भारत

एसएमबी के लिए ऑनलाइन सेल की मेजबानी करेगा अमेजन इंडिया

बेंगलुरू, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। देश में छोटे व मध्यम व्यवसायों-उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए वैश्विक ई-कॉमर्स दिग्गज अमेजन की भारतीय शाखा 16 दिसंबर को ‘स्मॉल बिजनेस डे’ ऑनलाइन शॉपिंग समारोह आयोजित करने जा रही है। कंपनी ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी। अमेजन इंडिया ने यहां एक बयान में कहा, “इस समारोह के माध्यम से हमारा मकसद …

Read More »

मेकेदातु परियोजना पर कर्नाटक से बातचीत नहीं : तमिलनाडु

चेन्नई, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। तमिलनाडु के एक मंत्री सी.वी. षणमुगम ने सोमवार को कर्नाटक सरकार से कहा कि मेकेदातु बांध परियोजना पर निर्णय लेना संभव नहीं है, क्योंकि मामला विचाराधीन है। कानून, न्यायालय और जेल मंत्री षणमुगम ने कर्नाटक सरकार से एक पत्र के जरिए कहा है कि वह सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का उल्लंघन कर मेकेदातु के लिए विस्तृत …

Read More »

हरियाणा में सड़क हादसे में सरपंच सहित 5 मरे

गुरुग्राम, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। हरियाणा के रेवाड़ी में सोमवार को एक सड़क हादसे में एक सरपंच और वकील सहित पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना रेवाड़ी से पांच किलोमीटर दूर महेंद्रगढ़-नारनौल मार्ग पर सहारनवास गांव में घटी। पुलिस ने कहा कि एक मारुति अर्टिगा, जो रेवाड़ी की ओर जा रही …

Read More »

रालोसपा के राजग से निकलने पर पार्टी में टूट तय

पटना, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से अलग होने की घोषणा के बाद बिहार में जहां सियासी गणित बदलने की पूरी संभावना है, वहीं रालोसपा में भी टूट तय माना जा रहा है। कुशवाहा के राजग से अलग होते ही बिहार में रालोसपा के दो विधायकों ने अध्यक्ष …

Read More »

ओवैसी तेलंगाना के मुख्यमंत्री आवास पर बाइक से पहुंचे

हैदराबाद, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी विधानसभा नतीजों की घोषणा से पहले सोमवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) के साथ दोपहर के भोजन पर प्रस्तावित एक बैठक के लिए उनके आधिकारिक आवास पर अपनी मोटरसाइिकल से पहुंचे। ओवैसी और तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के प्रमुख मंगलवार को नतीजों के बाद …

Read More »

मोदी की सांसदों से शीतकालीन सत्र के अच्छे से उपयोग की अपील

नई दिल्ली, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सर्वदलीय बैठक में सभी सांसदों से संसद के शीतकालीन सत्र का अच्छी तरह से उपयोग करने की अपील की क्योंकि 2019 लोकसभा चुनाव से पहले यह अंतिम पूर्णकालिक सत्र होगा। सत्र शुरू होने से एक दिन पहले संसद भवन में सर्वदलीय बैठक को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा …

Read More »

गोरखपुर को ज्ञान का शहर बनाएं : राष्ट्रपति

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश), 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गोरखपुर को ‘ज्ञान के शहर’ के रूप में विकसित करने की सोमवार को वकालत की और लोगों से इस दिशा में कार्य करने का आग्रह किया। एक शैक्षिक संस्थान के सप्ताह भर चले संस्थापक दिवस के समापन समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री …

Read More »

हिमाचल : मुख्यमंत्री ने उपनिरीक्षक के निधन पर शोक जताया

शिमला, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पुलिस उपनिरीक्षक बृजभूषण दत्ता के आकस्मिक निधन पर सोमवार को गहरी संवेदना व्यक्त की है। बृजभूषण दत्ता का सोमवार को कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोलन जिले के धर्मपुर में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 54 वर्षीय बृजभूषण मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात थे। सरकार की तरफ जारी बयान के अनुसार, …

Read More »

छग में सरकार की नहीं, कलह से निबटने की तैयारी करे कांग्रेस : कौशिक (फोटो सहित)

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा, “एक्जिट पोल के आंकड़े महज अनुमान हैं, और एक स्वस्थ लोकतंत्र में सरकार अनुमानों पर नहीं, जनता-जनार्दन के अटूट विश्वास और सरकार की विकास योजनाओं व लोक कल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रामाणिकता से बनती है।” कौशिक ने कहा, “एक्जिट पोल से कहीं ज्यादा हमारे कार्यकर्ताओं के पुरुषार्थ और समर्पण पर हमें विश्वास है। …

Read More »

छग : राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने शहीद वीर नारायण सिंह को श्रद्धांजलि दी

राज्यपाल ने इस मौके पर कहा, “शहीद वीर नारायण सिंह छत्तीसगढ़ के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। उन्होंने राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए जो शहादत दी, वह सचमुच अतुलनीय और अविस्मणीय है। देश के प्रति उनके योगदान को हम सब याद करें और अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए उनके सपनों को साकार करने का प्रयास करें।” रमन सिंह ने …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493