भारत

केंद्र ने यौन उत्पीड़न पर सेंट स्टीफेंस से मांगी रपट (लीड-2)

नई दिल्ली, 24 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित कॉलेज सेंट स्टीफेंस के प्रधानाचार्य से कॉलेज के एक प्रोफेसर के खिलाफ लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर रपट मांगी है। यह आरोप एक शोध छात्रा ने लगाया है। कॉलेज के प्रधानाचार्य वाल्सन थिम्पू ने आईएएनएस से कहा, “इस संबंध में मंगलवार शाम नोटिस मिला। …

Read More »

भाजपा सांसद भूरिया का निधन

भोपाल, 24 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की झाबुआ-रतलाम संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद दिलीप सिंह भूरिया (71) का बुधवार को निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें उपचार के लिए गुड़गांव के वेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी हितेश वाजपेयी ने आईएएनएस को बताया कि …

Read More »

जद (यू) विधायक पर अपहरण, हत्या का आरोप

पटना, 24 जून (आईएएनएस)। पटना पुलिस ने जिले के बाढ़ में चार युवकों के अपहरण और उनमें से एक की हत्या किए जाने के मामले में मोकामा से जनता दल (युनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह की संलिप्तता उजागर होने की बात कही है। लेकिन विधायक ने आरोपों से इंकार किया और कहा कि पटना के तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) …

Read More »

पर्चे पर चर्चा : मोदी की राह चले नीतीश

पटना, 24 जून (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव में अभी काफी समय है, परंतु सतारूढ़ जनता दल (युनाइटेड) चुनाव की तैयारी में अभी से जुट गई है। प्रचार को लेकर कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। पिछले लोकसभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी के ‘चाय पर चर्चा’ की तर्ज पर जद (यू) ने बुधवार से ‘पर्चे पर चर्चा’ कार्यक्रम की शुरुआत की …

Read More »

भारती विद्यापीठ की स्वर्णजयंती में शामिल होंगे राष्ट्रपति

पुणे, 24 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी गुरुवार को यहां आयोजित होने वाले भारती विद्यापीठ विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। राजभवन के एक प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि राष्ट्रपति गुरुवार को पुणे के लोहेगांव हवाईअड्डा पहुंचेंगे, जहां महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. वी. राव और दूसरे गणमान्य व्यक्ति उनकी अगवानी के लिए मौजूद होंगे। राष्ट्रपति दो …

Read More »

मोदी के ‘मन की बात’ 28 जून को (लीड-1)

नई दिल्ली, 24 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगले ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण 28 जून को किया जाएगा। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बुधवार को दी। पीएमओ ने बयान जारी कर स्पष्टीकरण दिया कि यह कार्यक्रम का नौवां संस्करण होगा। बयान के मुताबिक, “अगले ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण 28 जून को होगा। कार्यक्रम संबंधी …

Read More »

दिल्ली में हड़ताली चिकित्सक काम पर लौटे

नई दिल्ली, 24 जून (आईएएनएस)। दिल्ली के अस्पतालों के 20,000 हड़ताली रेजिडेंट चिकित्सक अपनी मांगें पूरी करने का आश्वासन मिलने पर बुधवार को काम पर लौट आए। फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डाक्टर्स एसोसिएशन (एफओआरडीए) के अध्यक्ष पंकज सोलंकी ने आईएएनएस को बताया, “हमने हड़ताल वापस ले ली है, क्योंकि हमें एक निश्चित समयावधि दी गई है, जिसके अंदर सरकार हमारी मांगें …

Read More »

तेलंगाना में ट्रकों की हड़ताल, माल ढुलाई प्रभावित

हैदराबाद, 24 जून (आईएएनएस)। ट्रक संचालकों के बुधवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने के कारण बुधवार को तेलंगाना में 3.5 लाख से अधिक ट्रकों का परिचालन ठप्प हो गया। इसके कारण माल ढुलाई प्रभावित हुई है। ट्रकों की हड़ताल से हैदराबाद और तेलंगाना के अन्य नौ जिलों में सब्जियों तथा अन्य आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति प्रभावित हुई है। ट्रकों …

Read More »

‘मन की बात’ का प्रसारण 28 जून को

नई दिल्ली, 24 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘मन की बात’ के आठवें संस्करण का प्रसारण 28 जून को होगा। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय ने बुधवार को दी। मोदी ने सरकार के खुले मंच माईगॉव डॉट इन पर कार्यक्रम संबंधी सुझाव लोगों से मंगवाए हैं। मोदी ने इस मंच पर …

Read More »

हिमाचल में पेड़ों की कटाई पर अधिकारियों को सम्मन

शिमला, 24 जून (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने मैक्लोडगंज में पेड़ों की अवैध कटाई पर शीर्ष सरकारी अधिकारियों को सम्मन जारी करते हुए अगले महीने हाजिर होने को कहा है। तिब्बतियों के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा मैक्लोडगंज में ही रहते हैं। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मंसूर अहमद मीर और न्यायमूर्ति तारलोक सिंह चौहान की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने मंगलवार को …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493