भारत

किसानों की आत्महत्या : राज्य सरकार से खफा शिवसेना

मुंबई, 30 जनवरी (आईएएनएस)। विदर्भ क्षेत्र में पिछले दो दिन में आठ किसानों की आत्महत्या से संबंधित खबरें आने के बाद शिवसेना ने राज्य सरकार की आलोचना की है। पार्टी ने कहा कि राज्य में सरकार बदल गई है, लेकिन किसानों की दुर्दशा बरकरार है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर हमला करते हुए शिवसेना ने …

Read More »

केरल के माकपा नेता को न्यायालय से राहत नहीं : (लीड-1)

नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने राज्य के उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में केरल के मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता एम.वी. जयराजन को दोषी ठहराने के राज्य उच्च न्यायालय के फैसले को शुक्रवार को बरकरार रखा। हालांकि न्यायालय ने उनकी सजा की अवधि छह माह से घटाकर चार माह कर …

Read More »

नटराजन ने सोनिया को लिखी चिट्ठी, तमिलनाडु कांग्रेस हैरान

चेन्नई, 30 जनवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु से कांग्रेस की दिग्गज नेता रहीं जयंती नटराजन ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने पार्टी छोड़ने की घोषणा शुक्रवार को की और इसकी वजह पार्टी का सिद्धांतों से भटक जाना बताया है। इससे पहले उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर अपनी भड़ास निकाली है, जिससे पार्टी की तमिलनाडु इकाई हैरान है। जयंती ने …

Read More »

मुकुल रॉय सीबीआई के समक्ष पेश (लीड-1)

कोलकाता, 30 जनवरी (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय शुक्रवार को शारदा घोटाला मामले में पूछताछ के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के समक्ष उपस्थित हुए। रॉय ने साल्ट लेक इलाके में सीजीओ परिसर स्थित सीबीआई कार्यालय में जाते समय कहा, “मैं यहां सीबीआई के साथ सहयोग करने आया हूं।” पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता …

Read More »

पूर्व मंत्री जयंती नटराजन ने कांग्रेस छोड़ी (लीड-1)

नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय पर्यावरण मंत्री जयंती नटराजन ने शुक्रवार को पार्टी छोड़ दी। उन्होंने पार्टी से अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए इसकी वजह पार्टी के मूल सिद्धांतों से भटक जाने को बताया। जयंती ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “मैं अपने इस्तीफे की घोषणा करती हूं। मैंने अभी हालांकि अपना …

Read More »

हिमाचल में मूर्ति चोरी का मामला सुलझा

शिमला, 30 जनवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने आधुनिक प्रौैद्योगिकी और उपग्रह चित्र की मदद से भगवान रघुनाथ की बेशकीमती और सदियों पुरानी मूर्ति बरामद कर ली है। भगवान रघुनाथ कुल्लू घाटी के प्रमुख देवता है। पिछले सप्ताह एक विशेष जांच दल ने गूगल अर्थ की मदद से उस स्थान का पता लगा लिया, जहां तीन मूर्तियां गाड़ी गई थीं …

Read More »

जयंती नटराजन ने छोड़ी कांग्रेस

चेन्नई, 30 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंती नटराजन ने पार्टी छोड़ दी है। पार्टी से इस्तीफे की वजह उन्होंने कांग्रेस के अपने सिद्धांतों से भटक जाने को बताया है।

Read More »

माकपा नेता जयराजन को न्यायालय से राहत नहीं

नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने अपमानजनक टिप्पणी के मामले में केरल के मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता एम.वी. जयराजन को दोषी ठहराने के राज्य उच्च न्यायालय के फैसले को शुक्रवार को बरकरार रखा। हालांकि न्यायालय ने नेता की सजा छह महीने कैद से घटाकर चार माह कर दी। न्यायमूर्ति विक्रमाजीत सेन की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च न्यायालय …

Read More »

बिहार : दुष्कर्म पीड़िता को पंचायत ने सुनाया तुगलकी फरमान

कटिहार, 30 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के एक पंचायत भवन में दलित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि पीड़िता जब शिकायत लेकर पंचायत पहुंची, तो उसे 41 हजार रुपये लेकर मामला रफा-दफा करने का फरमान सुनाया गया। पुलिस के अनुसार, कोढ़ा थाना क्षेत्र के बेलाल चौक …

Read More »

सीबीआई के समक्ष उपस्थित हुए मुकुल रॉय

कोलकाता, 30 जनवरी (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय शुक्रवार को शारदा घोटाला मामले में पूछताछ के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के समक्ष उपस्थित हुए। रॉय ने सीजीओ परिसर स्थित सीबीआई के कार्यालय में दाखिल होने के दौरान कहा, “मैं यहां सीबीआई के साथ सहयोग करने के लिए हूं।” सीबीआई ने 12 जनवरी को …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493