खेल

ईरानी ट्रॉफी के लिए नमन को शेष भारत एकादश की कमान

मुम्बई, 26 फरवरी (आईएएनएस)। अगले महीने इस साल की रणजी विजेता मुम्बई के साथ होने वाले ईरानी कप-2016 के लिए शुक्रवार को शेष भारत एकादश टीम की घोषणा कर दी गई। विकेटकीपर बल्लेबाज नमन ओझा इस टीम के कप्तान हैं। ईरानी कप के लिए रणजी चैम्पियन और शेष भारत एकादश के बीच टक्कर होती है। इस साल मुम्बई ने सौराष्ट्र …

Read More »

जयवर्धने के इंग्लैंड टीम से जुड़ने से एसएलसी नाराज

कोलम्बो, 26 फरवरी (आईएएनएस)। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) बोर्ड ने टी-20 विश्व कप के दौरान 10 दिनों के लिए अपने दिग्गज बल्लेबाज माहेला जयवर्धने के इंग्लैंड क्रिकेट टीम का बल्लेबाजी सलाहकार बनने पर नाराजगी जाहिर की है। एसएलसी के अध्यक्ष थिलंगा सुमतिपाला ने जयवर्धने के इस करार को निराशाजनक करार दिया है। सुमतिपाला के मुताबिक ऐसे में जबकि श्रीलंका को टी-20 …

Read More »

नई दिल्ली मैराथन को मिला नेशनल चैम्पियनशिप मैराथन का दर्जा

नई दिल्ली, 26 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में 28 फरवरी को आयोजित होने जा रहे नई दिल्ली मैराथन-2016 के पहले संस्करण को भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने नेशनल चैम्पियनशिप मैराथन का दर्जा दिया है। साथ ही इस मैराथन को अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ (आईएएएफ) की भी मान्यता मिली है। नई दिल्ली, 26 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में 28 फरवरी को आयोजित …

Read More »

रणजी ट्रॉफी फाइनल : मुंबई ने 41वीं बार जीता खिताब

पुणे, 26 फरवरी (आईएएनएस)। मुंबई क्रिकेट टीम ने रणजी ट्रॉफी के फाइनल में सौराष्ट्र को हारकर 41वीं बार खिताब पर कब्जा जमा लिया है। मुंबई ने महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में शुक्रवार को तीसरे दिन ही सौराष्ट्र को पारी और 21 रनों से शिकस्त देकर खिताब पर कब्जा जमाया। मुंबई के गेंदबाजों ने जीत में …

Read More »

आत्महत्या नहीं करूंगा, अंत तक लड़ता रहूंगा : प्लाटिनी

पेरिस, 26 फरवरी (आईएएनएस)। यूरोपियन फुटबाल संघ (यूईएफए) के अध्यक्ष माइकल प्लाटिनी ने कहा है कि वह फीफा द्वारा अपने ऊपर लगाए गए प्रतिबंध के खिलाफ अंत तक अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। फीफा ने हाल ही में प्लटिनी द्वारा प्रतिबंध हटाने की अपील को खारिज कर दिया था। प्लाटिनी के अलावा फीफा के पूर्व अध्यक्ष सैप ब्लाटर पर भी आठ …

Read More »

टी-20 में सही रास्ते पर है टीम : मुर्तजा

मीरपुर (बांग्लादेश), 26 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश की एकदिवसीय और टी-20 टीम के कप्तान मशरफे मुर्तजा का मानना है कि टीम टी-20 प्रारूप में सही रास्ते पर है। वेबसाइट बीडीन्यूज24 डॉट कॉम के मुताबिक, बांग्लादेश ने अपने टी-20 अभियान की शुरुआत 2006 में जीत के साथ की थी। टीम पहले टी-20 विश्व कप में ग्रुप दौर से आगे बढ़ी थी, लेकिन …

Read More »

महिला क्रिकेट : भारत ने श्रीलंका को 9 विकेट से हराया

रांची, 26 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने झारखंड क्रिकेट संघ स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला के तीसरे मैच में श्रीलंका को नौ विकेट से हरा दिया। इसके साथ भारत ने यह सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। श्रीलंका की टीम 20 ओवर …

Read More »

एशिया कप : पाकिस्तान को हराकर जीत का क्रम जारी रखना चाहेगा भारत

मीरपुर (ढाका), 26 फरवरी (आईएएनएस)। एशिया कप के अपने पहले मैच में बुधवार को शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश को हराने के बाद अब भारतीय टीम का सामना शनिवार को इस टूर्नामेंट के सबसे हाईवोल्टेज मैच में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। भारत ने मेजबान टीम को 45 रनों से हराकर बेहतरीन आगाज किया था। इसमें रोहित शर्मा ने 83 रनों …

Read More »

युवाओं के विकास के लिए काम करेंगे मुर्तजा

ढाका, 26 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान मशरफे मुर्तजा अपनी पेशेवर प्रतिबद्धताओं के इतर युवाओं के विकास के लिए काम करेंगे। हाल ही में मुर्तजा को युनाइटेड नेशंस डेवलपमेंट प्रोग्राम (यूएनडीपी) के गुडविल एम्बेसेडर चुना गया है। मुर्तजा ने कहा, “हमें युवाओं के विकास के लिए काम करना चाहिए। मैं यूएनडीपी की इस नियुक्ति को एक मौके की …

Read More »

आंद्रेस ने किया रिवर प्लेट का रुख

पोटरे अलेग्रे, 26 फरवरी (आईएएनएस)। अर्जेटीना के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी आंद्रेस डी अलेसांद्रो अपने पूर्व क्लब रिवर प्लेट के साथ ऋण आधारित करार पर फिर से जुड़ गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक आंद्रेस काफी समय से अपने पूर्व क्लब में लौटना चाहते थे और अंतत: वह रिवर प्लेट से फिर से करार हासिल करने में सफल रहे। उन्होंने …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493