहीं हैं। पश्चिम बंगाल में छह और त्रिपुरा में दो निजी विश्वविद्यालय हैं। …

Read More »

देशव्यापी बंद से त्रिपुरा में जनजीवन प्रभावित

अगरतला, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। देश में बुधवार को 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियन की हड़ताल का त्रिपुरा में व्यापक असर देखा जा रहा है। वाममोर्चा शासित पूर्वोत्तर राज्य में देशव्यापी बंद से सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। राज्य में सरकारी एवं गैर सरकारी दफ्तर, दुकानें, बाजार, बैंक एवं शैक्षणिक संस्थान बुधवार को हड़ताल के मद्देनजर बंद हैं और सड़कों …

Read More »

कश्मीर में सुरक्षाबलों की आतंकवादियों से मुठभेड़

श्रीनगर, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों की एक गांव में छिपे बैठे आतंकवादियों से मुठभेड़ हुई। एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि सुरक्षाबलों को लडूरा गांव के एक घर में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद गांव की घेराबंदी की गई, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई।

Read More »

बंगाल में बंद का आंशिक असर, छिटपुट हिसा

कोलकाता, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। ट्रेड यूनियनों की ओर से केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ बुलाए गए बंद का बुधवार को पश्चिम बंगाल में आंशिक असर दिखा। कहीं कहीं से छिटपुट हिंसा की खबरें मिलीं। शहर में बड़े स्तर पर शैक्षिक संस्थान और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बंद रहे, जबकि बस और मेट्रो रेल परिचालन सहित सार्वजनिक परिवहन सामान्य रहा। यात्रियों …

Read More »

दिल्ली में हड़ताल से जन-जीवन अस्त-व्यस्त

नई दिल्ली, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विभिन्न श्रमिक संगठनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते बुधवार को सामान्य जीवन प्रभावित हुआ। राजधानी दिल्ली में सड़कों पर आटोरिक्शा नहीं चलने के चलते जन-जीवन प्रभावित हुआ है। विद्यार्थी और ऑफिस जाने वाले लोग सड़कों पर वाहनों का इंतजार करने को मजबूर हैं। दिल्ली परिवहन निगम की बसें और …

Read More »

पंजाब, हरियाणा में हड़ताल से सामान्य जनजीवन प्रभावित

चंडीगढ़, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। विभिन्न व्यापार संगठनों की ओर से अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान करने से बुधवार को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में सरकारी बस सेवाएं प्रभावित रहीं। हरियाणा रोडवेज की बसों के सड़कों से गायब रहने की वजह से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। पंजाब रोडवेज के कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल रहे और सेवाएं नहीं …

Read More »

महाराष्ट्र भी देशव्यापी हड़ताल में शामिल

मुंबई, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र भी देशभर में सरकारी, निजी सेक्टर, वित्तीय सेक्टर, बैंक, वित्तीय संस्थानों और कृषक समुदाय के 30 करोड़ कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल में शामिल रहा। एक शीर्ष आयोजक ने यहां बुधवार को कहा कि कर्मचारी सरकार की ‘कर्मचारी विरोधी’ नीतियों का विरोध कर रहे हैं। तड़के-तड़के शुरू हुई हड़ताल में सरकार, बंदरगाह, कॉलेजों के प्रोफेसर, राज्य …

Read More »

मध्य प्रदेश में हड़ताल का व्यापक असर

भोपाल, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य इलाकों में बुधवार को देशव्यापी ट्रेड यूनियन हड़ताल का व्यापक असर दिखाई दिया। नगर परिवहन सेवा और अंतर नगरीय बस सेवा बुरी तरह प्रभावित रही, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। ट्रेड यूनियनों ने बुधवार को केंद्र सरकार की आर्थिक, मजदूर-विरोधी नीतियों के खिलाफ और 12 सूत्रीय मांगों को लेकर …

Read More »

तमिलनाडु में बंद का सामान्य जनजीवन पर असर नहीं

चेन्नई, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। तमिलनाडु में बुधवार को 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियन के देशव्यापी बंद से सामान्य जनजीवन ज्यादा प्रभावित नहीं हुआ है। दस केंद्रीय ट्रेड यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर देशव्यापी बंद का आह्वान किया है, जिसे विभिन्न क्षेत्रों के कई श्रमिक संघों ने भी समर्थन दिया है। तमिलनाडु में सड़कों पर सिटी बसों और ऑटोरिक्शा की आवाजाही …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493