भारत

लश्कर का आतंकवादी बहराइच में गिरफ्तार

इरफान फिलहाल दिल्ली पुलिस की हिरासत में दिल्ली में है। वह नेपाल की पालपा जेल में बंद था। नेपाल में भूकंप के दौरान जेल की दीवार ढह जाने का फायदा उठाकर हजारों कैदी वहां से भाग निकले। इनमें शामिल इरफान भी भागकर भारत में प्रवेश कर गया और बहराइच चला गया। पुलिस के मुताबिक, एक गोपनीय ऑपरेशन में इंटेलिजेंस ब्यूरो …

Read More »

मप्र के बुनकरों का उत्पाद पहुंचेगा अंतर्राष्ट्रीय बाजार

भोपाल, 11 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के हथकरघा बुनकरों के उत्पादों को सूचना प्रौद्योगिकी के जरिए अंतर्राष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध कराने के सरकारी स्तर पर कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग प्रयास कर रहा है। कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के प्रमुख सचिव प्रवीर कृष्ण ने सोमवार को राजधानी भोपाल में हाथकरघा एवं हस्तशिल्प अधिकारियों की राज्य-स्तरीय बैठक में कहा कि हाथकरघा एवं …

Read More »

न्यायमूर्ति कर्णन के आदेश पर सर्वोच्च न्यायालय की रोक

नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सी.एस.कर्णन को तमिलनाडु के कनिष्ठ न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति से संबंधित मामले की सुनवाई करने पर सोमवार को रोक लगा दी। प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति एच.एल.दत्तू की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च न्यायालय की पीठ ने उस अंतरिम आदेश पर भी रोक लगा दी, जिसके द्वारा न्यायमूर्ति कर्णन ने मद्रास …

Read More »

उप्र : बिहार का युवक ट्रेन से गिरा, मौत

पोस्टमार्टम हाउस में आए परिजनों ने शव की शिनाख्त बिहार के गया जिले के इमामगंज थाना अंतर्गत पकाड़ी निवासी अखिलेश ठाकुर के रूप में की। उन्होंने बताया कि अखिलेश रोजगार की तलाश में अपने परिवार सहित दिल्ली जा रहा था। उसके पास वेटिंग टिकट था, सीट नहीं मिलने के कारण वह ट्रेन के दरवाजे पर बैठा था। उसी दौरान उसे …

Read More »

भूमि विधेयक संयुक्त समिति को भेजा जा सकता है

नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। लोकसभा से पारित लेकिन राज्यसभा में लटके भूमि अधिग्रहण विधेयक को संसद की संयुक्त समिति के पास भेजा जा सकता है, वहीं वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विधेयक को राज्यसभा की प्रवर समिति के पास भेजा जा सकता है। सरकारी सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम …

Read More »

उप्र : ट्रैक्टर-टैंकर की टक्कर में 2 की मौत

घायल मजदूरों को पुलिस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस सड़क हादसे में पुलिस की लापरवाही से नाराज लोगों ने इलाहाबाद-मंझनपुर सड़क मार्ग काफी देर तक जाम कर प्रदर्शन भी किया। पुलिस के मुताबिक, करारी थाना इलाके के तुतीर्पुर गांव के पास सड़क पार कर रही एक ट्रैक्टर ट्राली को पीछे से आए तेज रतार …

Read More »

चुनौतियों से निपटने को तैयार रहें कार्यकर्ता : ओम माथुर

लखनऊ /गाजियाबाद, 11 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में चल रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कार्यकर्ताओं से वर्ष 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए हर प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष चुनौती से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा। माथुर ने पार्टी कार्यकर्ताओं …

Read More »

दिल्ली : महिला को ईंट मारने वाला पुलिसकर्मी गिरफ्तार

नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को दो सौ रुपये रिश्वत देने से मना करने पर एक महिला पर ईंट से हमला करने वाले दिल्ली यातायात पुलिस के एक हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया। संयुक्त पुलिस आयुक्त एम.के. मीणा ने आईएएनएस से कहा, “हेड कांस्टेबल सतीश चंद्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है और तुगलक …

Read More »

जयललिता आय से अधिक संपत्ति मामले में बरी (लीड-2)

बेंगलुरू, 11 मई (आईएएनएस)। कर्नाटक उच्च न्यायालय की एक विशेष पीठ ने सोमवार को ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) की महासचिव जे.जयललिता को 66.65 करोड़ रुपये के आय से अधिक संपत्ति मामले में बरी कर दिया। निचली अदालत ने उन्हें इस मामले में दोषी ठहराते हुए चार साल कैद की सजा सुनाई थी। निचली अदालत के 27 सितंबर, …

Read More »

डीटीसी चालकों की हड़ताल से यात्री हलकान (लीड-1)

नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अपने एक साथी की पीट-पीटकर हत्या के विरोध में दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बसों के चालक सोमवार को हड़ताल पर रहे, जिसके कारण यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। खासकर सुबह दफ्तर जाने के लिए डीटीसी बसों की सेवा लेने वालों को खूब परेशानी हुई। चालकों की हड़ताल …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493