खेल

ओलम्पिक के सिक्कों की नई श्रृंखला जारी होगी

रियो डी जनेरियो, 4 अगस्त (आईएएनएस)। अगले वर्ष ब्राजील में होने वाले रियो ओलम्पिक के लिए ओलम्पिक स्मारक सिक्कों की नई श्रृंखला जारी की जाएगी। रियो ओलम्पिक आयोजकों ने इसकी घोषणा की। रियो ओलम्पिक के लिए इसके बाद ओलम्पिक सिक्कों की एक और श्रृंखला जारी की जाएगी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, नई श्रृंखला के सिक्कों में एक पहलू में …

Read More »

योग की शरण में जाएंगे भारतीय तीरंदाज

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कड़ी प्रतिस्पर्धा का बेहतर ढंग से सामना करने के लिए अब भारतीय तीरंदाज योग की शरण में जाएंगे। भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) ने तीरंदाजों के योग प्रशिक्षण के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के विशेषज्ञ योग प्रशिक्षकों की मदद लेने का फैसला किया है। एएआई के अध्यक्ष विजय कुमार मल्होत्रा ने मंगलवार …

Read More »

हॉकी : भारत ने फ्रांस को 2-0 से हराया (लीड-1)

ले टोक्वे (फ्रांस), 4 अगस्त (आईएएनएस)। चिंगलेनसाना सिंह और एस. वी. सुनील के शानदार गोलों की मदद से यूरोप दौरे पर आई भारतीय हॉकी टीम ने सोमवार को खेले गए पहले टेस्ट में फ्रांस को 2-0 से हरा दिया। दो मैचों की सीरीज में भारत ने इसके साथ ही 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा टेस्ट मैच बुधवार को …

Read More »

विश्व चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाले तीरंदाज सम्मानित

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) ने मंगलवार को कोपनहेगेन में आयोजित विश्व चैम्पियनशिप में दो रजत पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों को सम्मानित किया। एएआई के अध्यक्ष विजय कुमार मल्होत्रा ने रजत जीतने वाली महिला रिकर्व टीम की सदस्यों-दीपिका कुमारी, रिमिल बुरुले और लक्ष्मीरानी मांझी तथा पुरुष एकल कम्पाउंड स्पर्धा में रजत जीतने …

Read More »

महिला तीरंदाजी को प्रोत्साहित करने के लिए भारत पुरस्कृत

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाजी महासंघ ने महिला तीरंदाजों को प्रोत्साहित करने को लेकर भारतीय तीरंदाजी संघ के प्रयासों की सराहना की है और उसे इस दिशा में लगातार प्रयासरत रहने के लिए पुरस्कृत भी किया है। भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) के महासचिव अनिल कामिनेनी ने मंगलवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में इसकी जानकारी दी। अनिल ने बताया …

Read More »

तैराकी विश्व चैम्पियनशिप में टूटे 3 रिकॉर्ड

कजान (रूस), 4 अगस्त (आईएएनएस)। तैराकी विश्व चैम्पियनशिप में सोमवार को तीन विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त हुए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, स्वीडन की साराह जोस्ट्रोम ने महिलाओं की 100 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में 55.64 सेकेंड का समय निकालते हुए टूर्नामेंट में दूसरी बार विश्व कीर्तिमान स्थापित किया। इससे पहले साराह ने रविवार को हुई हीट के दौरान स्थापित अपने ही …

Read More »

2 महीने के लिए मैदान से बाहर हुए खेदिरा

तुरिन (इटली), 4 अगस्त (आईएएनएस)। इटली के क्लब युवेंतस के लिए खेलने वाले जर्मन इंटरनेशनल सामी खेदिरा जांघ में चोट के कारण दो महीने के लिए मैदान से बाहर हो गए हैं। आगामी सीजन के लिए युवेंतस ने 28 साल के खेदिरा के साथ करार किया था है। कई सीजन से खेदिरा चोट से जूझ रहे हैं। चोट के कारण …

Read More »

मेरी इच्छाएं आम लड़कियों जैसी : सानिया मिर्जा

मुंबई, 4 अगस्त (आईएएनएस)। इंडिया इंटरनेशनल जूलरी वीक (आईआईजेडब्ल्यू) के लिए रैंप पर उतरीं टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा का कहना है कि उनकी भी एक आम लड़की जैसी इच्छाएं और हसरते हैं। सानिया ने सोमवार को शो के उद्घाटन दिवस पर कहा, “मैं एक खिलाड़ी हूं, लेकिन उससे पहले मैं एक लड़की हूं। यही वजह है कि किसी अन्य लड़की …

Read More »

एमएलएस में अपना करियर खत्म करना चाहते हैं पीएसजी के लुइज

पेरिस, 4 अगस्त (आईएएनएस)। फ्रांस के फुटबाल क्लब पेरिस सेंट जर्मेन के लिए खेलने वाले डिफेंडर डेविड लुइज ने कहा है कि वह मेजर सॉकर लीग में खेलते हुए रिटायर होना चाहते हैं। लुइज इन दिनों अपनी टीम के साथ प्री-सीजन ट्रेनिंग पर अमेरिका में हैं। लुइज ने कहा, “मुझे यहां खेलने में मजा आया। आने वाले 5-10 सालों में …

Read More »

आईओसी ने 2 नए सदस्यों का चुनाव किया

कुआलालम्पुर, 4 अगस्त (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने सेनेगल ओलम्पिक समिति के प्रमुख मामादोउ दियांगा और युनाइटे वर्ल्ड रेसलिंग के प्रमुख नेनाद लालोविक को अपना सदस्य चुना है। यहां जारी आईओसी की 128वीं वार्षिक बैठक में सोमवार को इन दोनों का चयन हुआ। इसके अलावा गुनिला लिंडबेर्ग को आईओसी कार्यकारी बोर्ड का दोबारा सदस्य चुना गया। इस बोर्ड में …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493