खेल

स्टोक सिटी के एडम ने किया 65 गज से गोल

लंदन, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। स्टोक सिटी के दिग्गज एडम ने इंग्लिश प्रीमियर लीग इतिहास के महानतम गोलों में से एक को अंजाम दिया है। एडम ने 65 गज से गोल किया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक एडम के इस अद्भुत गोल के बावजूद स्टोक सिटी को चेल्सी के खिलाफ 1-2 से हार मिली। एडम का गोल उस समय सामने आया, …

Read More »

चीन की यिंग और यू ने जीता मलेशिया ओपन महिला युगल खिताब

कुआलालम्पुर, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन की लियो यिंग और लियो यू की जोड़ी ने रविवार को मलेशिया ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर बैडमिंटन टूर्नामेंट का महिला युगल खिताब जीत लिया। पुत्रा स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में यिंग और यू की तीसरी वरीय जोड़ी ने दक्षिण कोरिया की चांग ये ना और जुंग कियूंग इयुन को हराया। यिंग और यू …

Read More »

क्वांगचो से जुड़े एल्केसन

क्वांगचो (चीन), 5 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन के फुटबाल क्लब क्वांगचो एवरग्रेनेड ने अपने ब्राजीली स्ट्राइकर एल्केसन के साथ नए सिरे से करार किया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक क्लब ने एल्केसन के साथ चार साल का करार किया है, जो 28 फरवरी 2019 को खत्म होगा। 25 साल के एल्केसन ने कहा कि वह क्लब के साथ अपने करार …

Read More »

जिदान ने जताई राष्ट्रीय कोच बनने की इच्छा

पेरिस, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। फ्रांस के पूर्व फुटबाल दिग्गज जिनेदिन जिदान ने राष्ट्रीय टीम का कोच बनने की इच्छा जताई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 1998 में विश्व कप और वर्ष 2000 में यूरोपियन चैम्पियनशिप जीतने वाली फ्रांस टीम के सदस्य रहे जिदान फिलहाल स्पेन की रियल मेड्रिड क्लब कास्टिला (क्लब की बी-टीम) के कोच हैं। खेल …

Read More »

आईपीएल-8 : उद्घाटन समारोह के लिए बिक्री से मुक्त रखे गए 30,000 टिकट

कोलकाता, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। कोलाकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में सात अप्रैल को होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण के उद्घाटन समारोह के लिए 30,000 टिकट बिक्री से मुक्त कर लिए गए। स्टेडियम की दर्शक क्षमता एक लाख के करीब है। आईपीएल की गवर्निग काउंसिल के सदस्य एवं बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के संयुक्त सचिव सुबीर गांगुली …

Read More »

रफ्तार और तेज पलटवार करना होगी हमारी रणनीति : नवजोत कौर

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय महिला हॉकी टीम की युवा मिडफील्डर नवजोत कौर ने शनिवार को कहा कि टीम मैदान पर अपनी रफ्तार तेज करने पर काम कर रही है और हॉक्स बे कप में हमारी रणनीति तेजी से पलटवार करने की रहेगी। भारतीय टीम 11 से 19 अप्रैल के बीच न्यूजीलैंड में होने वाले हॉक्स बे कप की …

Read More »

शेल ह्यूस्टन ओपन में दूसरे दौर से लाहिड़ी का सफर खत्म

हुंबले (अमेरिका), 4 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के शीर्ष गोल्फ खिलाड़ी अनिर्बान लाहिड़ी पीजीए टूर टूर्नामेंट शेल ह्यूस्टन ओपन के दूसरे दौर में बेहतर प्रदर्शन करने के बावजूद कट लिस्ट में आधे से ऊपर स्थान नहीं बना सके। परिणामत: लाहिड़ी का सफर टूर्नामेंट में यहीं समाप्त हो गया। लाहिड़ी ने दूसरे दिन शुक्रवार को तीन अंडर 69 का स्कोर किया और …

Read More »

आईपीएल उद्घाटन में थिरकेंगे ऋतिक, शाहिद और अनुष्का

कोलकाता, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर, फरहान अख्तर, अनुष्का शर्मा, प्रीतम और ऋतिक रोशन मंगलवार को साल्ट लेक स्टेडियम में होने वाले आईपीएल-8 के उद्घाटन समारोह में कार्यक्रम पेश करेंगे। बीसीसीआई के मुताबिक उद्घाटन समारोह की पेशकश बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान करेंगे और बाकी के स्टार एक साथ स्टेडियम में प्रवेश करेंगे। आईपीएल में हिस्सा लेने वाली …

Read More »

मियामी ओपन : फाइनल में पहुंचीं सानिया-हिंगिस (लीड-2)

मियामी, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत की अग्रणी महिला टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की उनकी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस मियामी ओपन के युगल वर्ग के फाइनल में प्रवेश स्थान पक्का कर लिया है। शानदार फॉर्म में चल रही शीर्ष वरीय सानिया-हिंगिस की जोड़ी ने शुक्रवार को क्रांडन पार्क के टेनिस सेंटर में हुए सेमीफाइनल मैच में हंगरी की टीमीया बाबोस …

Read More »

केकेआर का प्रायोजक बना सैनसुई

मुम्बई, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। जापानी इलेक्ट्रॉनिक कम्पनी-सैनसुई ने शनिवार को लगातार दूसरे साल इंडियन प्रीमियर लीग टीम कोलकाता नाइट राइर्ड्स (केकेआर) का प्रायोजक बनने की घोषणा की। कोलकाता में 8 अप्रैल से शुरू हो रहे आईपीएल के आठवें संस्करण में सैनसुई का लोगो केकेआर टीम के खिलाड़ियों की जर्सी के पिछले हिस्से पर लिखा होगा। केकेआर टीम इस साल खिताब …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493