भारत

बिहार : प्राचीन मंदिर से अष्टधातु की 3 मूर्ति चोरी

बिहारशरीफ , 21 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के नालंदा जिले के कतरीसराय थाना क्षेत्र से अज्ञात चोरों ने मंगलवार की रात एक मंदिर से अष्टाधातु की तीन प्राचीन और कीमती मूर्ति चुराकर फरार हो गए। राजगीर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी एऩ क़े रजक ने बुधवार को बताया कि कटौना स्थित प्राचीन ठाकुरबाड़ी मंदिर से अज्ञात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर …

Read More »

खराब लिंगानुपात : ‘बेटी बचाओ’ के लिए मोदी ने चुना हरियाणा

चंडीगढ़, 21 जनवरी (आईएएनएस)। बेटियों के हक में राष्ट्रव्यापी ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा का चुनाव किया है। खराब लिंगानुपात को ध्यान में रखते हुए बालिका भ्रूण हत्या के खिलाफ शुरू होने वाले यह अभियान हरियाणा के लिए गौरव की बात नहीं है। बालिकाओं की सुरक्षा और शिक्षा, सिंकुड़ते लिंगानुपात, बालिका भ्रूण …

Read More »

संसद का बजट सत्र 23 फरवरी से (लीड-1)

नई दिल्ली, 21 जनवरी (आईएएनएस)। संसद का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होगा और केंद्रीय बजट 28 फरवरी को पेश किया जाएगा। एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि बजट सत्र का पहला भाग 23 फरवरी से 20 मार्च तक और दूसरा 20 अप्रैल से आठ मई तक चलेगा। रेल बजट 26 फरवरी को पेश किया जाएगा और 27 …

Read More »

आईटीसी का शुद्ध लाभ 10.4 फीसदी

कोलकाता, 21 जनवरी (आईएएनएस)। कोलकाता स्थित कंपनी आईटीसी लिमिटेड का दिसंबर में समाप्त तिमाही में शुद्ध लाभ बढ़कर 10.4 फीसदी हो गया है। कोलकाता, 21 जनवरी (आईएएनएस)। कोलकाता स्थित कंपनी आईटीसी लिमिटेड का दिसंबर में समाप्त तिमाही में शुद्ध लाभ बढ़कर 10.4 फीसदी हो गया है। कंपनी ने कहा है कि सिगरेट से आय में कमी के कारण शुद्ध लाभ …

Read More »

दिल्ली चुनाव : अजय माकन ने पर्चा भरा

नई दिल्ली, 21 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस की प्रचार समिति के प्रमुख अजय माकन ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में सदर बाजार सीट से बुधवार को पर्चा दाखिल किया। माकन ने कहा, “मैं कांग्रेस पार्टी के प्रचार समिति का अध्यक्ष हूं और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) का महासचिव हूं। मैं सदर बाजार से चुनाव लड़ रहा हूं।” एआईसीसी महासचिव ने पर्चा …

Read More »

मांझी ने बजुर्ग शैल देवी को सम्मनित किया

मुजफ्फरपुर, 21 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र के अजीजपुर बलियारा गांव में भड़की हिंसा के दौरान दूसरे समुदाय के 10 लोगों को अपने घर में छिपाकर जान बचाने वाली बुजुर्ग महिला शैल देवी को मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बुधवार को सम्मानित किया। मांझी बुधवार को गांव पहुंचे और शैल देवी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री …

Read More »

हिंसा के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा : मांझी

मुजफ्फरपुर, 21 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बुधवार को कहा कि सरैया थाना क्षेत्र में भड़की सांप्रदायिक हिंसा के लिए जो भी जिम्मेदार पाए जाएंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा, उन्हें हर हाल में सजा दिलाई जाएगी। सरैया थाना क्षेत्र के हिंसा प्रभावित अजीजपुर बलियारा गांव का दौरा करने और पीड़ित परिवारों से मिलने के बाद मुख्यमंत्री …

Read More »

दुष्कर्म के आरोपियों को 20 साल की कैद

खंरगोन, 21 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के खंरगोन जिले की द्वितीय अपर जिला सत्र न्यायाधीश सुरभि मिश्रा की अदालत ने बुधवार को सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपियों को 20 साल की कैद की सजा सुनाई है। मामला वर्ष 2012 का है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, भीखनगांव थाना क्षेत्र के बंझर गांव की एक युवती को कालू ने अपने तीन अन्य …

Read More »

पूर्वोत्तर के 3 राज्यों में स्थापना दिवस मनाया गया

अगरतला/इंफाल, 21 जनवरी (आईएएनएस)। पूर्वोत्तर के तीन राज्यों -त्रिपुरा, मणिपुर और मेघालय- के 43वें स्थापना दिवस पर बुधवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। पिछले महीने पूर्वोत्तर राज्यों का दौरा कर चुके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस अवसर पर तीनों राज्यों की जनता को बधाई दी। इंफाल में एक अधिकारी ने कहा, “मणिपुर सरकार ने संगीत और नृत्य व …

Read More »

केरल में जैविक खेती का प्रस्ताव

तिरुवनंतपुरम, 21 जनवरी (आईएएनएस)। इंडियन एसोसिएशन शारजाह ने केरल के सभी 14 जिलों में जैविक खेती करने का प्रस्ताव दिया है। अनिवासी केरलवासियों (एनआरके) के कल्याण संबंधित मामलों को देखने वाली सरकारी एजेंसी नोरका-रूट्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पी.सुदीप ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि बीते सप्ताह कोच्चि में हुए एनआरके वैश्विक सम्मेलन के दौरान यह प्रस्ताव आया। …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493