खेल

आईडब्ल्यूएल : फाइनल में राइजिंग स्टूडेंट्स का सामना ईस्टर्न स्पोर्टिग से

नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। महिला फुटबाल टूर्नामेंट भारतीय महिला लीग (आईडब्ल्यूएल) के फाइनल में राइजिंग स्टूडेंट्स क्लब का सामना ईस्टर्न स्पोर्टिग से होगा। यह दोनों टीमें मंगलवार को अम्बेडकर स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। राइजिंग की टीम ने सेमीफाइनल मैच में सोमवार को एफसी पुणे सिटी को 2-0 से मात देते हुए फाइनल का सफर तय किया। ईस्टर्न स्पोटिंग यूनियन …

Read More »

एटीपी रैंकिग : मरे शीर्ष पर कायम

मेड्रिड, 13 फरवरी (आईएएनएस)। टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे ने टेनिस पेशेवर संघ (एटीपी) की सोमवार को जारी ताजा रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान कायम रखा है। मरे 11,540 अंकों के साथ नंबर एक स्थान पर बने हुए हैं। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, 29 वर्षीय खिलाड़ी ने पिछले साल सात नवंबर को पहली बार शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया और …

Read More »

घर लौैटते वक्त बागान समर्थक की दुर्घटना में मौत

कोलकाता, 13 फरवरी (आईएएनएस)। भारत के शीर्ष फुटबाल क्लबों में से एक मोहन बागान के एक समर्थक की सोमवार को हादसे में मौत हो गई। क्लब द्वारा जारी किए गए बायन के मुताबिक यह समर्थक कोलकाता डर्बी का मैच देखकर सिलीगुड़ी से घर लौट रहा था। बारानागर रोड रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते वक्त यह समर्थक हादसे का शिकार …

Read More »

देश की खेल नीति में बदलाव चाहता है साई

फरीदाबाद, 13 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के निदेशक इंजेती श्रीनिवास ने सोमवार को खेल के विकास में कारपोरेट घरानों के योगदान, खासकर संभावित ओलम्पिक पदक विजेताओं को इनके समर्थन पर जोर दिया है। श्रीनिवास ने कहा है कि इस तरह का समर्थन देश में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करता है। मानव रचना अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय में खेल विज्ञान केंद्र …

Read More »

रूट बने इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान (लीड-1)

लंदन, 13 फरवरी (आईएएनएस)। जो रूट को इंग्लैंड टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया है जबकि बेन स्टोक्स को टीम का नया उप कप्तान बनाया गया है। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि चेयरमैन कोलिन ग्रेव्स ने रविवार शाम को बोर्ड के निदेशक एंड्रयू स्ट्रॉस के दिशा-निर्देश के तहत चयनकर्ताओं के सुझाव के …

Read More »

सेल्टा वीगो पर जीत के लिए ग्रीजमैन ने एटलेटिको को सराहा

मेड्रिड, 13 फरवरी (आईएएनएस)। एटलेटिको मेड्रिड के फारवर्ड एंटोनी ग्रीजमैन ने स्पेनिश लीग में खेले गए मैच के अंतिम क्षणों में किए गए दो गोल से सेल्टा वीगो पर मिली जीत के लिए अपने टीम की सराहना की है। लीग के 22वें दौर में रविवार रात खेले गए मैच में एटलेटिको ने वीगो को 3-2 से मात दी। मुकाबले के …

Read More »

दिमित्रोव ने जीता सोफिया ओपन का खिताब

सोफिया, 13 फरवरी (आईएएनएस)। बुलगेरिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी ग्रिगोर दिमित्रोव ने गारांती कोजा सोफिया ओपन का खिताब जीत लिया है। दिमित्रोव ने टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में बेल्जियम के डेविड गोफिन को 7-5, 6-4 से मात देकर खिताबी जीत हासिल की। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, दिमित्रोव ने रविवार को इस सत्र का दूसरा और अपने करियर का छठा …

Read More »

कोहली ने गावस्कर को छोड़ा पीछे

हैदराबाद, 13 फरवरी (आईएएनएस)। बल्ले के जौहर से दुनिया को अपना मुरीद बना चुके भारतीय कप्तान विराट कोहली कप्तानी के मामले में भी हर श्रृंखला में नए रिकार्ड बनाते जा रहे हैं। यहां बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए इकलौते टेस्ट मैच में कोहली ने दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर को पीछे छोड़ा है। भारत ने इस मैच …

Read More »

अंडर-19 टेस्ट : होल्डन, बार्टलेट के शतकों से इंग्लैंड मजबूत

नागपुर, 13 फरवरी (आईएएनएस)। मैक्स होल्डन (नाबाद 135) और जॉर्ज बार्टलेट (नाबाद 132) की शानदार पारियों की मदद से इंग्लैंड की अंडर-19 टीम ने भारत की अंडर-19 टीम के साथ जारी टेस्ट मैच के पहले दिन सोमवार का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में एक विकेट के नुकसान पर 311 रन बना लिए। विदर्भ क्रिकेट संघ स्टेडियम में …

Read More »

हैदराबाद टेस्ट : भारत के हिस्से एक और शानदार जीत (राउंडअप)

हैदराबाद, 13 फरवरी (आईएएनएस)। भारत दौरे पर एकमात्र टेस्ट मैच खेलने आई बांग्लादेश की टीम काफी संघर्ष के बाद भी विजय रथ पर सवार भारतीय टीम के आगे टिक नहीं सकी। चौथी पारी में 459 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम का संघर्ष मैच के पाचवें दिन सोमवार को चायकाल से पहले ही समाप्त हो गया। …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493