भारत

कांग्रेस के 27 सांसद निलंबित

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सोमवार को कांग्रेस के 27 सांसदों को सदन की कार्यवाही में जानबूझकर बाधा उत्पन्न करने को लेकर पांच दिनों के लिए निलंबित कर दिया है।

Read More »

पलक्कड़ में 18वां आईआईटी खुला

पलक्कड़ (केरल), 3 अगस्त (आईएएनएस)। केरल के पलक्कड़ में सोमवार को 18वां भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) शुरू हो गया। संस्थान में 117 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है, जिसमें छह केरल के और अधिकतर उत्तर प्रदेश के हैं। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए विद्यार्थियों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के …

Read More »

ललित को यात्रा दस्तावेज में मदद नहीं की : सुषमा (लीड-1)

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सोमवार को कहा कि उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व प्रमुख ललित मोदी को ब्रिटिश अधिकारियों से यात्रा दस्तावेज उपलब्ध कराने में कोई मदद नहीं की। सुषमा ने राज्यसभा में कहा कि वह पिछले दो सप्ताह से अपनी बात रखने का इंतजार कर रही हैं। सुषमा ने सदन में …

Read More »

दिल्ली में नक्सली गिरफ्तार

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को झारखंड के 30 वर्षीय मोस्ट वांटेड माओवादी को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस उपायुक्त संजीव यादव ने आईएएनएस को बताया कि पांच लाख रुपये के इनामी चनेश्वर यादव को पश्चिमी दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके से खुफिया जानकारी के आधार पर हिरासत में ले लिया गया।

Read More »

कांग्रेस का लोकतंत्र में विश्वास नहीं : गडकरी

नई दिल्ली , 3 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि संसद में गतिरोध को लेकर कांग्रेस का जो रवैया है, उससे लगता है कि पार्टी लोकतंत्र में अपना विश्वास खो चुकी है। राज्यसभा में ललित मोदी मुद्दे पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के बयान के बाद गडकरी ने संवाददाताओं से कहा कि केवल कांग्रेस …

Read More »

पूर्व कोयला सचिव एच.सी. गुप्ता को जमानत

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली की एक विशेष अदालत ने सोमवार को कोयला आवंटन मामले में पूर्व केंद्रीय कोयला सचिव एच.सी.गुप्ता और अन्य को जमानत दे दी। यह मामला पुष्प स्टील्स एंड माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा हुआ है। विशेष न्यायाधीश भरत पाराशर ने पूर्व कोयला सचिव गुप्ता को जमानत दे दी और उनसे एक लाख रुपये का निजी …

Read More »

संसद द्वारा काटजू की निंदा अभिव्यक्ति की आजादी का हनन नहीं

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को कहा कि पूर्व न्यायाधीश मार्के डेय काटजू द्वारा महात्मा गांधी को ब्रिटिश एजेंट और नेताजी सुभाष चंद्र बोस को जापानी एजेंट कहने पर संसद की ओर से की गई उनकी निंदा से उनकी अभिव्यक्ति की आजादी के अधिकार का हनन नहीं हुआ है और न ही उनकी प्रतिष्ठा को ठेस …

Read More »

बिहार : तालाब में गिरी बोलेरो, 5 बच्चों की मौत

बक्सर, 3 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक मंदिर के तालाब में एक बोलेरो के लुढ़ककर जा गिरी, जिससे उस पर सवार पांच बच्चों की मौत हो गई। सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। ब्रह्मपुर के थाना प्रभारी गोरख राम ने आईएएनएस को बताया कि भोजपुर जिले के …

Read More »

बिहार : अपराधिक गिरोह के सरगना सहित 7 गिरफ्तार

सहरसा, 3 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के सहरसा जिले के चिरैया सहायक थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और पुलिस टीम ने कोसी दियारा क्षेत्र में अपराधियों के साथ मुठभेड़ के बाद सात कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं। चिरैया के थाना प्रभारी दुर्गेश …

Read More »

पप्पू यादव की जमानत रद्द करने की अपील करेगी पुलिस

पटना, 3 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की मुश्किलें बढ़ने की संभावना है। पटना पुलिस उच्च न्यायालय से पप्पू की जमानत रद्द करने की अपील करेगी। पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास वैभव ने सोमवार को विधानसभा परिसर में संवाददाताओं से कहा कि सांसद पप्पू यादव बार-बार नियमों का उल्लंघन कर रहे …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493