लंदन, 16 फरवरी (आईएएनएस)। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के नवनियुक्त कप्तान जोए रूट का कहना है कि वह जुलाई में टीम की कमान संभालने से पहले पूर्व कप्तानों से उनकी सलाह लेंगे। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, टीम के 26 वर्षीय खिलाड़ी रूट को एलिस्टर कुक के स्थान पर टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया है। रूट ने ‘बीबीसी स्पोर्ट’ को …
Read More »खेल
राय ने किया भ्रष्टाचार मुक्त क्रिकेट का वादा
नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई)के कामकाज को देखने के लिए बनाई गई प्रशासक समिति (सीओए) के मुखिया पूर्व नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक विनोद राय ने गुरुवार को कहा कि समिति लोगों तक साफ-सुथरी क्रिकेट पहुंचाने को लेकर प्रतिबद्ध है। शीर्ष अदालत ने राय के साथ इस समिति में भारतीय महिला टीम की …
Read More »शंघाई क्लब का पूर्व रियल डिफेंडर से करार
शंघाई, 16 फरवरी (आईएएनएस)। चीनी सुपर लीग (सीएसएल) क्लब शंघाई एसआईपीजी ने रियल मेड्रिड के पूर्व डिफेंडर रिकाडरे कार्वाल्हो के साथ करार की पुष्टि की है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, क्लब ने कहा कि दोहा में शीतकालीन प्रशिक्षण सत्र से वापसी के बाद उन्होंने चेल्सी के सेंट्रल डिफेंडर के साथ करार किया। शंघाई क्लब ने कहा, “हमने इस करार …
Read More »चैम्पियंस लीग : रियल ने जीता प्री-क्वार्टर फाइनल का पहला चरण
मेड्रिड, 16 फरवरी (आईएएनएस)। घरेलू मैदान पर खेले गए यूईएफए चैम्पियंस लीग के प्री-क्वार्टर फाइनल दौर के पहले चरण के मैच में रियल मेड्रिड ने नपोली को मात दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सैंटियागो बर्नबू स्टेडियम में खेले गए इस मैच में रियल ने नपोली के 3-1 से मात देकर बढ़त बनाई। लोरेंजो इनसिग्ने की ओर से आठवें मिनट …
Read More »क्राइस्टचर्च के जंगलों में लगी आग का निरीक्षण कर रहा न्यूजीलैंड क्रिकेट
क्राइस्टचर्च, 16 फरवरी (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) क्राइस्टचर्च के पास पोर्ट हिल्स क्षेत्र में लगी आग पर निगरानी बनाए हुए है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 19 फरवरी से शुरू हो रही पांच एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला का दूसरा मैच क्राइस्टचर्च में 22 फरवरी से खेला जाएगा। वेबसाइट ‘ईएसपीएनक्रिकइन्फो डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, क्राइस्टचर्च के पास पोर्ट हिल्स क्षेत्र …
Read More »चैम्पियंस लीग : प्री-क्वार्टर फाइनल के पहले चरण में जीता बायर्न
बर्लिन, 16 फरवरी (आईएएनएस)। बायर्न म्यूनिख ने यूईएफए चैम्पियंस लीग के प्री-क्वार्टर फाइनल के पहले चरण में आर्सेनल को 5-1 से मात दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इस मैच में बायर्न के लिए थियागो एलसांतरा ने दो गोल किए। मैच की शुरुआत 11वें मिनट में बायर्न की ओर से दागे गए गोल से हुई। यह गोल अर्जेन रोब्बेन की …
Read More »मुझसे कहा गया था, कभी क्रिकेट नहीं खेल पाऊंगा : मोर्केल
जोहान्सबर्ग, 16 फरवरी (आईएएनएस)। चोट से उबरकर मैदान पर वापसी की तैयारी कर रहे दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट खिलाड़ी मोर्ने मोर्केल को कहा गया था कि वह फिर कभी क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे। वेबसाइट ‘ईएसपीएनक्रिकइन्फो डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, पीठ की चोट से उबर रहे मोर्केल ने ‘टाइम्स लाइव’ को दिए बयान में यह खुलासा किया। मोर्केल ने …
Read More »एचआईएल : कप्तान फुच के गोल से जीती मुंबई
नई दिल्ली, 15 फरवरी (आईएएनएस)। कप्तान फ्लोरिन फुच के अंतिम मिनट में किए गए गोल की बदौलत दबंग मुंबई ने हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के पांचवें संस्करण में बुधवार को मेजबान दिल्ली वेबराइडर्स को 3-2 से मात दी। मुंबई की टीम 1-2 से पीछे चल रही थी लेकिन फुच ने अंतिम मिनट में फील्ड गोल कर मुंबई की जीत दिलाई। …
Read More »टेनिस : कतर ओपन के दूसरे दौर में पहुंचीं मुगुरुजा
दोहा, 15 फरवरी (आईएएनएस)। स्पेन की महिला टेनिस खिलाड़ी गार्बिने मुगुरुजा ने कतर ओपन के एकल वर्ग के दूसरे दौर में जगह बना ली है। उन्होंने बुधवार को पहले दौर में तुर्की की काग्ला बुयुकाकसे को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से मात दी। यह मुकाबला एक घंटे 15 मिनट तक चला। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, अगले दौर में …
Read More »हांगकांग टी-20 लीग में नहीं खेल पाएंगे यूसुफ पठान
नई दिल्ली, 15 फरवरी (आईएएनएस)। भारत के हरफनमौला खिलाड़ी यूसुफ पठान हांगकांग टी-20 लीग में नहीं खेल पाएंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उन्हें लीग में खेलने की अनुमति नहीं दी है। बीसीसीआई ने उन्हें अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) देने से इनकार कर दिया है। इससे पहले यूसुफ ने कहा था कि भारतीय बोर्ड ने उन्हें हांगकांग टी-20 लीग …
Read More »
dharmpath.com dharmpath