पर्थ, 16 नवंबर (आईएएनएस)। वेस्टर्न आस्ट्रेलिया क्रिकेट संघ (वाका) स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार को आस्ट्रेलियाई टीम ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए कप्तान स्टीव स्मिथ (नाबाद 131) और एडम वोग्स (नाबाद 101) की नायाब पारियों की बदौलत दूसरी पारी में दो विकेट पर 258 रन बना लिए हैं और दूसरी …
Read More »खेल
रद्द नहीं होगा जर्मनी, नीदरलैंड्स के बीच फुटबाल मैच
बर्लिन, 16 नवंबर (आईएएनएस)। जर्मन फुटबाल संघ (डीएफबी) ने कहा है कि जर्मन फुटबाल टीम मंगलवार को नीदरलैंड्स के खिलाफ हनोवर में दोस्ताना मैच खेलेगी। डीएफबी ने आधिकारिक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी। गौरतलब है कि पेरिस में शुक्रवार को हुए आतंकवादी हमले के बाद इस मैच के आयोजन पर संदेह व्यक्त किया जा रहा था। समाचार एजेंसी सिन्हुआ …
Read More »भारतीय जूनियर हॉकी टीम चीन से भिड़ने को तैयार
कुआनतान (मलेशिया), 16 नवंबर (आईएएनएस)। एशिया कप में लगातार दो जीत के साथ शानदार आगाज करने के बाद भारतीय जूनियर हॉकी टीम मंगलवार को चीन के खिलाफ होने वाले अपने अगले मुकाबले को लेकर आत्मविश्वास से भरी हुई है। चीन के खिलाफ मैच से इसका फैसला होगा कि भारतीय टीम पूल-ए में कौन सी पोजीशन के साथ क्वार्टर फाइनल में …
Read More »जापान 2017 में शुरू करेगा ओलंपिक-2020 के लिए स्टेडियम का निर्माण
टोक्यो, 16 नवंबर (आईएएनएस)। जापान टोक्यो ओलम्पिक-2020 के लिए स्टेडियम का निर्माण कार्य 2017 में आरंभ करेगा। मीडिया में आई खबरों से यह जानकारी मिली। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, जापान खेल परिषद बोर्ड के सदस्य टाकाकुनी इकेडा ने कहा, “अगर सब कुछ सही रहा, तो इसे 2017 में शुरू किया जाएगा।” सोमवार को नए स्टेडियम की डिजाइनिंग और लागत …
Read More »मोटरस्पोर्ट्स : रोसबर्ग ने जीता ब्राजील ग्रांप्री.
साओ पाउलो, 16 नवंबर (आईएएनएस)। फॉर्मूला-1 टीम मर्सिडीज के जर्मन चालक निको रोसबर्ग ने ब्राजील ग्रांप्री. जीत ली और इसके साथ ही वह ड्राइवर्स चैम्पियनशिप में दूसरे स्थान पर पहुंच गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, शनिवार को पोल पोजीशन के साथ रेस शुरू करते हुए रोसबर्ग ने पूरे रेस के दौरान टीम के साथी खिलाड़ी लुइस हेमिल्टन से बढ़त …
Read More »भारत में खेलने का सवाल ही नहीं उठता : पीसीबी
लाहौर, 16 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष शहरयार खान ने साफ-साफ कह दिया है कि पाकिस्तानी टीम भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से मिले प्रस्ताव के तहत भारत में द्विपक्षीय श्रृंखला नहीं खेलेगी। एक दिन पहली ही शहरयार ने कहा था कि बीसीसीआई के अध्यक्ष शशांक मनोहर की ओर से उन्हें भारत में खेलने का प्रस्ताव मिला …
Read More »विजेंदर ने खट्टर से की मुक्केबाजी के भविष्य पर चर्चा
नई दिल्ली, 16 नवंबर (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय मुक्केबाजी का सबसे बड़ा चेहरा बन चुके विजेंदर सिंह ने सोमवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से राज्य और देश में मुक्केबाजी पर चर्चा की। हाल ही में प्रोफेशनल मुक्केबाजी अपना चुके ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता विजेंदर इन दिनों अपने परिवार के साथ छुट्टी मनाने भारत आए हुए हैं। …
Read More »टेनिस : बोपन्ना-मेर्गिया ने सर्वोच्च विश्व वरीय ब्रायन बंधुओं को हराया
लंदन, 16 नवंबर (आईएएनएस)। वर्ष के आखिरी एटीपी टूर्नामेंट वर्ल्ड टूर फाइनल्स में भारत के रोहन बोपन्ना ने रोमानिया के अपने जोड़ीदार फ्लोरीन मेर्गिया के साथ पुरुष युगल वर्ग में शानदार अंदाज करते हुए पहले ही दौर में सर्वोच्च विश्व वरीय अमेरिकी जोड़ी ब्रायन बंधुओं को मात दे दी। बोपन्ना-मेर्गिया ने रविवार की रात ओ2 अरेना में हुए मुकाबले में …
Read More »एफआईए, एफ1 ने दी पेरिस के पीड़ितों को श्रद्धांजलि
पेरिस में शुक्रवार रात हुए आतंकवादी हमलों में 129 लोगों की मौत हो गई, जबकि 352 से अधिक घायल हो गए। एफआईए ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट में कहा, “एफआईए और 140 देशों में रह रहे इसके 236 सदस्यों ने पेरिस आतंकी हमलों में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।” वेबसाइट में आगे कहा गया, “एफआईए …
Read More »एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल्स में जोकोविक का विजयी आगाज
लंदन, 16 नवंबर (आईएएनएस)। सर्बिया के टेनिस स्टार नोवाक जोकोविक ने लंदन में आयोजित साल के आखिरी एटीपी टूर्नामेंट वर्ल्ड टूर फाइनल्स में जीत के साथ शानदार शुरुआत की है। विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ने जापान के के निशीकोरी को 6-1, 6-1 से मात देते हुए विजयी आगाज किया। समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, जोकोविक ने …
Read More »
dharmpath.com dharmpath