भारत

राव, फडणवीस ने महाराष्ट्र में ध्वजारोहण किया

पुणे/मुंबई, 15 अगस्त (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.वी. राव ने पुणे में और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में 69वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रध्वज फहराया। राव ने पुणे के परिषद हॉल में आयोजित एक समारोह में गणमान्य लोगों, सैन्य व असैन्य अधिकारियों, जिला अभिभावक मंत्री गिरीश बापट और अन्य की उपस्थिति में राष्ट्रध्वज फहराया और सलामी ली। मुंबई में मुख्यमंत्री …

Read More »

पश्चिम बंगाल में स्वतंत्रता दिवस का जश्न

कोलकाता, 15 अगस्त (आईएएनएस)।पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को 69वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यहां तिरंगा फहराया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में खिलाड़ियों और कला की दुनिया की हस्तियों ने भाग लिया। इसके साथ ही संस्कृति, संगीत और राज्य की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाली रंगारंग परेड हुई। रंगारंग कार्यक्रम में मौजूद लोगों पर हेलीकॉप्टर से फूल …

Read More »

कर्नाटक : देशभक्ति, स्वतंत्रता की भावना से मना स्वतंत्रता दिवस

बैंगलुरू, 15 अगस्त (आईएएनएस)। कर्नाटक में शनिवार को देशभक्ति के उल्लास, राष्ट्रवाद और स्वतंत्रता की भावना के साथ 69वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शहर के फील्ड मार्शल मानेकशॉ परेड मैदान पर 10,000 लोगों की उपस्थिति में राष्ट्रध्वज फहराया और राष्ट्रगान गाया। सेना के एक हेलीकॉप्टर ने मंच के ऊपर गुलाब की पंखुड़ियां बरसाई। मुख्यमंत्री ने एक खुली …

Read More »

युवाओं के लिए रोजगार सृजन का राजे का वादा

कोटा, 15 अगस्त (आईएएनएस)। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शनिवार कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य राज्य में 15 लाख युवाओं को रोजगार देना है। यहां 69वें स्वतंत्रता दिवस पर राजे ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और कहा कि राज्य सरकार ने बुनियादी ढांचे में सुधार, बिजली की आपूर्ति, सड़क नेटवर्क के लिए योजनाओं की शुरुआत की है। राजे ने …

Read More »

उप्र : लखनऊ मेट्रो का ट्रॉयल रन अगले साल अगस्त तक

लखनऊ, 15 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मेट्रो का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। मेट्रो की बोगी और सिग्नलिंग से जुड़ा अहम टेंडर 31 अगस्त तक किसी एक कंपनी को दिए जाने की तैयारी है। सूत्रों के अनुसार, अगले वर्ष अगस्त तक मेट्रो के ट्रायल रन के लिए चार बोगियों की एक ट्रेन राजधानी आ …

Read More »

आंध्र में मुख्यमंत्री चंद्रबाबू ने फहराया राष्ट्रध्वज

विशाखापट्टनम, 15 अगस्त (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को 69वें स्वतंत्रता दिवस पर यहां विजग के समुद्र तट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। नायडू ने इस दौरान सलामी ली और रामकृष्ण बीच रोड पर एक रंगारंग परेड का निरीक्षण किया। किसी राज्य द्वारा समुद्र तट पर मनाया गया यह पहला स्वतंत्रता दिवस समारोह है। इस परेड में …

Read More »

पूर्वोत्तर भारत से जुड़ा है देश का विकास : मोदी

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश के 69वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कहा कि संपूर्ण भारत तभी प्रगति करेगा, जब देश के पूर्वी हिस्से का विकास होगा। लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “भारत के विकास के लिए पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर के …

Read More »

बंगाल : नक्सलियों ने स्वतंत्रता दिवस विरोध पोस्टर लगाए

कोलकाता, 15 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में स्वतंत्रता दिवस का विरोध कर रहे दर्जनों नक्सली पोस्टर देखे गए। पुलिस ने बताया कि पुरुलिया के बलरामपुर और बाघमुंदी इलाकों में शनिवार को काले झंडों के साथ पोस्टर लगे देखे गए। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने इन पोस्टरों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस को काला दिवस के रूप में …

Read More »

स्वाधीनता समारोह पर व्यापमं घोटाले की छाया

भोपाल, 15 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में इस बार स्वाधीनता समारोह पर व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) घोटाला छाया रहा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने भाषण में कहा कि व्यापमं को लेकर प्रदेश को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जबतक इस बदनामी के दाग धो नहीं देंगे, तबतक चैन से नहीं बैठेंगे। चौहान …

Read More »

कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस पर भी पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी

जम्मू, 15 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे भारतीय क्षेत्र में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी पाकिस्तान की ओर से सैन्य चौकियों पर गोलीबारी की गई। सेना के प्रवक्ता कर्नल मनीष मेहता ने आईएएनएस को बताया कि पाकिस्तान की ओर से पुंछ जिले में भारतीय सेना की चौकियों पर सुबह 7.30 बजे …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493