भारत

व्यापमं से मप्र की छवि धूमिल : कांग्रेस

भोपाल, 8 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के विधायक अजय सिंह ने कहा है कि व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) घोटाले और उससे जुड़े लोगों की हो रही मौतों से राज्य की छवि पूरे देश में धूमिल हुई है, जिसका असर आने वाले समय में राज्य में होने वाले संभावित निवेश पर पड़ना तय है। सिंह ने …

Read More »

बेटी के प्रेम-प्रसंग से नाराज पिता ने की गला दबाकर हत्या

उन्नाव पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गंगाघाट के चंपापुरवा गांव निवासी किसान राजू अपने परिवार के साथ रहता है। बताया जाता है कि राजू की 18 साल की बेटी का गांव के रहने वाले महेश से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस बात का राजू व उसके परिवार वाले विरोध कर रहे थे। बेटी के प्रेम-प्रसंग की वजह से राजू …

Read More »

‘व्हेन हेवेन फाल्स डाउन’ उपन्यास के लेखक को धमकी

गया, 8 जुलाई (आईएएनएस)। उपन्यास ‘व्हेन हेवेन फॉल्स डाउन’ के लेखक सत्यपाल चन्द्र के घर पर अज्ञात अपराधियों ने हमला करते हुए उन्हें अंजाम भुगतने की धमकी दी है। हमलावर उपन्यास को लेकर उनके गया जिले के मलहारी गांव स्थित घर पर धमकी भरे पोस्टर भी छोड़ गए हैं। पुलिस के अनुसार, इमामगंज थाना क्षेत्र के मलहारी गांव निवासी सत्यपाल …

Read More »

प्रधानमंत्री के विदेश दौरों पर खर्च का ब्योरा देने से इंकार

लखनऊ , 8 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी विदेश यात्राओं को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में रहते हैं। मोदी अब तक 13 महीनों में 12 विदेश यात्राएं कर 19 देश घूम चुके हैं। पारदर्शिता की बात करने वाले प्रधानमंत्री कार्यालय ने ही सूचना के अधिकार (आरटीआई) को ठेंगा दिखाते हुए प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं पर हुए खर्च का ब्योरा …

Read More »

महाराष्ट्र में भूख से मौत पर न्यायालय ने मांगा जवाब

नागपुर, 8 जुलाई (आईएएनएस)। बंबई उच्च न्यायालय की नागपुर पीठ ने बुधवार को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 लागू न करने के मामले में महाराष्ट्र सरकार को एक हलफनामा दाखिल करने के लिए कहा है। न्यायालय ने यह आदेश प्रदेश के गोंदिया जिले के तिरोदा में भूख से हुई मौत को लेकर उठाया है। न्यायाधीश भूषण गवई तथा न्यायाधीश इंदु …

Read More »

श्रीराम कल्याणरमण राष्ट्रीय आवास बैंक के प्रबंध निदेशक बने

नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। श्रीराम कल्याणरमण पदभार ग्रहण करने की तिथि से पांच वर्षो के लिए राष्ट्रीय आवास बैंक के प्रबंध निदेशक तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। फिलहाल कल्याणरमणन इक्वीफैक्स क्रेडिट इंफॉरमेंशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक, बिजनेस डवलपमेंट हैं। कल्याणरमण निजी क्षेत्र से किसी सार्वजनिक क्षेत्र के वित्तीय संस्थान के प्रमुख के रूप में नियुक्त …

Read More »

पंजाब में दो सौर ऊर्जा संयंत्रों का उद्घाटन

मनसा (पंजाब), 8 जुलाई (आईएएनएस)। नवीन एवं अक्षय ऊर्जा मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने बुधवार को यहां दो सौर ऊर्जा परियोजनाओं का उद्घाटन किया। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, मंत्री ने एलियांज इको पावर लिमिटेड तथा नेक्स्टजेन सोलक्स पावर लिमिटेड द्वारा निर्मित 15.50 करोड़ तथा आठ करोड़ रुपये की लागत वाले 2.10 मेगावाट तथा एक मेगावाट की दो परियोजनाओं का …

Read More »

दिल्ली को राज्य के दर्जे की मांग राजनीतिक हथकंडा : शर्मिष्ठा

नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने बुधवार को कहा कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) की जनमत संग्रह की मांग असंवैधानिक तथा राजनीतिक हथकंडा है। उन्होंने कहा, “दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा प्रस्तावित दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने संबंधी जनमत संग्रह न सिर्फ असंवैधानिक है, …

Read More »

शौचालय की कमी से प्रभावित होता गर्भ

भुवनेश्वर, 8 जुलाई (आईएएनएस)। खुले में शौच करने जैसी अस्वास्थ्यकर दैनिक क्रियाकलाप भारत में महिलाओं के गर्भावस्था की परिस्थितियों को प्रभावित कर रहा है, जो समयपूर्व शिशुओं के जन्म के रूप में सामने आता है। यह जानकारी एक अध्ययन से सामने आई है। जर्नल ‘पीएलओएस मेडिसिन’ में प्रकाशित शोध में ओडिशा के दो ग्रामीण इलाकों का अध्ययन किया गया है। …

Read More »

दिवंगत पत्रकार अक्षय के विसरा की हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच शुरू (लीड-1)

नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने समाचार चैनल के दिवंगत पत्रकार अक्षय सिंह के विसरा की बुधवार को हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच शुरू की, जबकि अस्पताल ने विसरा की टॉक्सिकोलॉजी जांच करने से यह कहते हुए इंकार कर दिया कि ऐसा करने का उसे अधिकार नहीं है। एम्स ने दिवंगत पत्रकार के विसरा की …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493