जम्मू, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हार के डर से 2019 लोकसभा चुनाव से पहले धार्मिक उन्माद बढ़ाने की कोशिश कर रही है। जम्मू एवं कश्मीर की शीतकालीन राजधानी में पार्टी की बैठक को संबोधित करते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा कि भाजपा ने सरदार वल्लभभाई पटेल …
Read More »भारत
संसद सत्र : मोदी ने सांसदों से सहयोग मांगा, कांग्रेस ने राफेल पर जेपीसी (लीड-1)
नई दिल्ली, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को संसद के शीतकालीन सत्र के सुचारु संचालन के लिए विपक्षी दलों से सहयोग मांगा, जबकि कांग्रेस ने राफेल सौदे की जेपीसी जांच और ईवीएम व किसानों की समस्या पर चर्चा की मांग की। लोकसभा चुनाव से पहले इस अंतिम पूर्णकालिक सत्र के लिए सरकार के एजेंडे में 46 विषय …
Read More »पटेल के इस्तीफे के कारण जरूर होंगे : सी.रंगराजन
चेन्नई, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर सी. रंगराजन ने सोमवार को कहा कि वह आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल के इस्तीफे से ‘दुखी’ और ‘हैरान’ हैं। रंगराजन ने आईएएनएस से कहा, “यह दुखद है, क्योंकि आरबीआई गवर्नर के इस्तीफे का असर वित्तीय बाजार पर पड़ेगा। सरकार को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए और तुरंत एक नया …
Read More »भारत को सौंपें माल्या : लंदन की अदालत (लीड-1)
लंदन, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। लंदन की एक अदालत ने सोमवार को आदेश दिया कि बैंकों के साथ भारी धोखाधड़ी के आरोपों की सुनवाई के लिए भगोड़े उद्योगपति विजय माल्या को ब्रिटेन से भारत को प्रत्यर्पित किया जाए। अदालत ने कहा कि यह अभियोग राजनीति से प्रेरित है, इसका कोई सबूत नहीं है। द वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत की एम्मा अर्बथनॉट ने …
Read More »मुजफ्फरपुर आश्रय गृह को गिराने में दखल नहीं : सर्वोच्च न्यायालय
नई दिल्ली, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को मुजफ्फरपुर के चार मंजिला आश्रय गृह को गिराने में दखल देने से इनकार कर दिया। मुजफ्फरपुर आश्रय गृह में 34 बच्चियों के साथ यौन शोषण किया गया था। इस आश्रय गृह के ऊपर की कुछ मंजिलों में खिड़कियों के अलावा अन्य मंजिलों पर खिड़कियां नहीं थीं। न्यायमूर्ति मदन बी.लोकुर व …
Read More »लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए मानवाधिकारों का संरक्षण जरूरी : लालजी टंडन
पटना, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन ने यहां सोमवार को कहा कि सामाजिक समरसता और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए मानवाधिकारों का संरक्षण एवं संवर्धन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मानवाधिकार मुख्य रूप से स्वतंत्रता, समानता एवं गरिमा के अधिकार हैं। बिहार मानवाधिकार आयोग द्वारा आयोजित ‘अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस’ और राज्य मानवाधिकार आयोग के स्थापना …
Read More »‘भारत दिवस’ में मातृत्व व बाल स्वास्थ्य मुद्दे के नवाचारी प्रयासों पर चर्चा
नई दिल्ली, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में यहां सोमवार को पार्टनर्स फोरम 2018 में ‘भारत दिवस’ मनाया गया जिसमें महिलाओं, बच्चों और किशारों के स्वास्थ्य से जुड़े नवाचारी प्रयासों पर चर्चा की गई। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की सचिव प्रीति सूदन ने सोमवार को यहां मंत्रालय और पार्टनर्स फोरम 2018 के विकास भागीदारों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित …
Read More »संसद का शीत सत्र : वेंकैया ने सभी दलों से सहयोग मांगा
नई दिल्ली, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। संसद के उच्च सदन राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने शीतकालीन सत्र के शुरू होने से एक दिन पहले सोमवार को सत्र के सुचारु संचालन के लिए सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों के सभी सदस्यों का सहयोग मांगा और पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में बड़ी संख्या में हुए मतदान पर प्रसन्नता व्यक्त की। संसद …
Read More »मप्र : भाजपा नेता ने शिवराज को कटघरे में खड़ा किया
भोपाल, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले ही भारतीय जनता पार्टी के भीतर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ आवाज उठने लगी है। एग्जिट पोल के अनुमानों के आधार पर पूर्व सांसद रघुनंदन शर्मा ने कहा कि अगर राज्य में भाजपा को पिछले चुनाव के मुकाबले नुकसान होता है तो इसकी जिम्मेदारी भी शिवराज को …
Read More »मप्र : मासूम से दुष्कर्म व हत्या के आरोपी को फांसी
कटनी, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के कटनी जिले में मासूम के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने के आरोपी कल्लू उर्फ श्याम सिंह को विशेष न्यायालय (पॉक्सो अधिनियम) की न्यायाधीश माधुरी राज लाल ने फांसी की सजा सुनाई है। लोक अभियोजक राजेंद्र कुमार ने संवाददाताओं से कहा कि स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के चरगवां में कल्लू सिंह ने मासूम को पांच जून …
Read More »
dharmpath.com dharmpath