खेल

दूसरे अभ्यास मैच में खेलेंगे डिविलियर्स

क्राइस्टचर्च, 10 फरवरी (आईएएनएस)। श्रीलंका के खिलाफ पहले अभ्यास मैच से बाहर रहे दक्षिण अफ्रीका के कप्तान अब्राहम डिविलियर्स बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे अभ्यास से वापसी कर सकते हैं। वेबसाइट क्रिकइंफो के अनुसार टीम प्रबंधन ने पहले अभ्यास मैच में एतियातन डिविलियर्स को आराम देने का फैसला किया था। टीम के एक प्रवक्ता ने बताया कि …

Read More »

दूरदर्शन को भारत-पाक विश्व कप मैच प्रासारित करने की अनुमति

नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने मंगलवार को राष्ट्रीय प्रसारणकर्ता दूरदर्शन को 15 फरवरी को आईसीसी विश्व कप 2015 के तहत एडिलेड ओवल मैदान पर भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले बहुप्रतिक्षित मैच का प्रसारण करने की इजाजत दे दी। इसके बाद देश के दूर-दराज इलाकों में बसे करोड़ों क्रिकेट प्रेमी बिना किसी शुल्क के इस मैच …

Read More »

बर्सिलोना के बी-टीम के कोच बर्खास्त

मेड्रिड, 10 फरवरी (आईएएनएस)। स्पेन के अग्रणी क्लब एफसी बार्सिलोना ने अपने बी-टीम के कोच इयूसेबियो साक्रिस्टान को बर्खास्त कर दिया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार सोमवार को जारागोजा के खिलाफ मिली 0-4 की हार के बाद उन्हें बर्खास्त किया गया। इस हार के बाद बार्सिलोना की बी-टीम दूसरे दर्ज की लीग से बाहर होने के कागार पर आ …

Read More »

आईसीसी की सूची में रोहित शर्मा को मिली जगह

दुबई, 10 फरवरी (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने रोहित शर्मा को उन दस खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया है जो पहली बार विश्व कप में हिस्सा लेने जा रहे हैं और जिनके प्रदर्शन पर सभी क्रिकेट प्रशंसकों की निगाह होगी। इनमें से कई खिलाड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में हाल में कदम रखा तो कुछ बड़े टूर्नामेंटों में पहले …

Read More »

अभ्यास मैच : भारत ने दिया 365 रनों का लक्ष्य

एडिलेड, 10 फरवरी (आईएएनएस)। रोहित शर्मा (150) की शानदार पारी की बदौलत भारत ने मंगलवार को एडिलेड ओवल मैदान पर जारी आईसीसी विश्व कप 2015 के अपने दूसरे अभ्यास मैच में अफगानिस्तान के सामने 365 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस भारत ने जीता और कमजोर समझी जा रही टीम अफगानिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में …

Read More »

विश्व एकादश में सचिन चुने गए सलामी बल्लेबाज

मेलबर्न, 10 फरवरी (आईएएनएस)। ब्रिटेन के क्रिकेट प्रशंसकों के अनुसार अगर कोई सर्वश्रेष्ठ विश्व एकादश टीम चुनी जाती है तो उसकी पारी की शुरुआत भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को करनी चाहिए। क्रिकेट आस्ट्रेलिया की वेबसाइट के अनुसार, वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल को सचिन के साथी सलामी बल्लेबाज के तौर पर चुना गया। तेंदुलकर को सलामी …

Read More »

विश्व कप : श्रीलंका साबित हो सकता है ‘छुपा रुस्तम’

क्राइस्टचर्च, 10 फरवरी (आईएएनएस)। श्रीलंका 14 फरवरी से शुरू हो रहे आईसीसी विश्व कप 2015 में अगर प्रबल दावेदार नहीं है तो अन्य टीमें उसे हल्के में भी नहीं ले रहीं। श्रीलंकाई कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने भी कुछ दिनों पहले यह बयान दिया कि वह इससे खुश हैं कि उनकी टीम को प्रबल दावेदार नहीं माना जा रहा। मैथ्यूज के …

Read More »

रणजी ट्रॉफी : दिल्ली, मुंबई, महाराष्ट्र अंतिम-8 दौर में पहुंचे (राउंडअप)

नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक, तमिलनाडु और मुंबई जहां ग्रुप-ए से रणजी ट्रॉफी (2014-15) के नॉकआउट वर्ग में पहुंचने में कामयाब रहे वहीं, ग्रुप-बी से दिल्ली, महाराष्ट्र और विदर्भ भी अगले दौर में पहुंच गए हैं। ग्रुप-सी से असम और आंध्र प्रदेश ने क्वालीफाई किया है। अंतिम आठ के मुकाबले के 15 फरवरी से खेले जाएंगे। बहरहाल, सोमवार को …

Read More »

बिलियर्ड्स : पीएसपीबी चैम्पियनशिप में शीर्ष खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

बेंगलुरू, 9 फरवरी (आईएएनएस)। देश के शीर्ष बिलियर्ड्स और स्नूकर खिलाड़ी सहित 12 बार के विश्व चैम्पियन पंकज आडवाणी मंगलवार से शुरू हो रहे 11वें पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रोमोशन बोर्ड (पीएसपीबी) के इंटर-यूनिट टूर्नामेंट में खेलते नजर आएंगे। आडवाणी ने सोमवार को एक प्रेस वार्ता में उम्मीद जताई कि छह दिनों तक चलने वाला यह टूर्नामेंट काफी दिलचस्प होगा क्योंकि देश …

Read More »

पंकज, मदान ने एशियाई स्कूकर में खेलने की योग्यता हासिल की

बेंगलुरू, 9 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय चैम्पियन पंकज आडवाणी और वरुण मदान ने इस साल मलेशिया में होने वाली एशियाई स्कूकर चैम्पियनशिप में खेलने की योग्यता हासिल कर ली है। सोमवार को यहां समाप्त चयन प्रक्रिया में पंकज और मदान ने ओवरऑल रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया। पंकज ने सात में से छह लीग मैच जीते और पहले स्थान पर …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493