खेल

मोदी, होलांद को भेंट की गई क्रिकेट की जर्सी

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। फ्रांस दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा होलांद को क्रिकेट की जर्सी भेंट की गई जिसमें दोनों नेताओं के नाम लिखे हुए थे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने शनिवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। अकबरुद्दीन ने दोनों नेताओं की जर्सी के साथ एक तस्वीर भी ट्विटर पर …

Read More »

‘नेपाल में क्रिकेट के विस्तार के लिए भारत करे मदद’

नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। नेपाल की सरकार ने अपने देश में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए भारत से मदद मांगी है। खेल मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इस संबंध में नेपाल के खेल मंत्री पुरुषोत्तम पुडेल के नेतृत्व में नेपाली युवाओं के एक 50 सदस्यीय दल ने अपना भारतीय दौरा शुक्रवार को समाप्त किया। नेपाली युवाओं …

Read More »

दिल्ली डेयरडेविल्स टीम में अब ज्यादा बेहतर खिलाड़ी : कोल्टर नील

चेन्नई, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। तेज गेंदबाज नेथन कोल्टर-नील ने शुक्रवार को कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पिछले सत्र के मुकाबले इस बार दिल्ली डेयरडेविल्स टीम में ज्यादा गहराई है और इसलिए यह प्रतिद्वंद्वी टीमों के लिए एक कठिन चुनौती पेश करने में कामयाब होगी। डेयरडेविल्स को हालांकि गुरुवार को आईपीएल-आठ के अपने पहले ही मैच में चेन्नई सुपर …

Read More »

अब स्टेडियम में नहीं सुनाई देगी ‘क्रिकेट की आवाज’ (राउंडअप)

सिडनी, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी और अपनी कमेंटरी के लिए प्रशंसकों के बीच मशहूर रिची बेनो का गुरुवार रात सिडनी में निधन हो गया। क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बेनो 84 साल के थे। क्रिकेट में उनकी पहचान लेग स्पिन गेंदबाज और आक्रामक बल्लेबाज के तौर पर थी। वह लंबे समय से त्वजा …

Read More »

फॉल्कनर ने इंग्लिश काउंटी टीम लंकाशायर से करार किया

मैनचेस्टर, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी जेम्स फॉल्कनर ने शुक्रवार को इंग्लिश काउंटी क्रिकेट की सेकेंड डिवीजन की टीम लंकाशायर से करार किया। इसके तहत वह इस सत्र में लंकाशायर के साथ तीनों प्रारूपों के मैच खेलेंगे। फॉल्कनर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बाद मई के आखिर में काउंटी टीम से जुड़ेंगे। वह फिलहाल आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स …

Read More »

अनुष्का की आलोचना पर कोहली ने जताई नाराजगी

कोलकाता, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने आईसीसी विश्व कप-2015 में भारतीय टीम के सेमीफाइनल से बाहर हो जाने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की कुछ लोगों द्वारा की गई आलोचना की शुक्रवार को जम कर निंदा की। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शनिवार को होने वाले मुकाबले से पूर्व संवाददाता सम्मेलन में कोहली …

Read More »

आईपीएल : जीत का क्रम जारी रखने उतरेगी नाइट राइडर्स टीम

कोलकाता, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। जीत के साथ इस सत्र की शरुआत करने में सफल रही मौजूदा चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में बड़े खिलाड़ियों से सजे रॉयल चलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ शनिवार को भी जीत के इस क्रम को जारी रखना चाहेगी। कोलकाता, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। जीत के साथ इस सत्र की शरुआत करने में …

Read More »

आईपीएल-8 : किंग्स इलेवन टॉस जीत गेंदबाजी चुनी

पुणे, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण के तीसरे मैच में शुक्रवार को महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब ने टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है। किंग्स इलेवन पिछले सत्र का उपविजेता रही था और टीम जॉर्ज बेले के नेतृत्व में इस संस्करण में हिस्सा ले रही है। …

Read More »

आप बेनो को आवाज से पहचान सकते थे : कोहली

कोलकाता, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने शुक्रवार को आस्ट्रेलिया के महान क्रिकेट खिलाड़ी रिची बेनो को श्रृद्धांजलि देते हुए कहा कि बेनो उन गिने चुने लोगों मे से एक थे, जिन्हें आप उनकी आवाज से पहचान सकते थे। एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे कोहली ने कहा, “बहुत कम ही लोग हैं, जिन्हें …

Read More »

बेहतरीन स्पिन गेंदबाज हैं नरेन : कोहली

कोलकाता, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने कोलकाता नाइट राइर्ड्स के लिए खेलने वाले कैरेबियाई स्पिन गेंदबाज सुनीन नरेन की तारीफ की है। कोहली के मुताबिक नरेन एक विश्वस्तरीय गेंदबाज हैं। कोलकाता के साथ शनिवार को होने वाले आईपीएल मुकाबले की पूर्व संध्या पर कोहली ने कहा, “मैंने …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493