खेल

ऑकलैंड टी-20 : न्यूजीलैंड ने ताहिर के आगे घुटने टेके (लीड-1)

ऑकलैंड, 17 फरवरी (आईएएनएस)। इमरान ताहिर (24-5) की घातक गेंदबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने इडेन पार्क मैदान पर शुक्रवार को खेले गए एकमात्र टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 78 रनों से हरा दिया। मेहमानों द्वारा दिए गए 186 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान टीम 14.5 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 107 रन ही बना सकी। …

Read More »

लाओ के 15 फुटबाल खिलाड़ियों पर आजीवन प्रतिबंध

विएंटियाने, 17 फरवरी (आईएएनएस)। एशियाई फुटबाल परिसंघ (एएफसी) की अनुशासन समिति ने साओ के 15 खिलाड़ियों पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया है। ये खिलाड़ी अब 15 साल तक फुटबाल से सबंधित गतिविधियों में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। एएफसी ने मैचों के परिणाम प्रभावित करने को लेकर इन खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगाया है। लाओ की सरकारी समाचार एजेंसी ने कहा है …

Read More »

विश्व कप-2026 की साझा मेजबानी के हक में हैं फीफा अध्यक्ष

मेड्रिड, 17 फरवरी (आईएएनएस)। फीफा अध्यक्ष गियानी इंफेंटिनो 2026 विश्व कप की साझा मेजबानी के पक्ष में हैं। इंफेंटिनो ने कहा है कि वह चाहते हैं कि विश्व कप तीन या चार देशों में आयोजित हो और हर देश चार या पांच आयोजन स्थलों पर इसके मैच कराएं। इंफेंटिनो ने गुरुवार को कतर में कहा, “हम चाहते हैं कि विश्व …

Read More »

ऑकलैंड टी-20 : अमला का अर्धशतक, द. अफ्रीका ने बनाए 185 रन

ऑकलैंड, 17 फरवरी (आईएएनएस)। हाशिम अमला (62) के तेज अर्धशतक और कप्तान फाफ दू प्लेसिस (36) तथा ज्यां पॉल ड्यूमिनी (29) की सुलझी हुई पारियों की मदद से दक्षिण अफ्रीकी टीम ने इडेन पार्क मैदान पर शुक्रवार को जारी टी-20 मुकाबले में मेजबान न्यूजीलैंड के सामने 186 रनों का लक्ष्य रखा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का …

Read More »

कोस्टा के चीन जाने की अटकलें जोरों पर

रियो डी जनेरियो, 17 फरवरी (आईएएनएस)। ब्राजील के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी डगल्स कोस्टा ने कहा है कि उन्हें चीन के फुटबाल क्लबों से कई प्रस्ताव मिल रहे हैं। ऐसी अटकलें भी हैं कि वह अपने मौजूदा क्लब जर्मनी के बायर्न म्यूनिख को अलविदा कह सकते हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, कोस्टा ने इस सत्र में बायर्न के कुल 28 मैचों …

Read More »

पास्सी बने लिले के मुख्य कोच

पेरिस, 17 फरवरी (आईएएनएस)। फ्रांस के फुटबाल क्लब लिले ने अपने अंतरिम कोच पैट्रिक कोलोट को हटाकर फ्रैंक पास्सी को क्लब के मुख्य कोच के तौर पर नियुक्त किया है। पिछले साल नवम्बर में कोलोट को फ्रेड्रिक एंटोनेटी के स्थान पर अंतरिम कोच बनाया गया था। लिले क्लब ने कोलोट के नेतृत्व में खेले गए 15 में से छह मुकाबलों …

Read More »

एचआईएल : उत्तर प्रदेश विजार्ड्स ने रांची को दी मात

लखनऊ, 16 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश विजार्ड्स ने हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के पांचवें संस्करण में अपने घर में खेलते हुए गुरुवार को रांची रेज को 4-0 से मात दी। मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मेजबानों के लिए सेवे वान ऐस और आकाशदीप सिंह ने गोल मारे। दोनों टीमों ने आक्रामक अंदाज में मैच की …

Read More »

सैमुएल्स को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गेंदबाजी करने की अनुमति मिली

दुबई, 16 फरवरी (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को वेस्टइंडीज के ऑफ स्पिनर मार्लन सैमुएल्स को बदले हुए गेंदबाजी एक्शन के साथ उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गेंदबाजी करने की इजाजत दे दी है। सैमुएल्स के एक्शन को संदिग्ध मानते हुए आईसीसी ने उन्हें अतंर्राष्ट्रीय स्तर पर गेंदबाजी करने से प्रतिबंधित कर दिया था। अब उनके एक्शन की जांच …

Read More »

अंडर-19 क्रिकेट : लोकेश्वर ने इंग्लैंड को ड्रॉ पर रोका

नागपुर, 16 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के ऊपरी क्रम को धवस्त करने के बाद चार दिवसीय मैच में जीत के सपने संजो रही इंग्लैंड की अंडर-19 टीम सुरेश लोकेश्वर से पार नहीं पा सकी। लोकेश्वर ने अपनी नाबाद 92 रनों की संघर्षपूर्ण पारी की मदद से मैच को ड्रॉ करा दिया। भारत को मैच के आखिरी दिन गुरुवार …

Read More »

बायर्न से मिली हार एक बुरा सपना : आर्सेनल कोच

बर्लिन, 16 फरवरी (आईएएनएस)। आर्सेनल के कोच आर्सेने वेंगर का कहना है कि बायर्न म्यूनिख से यूईएफए चैम्पियंस लीग के प्री-क्वार्टर फाइनल के पहले चरण में मिली हार एक बुरा सपना है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, एलियांज एरीना में बुधवार रात खेले गए मैच में बायर्न ने आर्सेनल को 5-1 से मात दी। इस हार के कारण आर्सेनल पर …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493