भारत

व्यापमं घोटाला : सीबीआई ने 6 प्राथमिकी दर्ज की

भोपाल, 13 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) घोटाले की जांच कर रहे केद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार को छह और प्राथमिकी दर्ज की है। सीबीआई के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को जो छह प्राथमिकी दर्ज की गई उनमें से दो पीएमटी और चार पुलिस आरक्षक (कांस्टेबल) भर्ती परीक्षा को लेकर है। …

Read More »

उप्र : विधानसभा अध्यक्ष ने सभी दलों से मांगा सहयोग

लखनऊ, 13 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने शुक्रवार से शुरू हो रहे मानसून सत्र के सुचारु रूप से संचालन के लिए सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से सहयोग देने का अनुरोध किया। सभी दलों ने विधानसभा अध्यक्ष की बात पर सहमत होकर सत्र को चलाने में सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। विधानभवन में …

Read More »

हंगामे के लिए याद किया जाएगा मानसून सत्र (राउंडअप)

नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। संसद का मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने से पहले भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कड़वाहट की एक नई इबारत लिख गया। यह सत्र हंगामे के मायने में ‘ऐतिहासिक’ ही कहा जाएगा। जीएसटी जैसे कई महत्वपूर्ण विधेयक इस सत्र में लटक गए। कामकाज नहीं हो सका। संसद में कामकाज का ब्योरा रखने …

Read More »

मप्र से कई गुना बेईमानी दूसरे प्रदेशों में : शिवराज

अलिराजपुर, 13 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में हुए व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) महाघोटाले को लेकर राज्य की भाजपा सरकार पर उठ रहे सवालों का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को अपने ही अंदाज में जवाब दिया और कहा कि दूसरे राज्यों में तो मध्य प्रदेश से कई गुना ज्यादा बेईमानियां हुई हैं। अलिराजपुर, 13 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में …

Read More »

नीतीश के ‘स्टेपनी’ थे सुशील मोदी : लालू

पटना, 13 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने गुरुवार को एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि सुशील कुमार मोदी कभी नीतीश के ही स्टेपनी थे। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव सिर्फ एक राज्य का नहीं, देश का चुनाव है। पटना में आयोजित अति पिछड़ा …

Read More »

ऊर्जा मंत्रालय की ‘बंडलिंग नीति’ राज्यों पर न थोपे केंद्र : अखिलेश

लखनऊ, 13 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय के बंडलिंग नीति का विरोध किया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उनसे अनुरोध किया है कि वह इस फैसले को स्थगित करवाएं, क्योंकि इससे प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को अनावश्यक रूप से अधिक विद्युत मूल्य चुकाना होगा। लखनऊ, 13 अगस्त …

Read More »

केजरीवाल से मिले किसान, मुआवजा देने का आग्रह

नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। किसान समुदाय ने गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने का आग्रह किया, जो मौसम की मार से फसलों का नुकसान झेल रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष राकेश टिकैत ने संवाददातओं से कहा, “हम केजरीवाल से मिले और किसानों को अनुदान देने का आग्रह …

Read More »

मप्र सरकार का फरमान, इल्ली की फोटो वाट्स एप पर भेजें किसान

भोपाल, 13 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के 11 जिलों में सोयाबीन की फसल पर इल्ली का प्रकोप बढ़ रहा है। इससे बड़े पैमाने पर फसल चौपट होने का अंदेशा है। इसके मद्देनजर सरकार ने किसानों के लिए अजीबोगरीब फरमान जारी किया है। कहा गया है कि किसानों को इल्ली की फोटो वाट्स एप पर कृषि विशेषज्ञ को भेजना होगी, और …

Read More »

साइकिल उद्योग के जनक ओपी मुंजाल नहीं रहे (लीड-1)

लुधियाना, 13 अगस्त (आईएएनएस)। एक छोटे से कारोबार से शुरू कर देश के साइकिल उद्योग के जनक के रूप में स्थापित हो जाने वाले हीरो साइकिल्स के संस्थापक ओम प्रकाश मुंजाल का यहां गुरुवार को निधन हो गया। यह जानकारी पारिवारिक सूत्रों ने दी। 86 वर्षीय मुंजाल को लुधियाना के दयानंद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल के हीरो हर्ट इंस्टीट्यूट में …

Read More »

सुपर 30 के संस्थापक को वेद व्यास सम्मान

पटना, 13 अगस्त (आईएएनएस)। सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार वर्ष 2014-15 के लिए मध्य प्रदेश के प्रतिष्ठित सम्मान ‘महर्षि वेद व्यास राष्ट्रीय पुरस्कार’ के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और रचनात्मक विकास के लिए प्रतिवर्ष दिया जाता है। इस पुरस्कार में दो लाख रुपये और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। मध्य …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493