भारत

राहुल ने किए केदारनाथ के दर्शन, खुले मंदिर के कपाट (लीड-1)

केदारनाथ, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को उत्तराखंड स्थित केदारनाथ धाम पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। मंदिर का कपाट जाड़े के मौसम में बंद हुआ था, जो आज खुला। यह मंदिर साल में छह महीने ही खुला रहता है, जबकि बाकी के छह महीने यह भारी बर्फबारी व खराब मौसम के कारण बंद रहता है। …

Read More »

धार्मिक स्थलों पर हमला नहीं होना चाहिए : न्यायालय (लीड-1)

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली उच्च न्यायालय ने गिरजाघरों की सुरक्षा पर एक याचिका की सुनवाई करते हुए शुक्रवार को कहा कि देश में किसी भी धार्मिक जगह पर हमला नहीं होना चाहिए। गिरजाघरों पर लगातार हो रहे हमलों के मद्देनजर, उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दाखिल कर ईसाइयों के धार्मिक अधिकारों का संरक्षण तथा अदालत की निगरानी …

Read More »

भैंस की पूंछ पकड़ गंगा पार करते छात्र डूबा

चौखड़िया गांव निवासी हाईस्कूल का छात्र अनूप यादव (15) स्कूल की छुट्टी होने के बाद रिश्ते के चाचा शिशुपाल यादव के साथ भैंस चराने के लिए गंगा के पार जा रहा था। उसने भैंस की पूछ पकड़कर गंगा पार करने का प्रयास किया, मगर अचानक भैंस की पूंछ हाथ से फिसल गई और वह गहरे पानी में डूब गया। नदी …

Read More »

छत्तीसगढ़ को मिला ई-पंचायत का राष्ट्रीय पुरस्कार

समारोह में केंद्रीय पंचायत राज मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह, केंद्रीय पंचायती राज राज्यमंत्री निहालचंद, छत्तीसगढ़ सरकार के अपर मुख्य सचिव (पंचायत एवं ग्रामीण विकास) एम.के. राउत और देश के विभिन्न राज्यों के पंचायत मंत्री तथा हजारों की संख्या में पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे। प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ को ई-पंचायत के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होने पर राज्य की जनता और वहां …

Read More »

पूर्वोत्तर में तूफान से जनजीवन प्रभावित

अगरतला/आईजोल/इंफाल, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। देश के पूर्वोत्तर राज्यों में मौसमी चक्रवाती बारिश और तूफान से घरों को नुकसान पहुंचने के साथ ही बिजली आपूर्ति और सड़क यातायात प्रभावित हुआ है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। त्रिपुरा के बिजली मंत्री माणिक डे ने अगरतला में मीडिया को बताया कि तूफान के साथ बारिश भी हुई, जिसके कारण त्रिपुरा के …

Read More »

केंद्र सरकार आपदा में बिहार की मदद को तैयार : राजनाथ

पूर्णिया, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह बिहार के तूफान प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद यहां शुक्रवार को कहा कि आपदा की इस घड़ी में केंद्र सरकार बिहार सरकार को हर संभव मदद करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही एक ज्ञापन लेकर दिल्ली आएंगे, उसी आधार पर सहायता का निर्णय लिया जाएगा। पूर्णिया …

Read More »

कॉरपोरेट जासूसी : जमानत याचिका पर 27 को सुनवाई

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत ने शुक्रवार को कॉरपोरेट जासूसी मामले में पांच कॉरपोरेट कर्मचारियों की जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए 27 अप्रैल की तारीख मुकर्रर की। दिल्ली की अदालतों में वकीलों की हड़ताल के कारण अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राज कपूर ने मामले की सुनवाई सोमवार तक के लिए मुल्तवी कर दी। इन पांच …

Read More »

बांडुंग में कश्मीर पर भारत, पाकिस्तान में छिड़ी जंग

नई दिल्ली/इस्लामाबाद, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत ने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में एशिया-अफ्रीका शिखर सम्मेलन में पाकिस्तान द्वारा कश्मीर मुद्दा उठाने के मामले को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। नई दिल्ली में एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। भारत ने यह आपत्ति जकार्ता में एशिया-अफ्रीका शिखर सम्मेलन, 2015 के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के सलाहकार सरताज अजीज के संबोधन के …

Read More »

दिवंगत किसान गजेंद्र के परिवार से मिले आप नेता

दौसा (राजस्थान), 24 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में आम आदमी पार्टी (आप) की रैली में पेड़ से फंदा लगाकर खुदकुशी करने वाले गजेंद्र सिंह के परिवार से मुलाकात करने के लिए आप नेता शुक्रवार को उनके घर पहुंचे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विश्वासपात्र आप नेता संजय सिंह ने गजेंद्र के अंतिम संस्कार के एक दिन बाद उसके शोकाकुल …

Read More »

मुख्यमंत्री रमन सिंह दिल्ली रवाना

रायपुर, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह शुक्रवार को राजधानी रायपुर से शाम 6.40 बजे नियमित विमान से राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना हुए। वह रात 8.35 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। डॉ. सिंह वहां 25 अप्रैल को पूर्वाह्न् 11 बजे नीति आयोग द्वारा ‘कौशल विकास पर गठित मुख्यमंत्रियों की उप समिति’ की बैठक में शामिल होंगे। बैठक …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493