खेल

ईडन गार्डन्स स्टेडियम की स्थिति पर गांगुली ने संतोष जताया

कोलकाता, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। पिछले दो दिन से हो रही लगातार बारिश के बाद बुधवार को यहां धूप निकली, जिसके बाद बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने ईडन गार्डन्स स्टेडियम का दौरा किया और इसकी स्थिति पर संतुष्टि जताई। इसी स्टेडियम में गुरुवार को भारत और आस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मैच खेला जाएगा। …

Read More »

कप्तानी के बुरे दौर में नहीं हूं : स्मिथ

कोलकाता, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ गुरुवार को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में अपना 100वां वनडे मैच खेलने उतरेंगे। इससे पहले बुधवार को स्मिथ ने कहा है कि वह अपनी कप्तानी के बुरे दौर में नहीं हैं। स्मिथ ने यह प्रतिक्रिया अपने पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क के उस बयान पर दी है, जिसमें क्लार्क ने …

Read More »

ईडन की पिच जितनी घास भारत में पहले नहीं देखी : स्मिथ

कोलकाता, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने बुधवार को कहा कि उन्होंने ईडन गार्डन्स स्टेडियम की विकेट पर जितनी घास है, इससे पहले इतनी घास भारत की किसी भी पिच पर नहीं देखी। पांच वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 से पिछड़ने के बाद आस्ट्रेलिया की टीम दूसरे मैच में यहां गुरुवार को भारत के खिलाफ सीरीज …

Read More »

खालिद पर स्पॉट फिक्सिंग मामले में 5 साल का प्रतिबंध

लाहौर, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने क्रिकेटर खालिद लतीफ पर पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में स्पॉट-फिक्सिंग का दोषी पाए जाने पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है। इस प्रतिबंध के कारण खालिद क्रिकेट के किसी भी प्रारूप में नहीं खेल पाएंगे। खालिद पर पीसीबी की भ्रष्टाचार रोधी संहिता के तहत छह प्रमुख आरोप लगाया गया था …

Read More »

भारत ने अंडर-16 विश्व कप क्वालीफायर में फिलिस्तीन को हराया

काठमांडू, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत की अंडर-16 टीम ने एशिया फुटबाल परिसंघ (एएफसी) अंडर-16 चैम्पियनशिप-2018 के क्वालीफायर में फिलिस्तीन को मात दी। हालचौक स्टेडियम में बुधवार को खेले गए इस मैच में भारत ने फिलिस्तीन को 3-0 से हराया। इस मैच में पहले हाफ में दोनों टीमों की ओर से एक भी गोल नहीं हुआ। इसके बाद दूसरे हाफ में …

Read More »

हॉकी : आस्ट्रेलिया हॉकी लीग में इंडिया-ए की कमान गोलकीपर दहिया को

नई दिल्ली, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया पुरुष हॉकी लीग (एएचएल) के लिए इंडिया-ए टीम की कमान गोलकीपर विकास दहिया को दी गई है। हॉकी इंडिया (एचआई) ने बुधवार को इसकी घोषणा की। आस्ट्रेलिया हॉकी लीग की शुरुआत 28 सितम्बर से हो रही है। लीग में डिफेंडर अमित रोहितदास टीम के उप-कप्तान होंगे। यह लगातार दूसरा साल है जब एएचएल में …

Read More »

कोलकाता वनडे: बारिश डाल सकती है भारत के विजय अभियान में खलल

कोलकाता, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले एकदिवसीय मैच में शानदार जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम अपने विजय अभियान को यहां भी जारी रखना चाहेगी। लेकिन, ईडन गार्डन्स स्टेडियम में गुरुवार को खेले जाने वाले इस मैच में बारिश उसकी राह में रुकावट बन सकती है। यहां पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश …

Read More »

आईएसएल : दिल्ली डायनामोज का नंधा के साथ ऋण करार

नई दिल्ली, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फ्रेंचाइजी दिल्ली डायनामोज ने बुधवार को मिडफील्डर नंधा कुमार के साथ करार किया। नंधा को आई-लीग क्लब चेन्नई सिटी से ऋण करार पर आईएसएल के आगामी सीजन के लिए टीम में शामिल किया गया है। चेन्नई के फुटबाल खिलाड़ी ने पिछले सीजन में आई-लीग में पदार्पण किया था और छह मैचों …

Read More »

हायनेस होंगी आस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम की कप्तान

सिडनी, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। चोटिल मेग लेनिंग की जगह राचेल हायनेस आगामी एशेज सीरीज में आस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की कप्तान होंगी। विश्व कप के दौरान लेनिंग को कंधे में चोट लग गई थी। हाल ही में उनके कंधे की सर्जरी हुई है। इसी कारण वह पूरी सीरीज से बाहर हो गई हैं। उनकी गैरमौजूजगी में हायनेस पर टीम को …

Read More »

पद्म भूषण के लिए धौनी के नाम की सिफारिश

मुंबई, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी महेंद्र सिंह धौनी के नाम की सिफारिश देश के तीसरे उच्चतम नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण के लिए की है। बीसीसीआई के कार्यकारी अध्यक्ष सी.के. खन्ना ने आईएएनएस को इसकी जानकारी दी। खन्ना ने कहा, “जी हां, यह सत्य है। हमने पद्म भूषण के लिए धौनी के नाम …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493