खेल

आस्ट्रेलियन ओपन : सानिया अगले दौर में, बोपन्ना बाहर

मेलबर्न, 20 जनवरी (आईएएनएस)। भारत की शीर्ष महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और उनकी चेकगणराज्य की जोड़ीदार बारबोरा स्ट्रायकोवा ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट आस्ट्रेलियन ओपन के महिला युगल के तीसरे दौर में जगह बना ली है। वहीं पुरुष युगल में भारत के रोहन बोपन्ना और उनके उरुग्वे के जोड़ीदार पाब्लो क्येवास हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो …

Read More »

महिला क्रिकेट : द. अफ्रीका ने बांग्लादेश को 4-1 से दी मात

कोक्स बाजार, 20 जनवरी (आईएएनएस)। ओडिने कस्टर्न (4 विकेट) और मार्सिया लेटसुआलो (3 विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम ने मेजबान बांग्लादेश को पांचवें और आखिरी एकदिवसीय मैच में शुक्रवार को आठ विकेट से मात दी। इसी के साथ उसने पांच एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला 4-1 से अपने नाम की। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर …

Read More »

ब्राजील टीम में शामिल किए गए रोबिन्हो

रियो डी जनेरियो, 20 जनवरी (आईएएनएस)। ब्राजील फुटबाल टीम के कोच तिते ने रियल मेड्रिड के पूर्व खिलाड़ी रोबिन्हो को टीम में शामिल किया है। रोबिन्हो को अगले सप्ताह कोलंबिया के खिलाफ होने वाले दोस्ताना मुकाबले को लिए ब्राजील टीम में जगह मिली है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल कोलंबिया विमान हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों की वित्तीय …

Read More »

इंग्लैंड पर धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना

दुबई, 20 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के खिलाफ गुरुवार को कटक में खेले गए दूसरे एकदिवसीय मैच में धीमी गति ओवर के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट समिति (आईसीसी) ने शुक्रवार को इंग्लैंड पर जुर्माना लगाया है। इस मैच में भारत ने इंग्लैंड को 15 रनों से हराया था। आईसीसी के मैच रैफरी एंडी पेक्रोफ्ट ने बाराबती स्टेडियम में खेले गए दूसरे एकदिवसीय …

Read More »

क्राइस्टचर्च टेस्ट : बांग्लादेश की पहली पारी 289 पर सिमटी

क्राइस्टचर्च, 20 जनवरी (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने टिम साउथी (5/94) और ट्रेंट बाउल्ट (4/87) की शानदार गेंदबाजी के दम पर क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल मैदान पर जारी दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को बांग्लादेश की पहली पारी 289 रनों पर समेट दी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम का अंतिम विकेट 289 के स्कोर …

Read More »

आस्ट्रेलियन ओपन : मरे ने चौथे दौर में रखा कदम

मेलबर्न, 20 जनवरी (आईएएनएस)। विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे ने आस्ट्रेलियन ओपन के चौथे दौर में प्रवेश कर लिया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को पुरुष एकल वर्ग में तीसरे दौर के मुकाबले में ब्रिटेन के स्टार खिलाड़ी मरे ने अमेरिका के सैम क्वेरे को मात दी। टूर्नामेंट के शीर्ष वरीय खिलाड़ी मरे ने …

Read More »

इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 एकदिवसीय श्रृंखला के लिए भारतीय टीम घोषित

मुंबई, 20 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली अंडर-19 एकदिवसीय श्रृंखला के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। इंग्लैंड और भारत के बीच पांच एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला भारत में 30 जनवरी से आठ फरवरी तक खेली जाएगी। ये सभी मैच मुंबई के स्टेडियमों में खेले जाएंगे। एकदिवसीय श्रृंखला का …

Read More »

2019 विश्व कप तक श्रीलंका क्रिकेट टीम के कप्तान होंगे मैथ्यूज

कोलंबो, 20 जनवरी (आईएएनएस)। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के अध्यक्ष थिलांगा सुमाथिपाला ने कहा है कि एंजेलो मैथ्यूज 2019 क्रिकेट विश्व कप टूर्नामेंट तक राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहेंगे। वेबसाइट ‘ईएसपीएनक्रिकइन्फो डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय चयन समिति के अध्यक्ष और श्रीलंका के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी सनथ जयसूर्या ने थिलांगा के इस फैसले का समर्थन किया है। साथ …

Read More »

कटक एकदिवसीय : कोहली की कप्तानी में पहली श्रृंखला जीता भारत (राउंडअप)

कटक, 19 जनवरी (आईएएनएस)। भारत ने बाराबती स्टेडियम में गुरुवार को हुए दूसरे एकदिवसीय मैच में युवराज सिंह (150) और महेंद्र सिंह धौनी (134) की बदौलत इंग्लैंड को 15 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने तीन मैचों की श्रृंखला पर 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली। युवराज को उनकी आतिशी पारी के लिए मैन ऑफ द …

Read More »

कटक एकदिवसीय : युवराज, धौनी की बदौलत भारत ने श्रृंखला पर किया कब्जा (लीड-2)

कटक, 19 जनवरी (आईएएनएस)। भारत ने बाराबती स्टेडियम में गुरुवार को हुए दूसरे एकदिवसीय मैच में युवराज सिंह (150) और महेंद्र सिंह धौनी (134) की बदौलत इंग्लैंड को 15 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने तीन मैचों की श्रृंखला पर 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली। भारत से मिले 382 रनों के अपने सबसे विशाल लक्ष्य …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493