खेल

प्रो-कबड्डी लीग-6 : रोमांचक मैच में पटना ने यूपी को 43-41 से हराया

चेन्नई, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रदीप नरवाल के 16 और दीपक नरवाल के सात अंकों के दम पर मौजूदा चैम्पियन पटना पाइरेट्स ने गुरुवार को रोमांचक मुकाबले में यूपी योद्धा को 43-41 से हराकर प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के छठे संस्करण में अपनी पहली जीत दर्ज की। पटना की दो मैचों में यह पहली जीत है। उसे अपने पहले मैच में …

Read More »

पहले दो मैचों के लिए पंत भारतीय टीम में, कार्तिक बाहर (लीड-1)

मुंबई, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने गुरुवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआती दो मैचों के लिए 14 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। टीम में चोटिल केदार जाधव को जगह नहीं …

Read More »

एसजी गेंद से खुश नहीं हैं कोहली

हैदराबाद, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। विराट कोहली ने भारत में टेस्ट मैच में इस्तेमाल की जाने वाली एसजी गेंद की क्वालीटी पर निराशा जताई है और क्रिकेट में हर जगह ड्यूक गेंद के इस्तेमाल का समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि एसजी गेंद जल्दी घिस जाती है जिससे खिलाड़ी के प्रदर्शन पर प्रभाव पड़ता है। एसजी गेंद भारत में टेस्ट …

Read More »

रेड डी हिमालया : टॉप पर पहुंचे पोलारिस टीम के अरिंदम

कारगिल, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। टीम पोलारिस के अरिंदम सेइकिया ने 20वीं रेड डी हिमालया के दूसरे दिन गुरुवार के चरण की समाप्ति के बाद पहला स्थान हासिल कर लिया है। बर्फबारी के कारण यह चरण प्रभावित रहा। पहले दिन की समाप्ति तक अरिंदम 14वें स्थान पर थे। वह अपने शानदार स्किल और साहस के दम पर पेंजी ला की चढ़ाई …

Read More »

वर्ल्ड चैम्पियनशिप सीडिंग पाने वाले पहले भारतीय बने बजरंग

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। बजरंग पूनिया पहले ऐसे भारतीय बन गए हैं, जिन्हें 20 से 28 अक्टूबर तक हंगरी के बुडापेस्ट में आयोजित होने वाली विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप के लिए टॉप सीडेड खिलाड़ियों में शामिल किया गया है। पूनिया 65 किलोग्राम भार वर्ग में अपनी चुनौती पेश करेंगे और इसके लिए उन्हें तीसरी सीड दी गई है। यूनाइटेड वर्ल्ड …

Read More »

विंडीज के खिलाफ शुरुआती दो वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम घोषित

मुंबई, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने गुरुवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआती दो मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। टीम में चोटिल केदार जाधव को जगह नहीं मिली है …

Read More »

मलिंगा पर यौन उत्पीड़न के आरोप

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। इस समय पूरी दुनिया में जारी मीटू मुहिम का साया क्रिकेट जगत तक भी पहुंच गया है। भारतीय गायिका चिन्मयी श्रीपदा ने गुरुवार को श्रीलंका के स्टार गेंदबाज लसिथ मलिंगा पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान उन्हें मुंबई के एक होटल में प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। श्रीपदा ने ट्वीटर पर अपने साथ …

Read More »

इमाम उल हक दूसरे टेस्ट मैच से बाहर

लाहौर, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक ऊंगलियों में चोट के चलते आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। बोर्ड ने बताया कि इमाम को आस्ट्रेलिया के खिलाफ दुबई में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के आखिरी दिन क्षेत्ररक्षण …

Read More »

जिमनास्ट बाइल्स ने ‘मी टू’ के तहत बयां की यौन उत्पीड़न की कहानी

वाशिंगटन, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। दुनिया भर में चल रहे ‘मी टू’ अभियान (यौन उत्पीड़न के खिलाफ अभियान) की शुरुआत होने के बाद अब खेल जगत भी इसकी चपेट में आ गया है। अमेरिका की महिला जिमनास्टिक सिमोन बाइल्स ने अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न की कहानी बयां की है। चार बार की ओलम्पिक चैम्पियन बाइल्स ने कहा है कि वह …

Read More »

पंजाब सरकार ने 23 खिलाड़ियों में बांटे 15.55 करोड़ रुपये

चंडीगढ़, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने गुरुवार को इस वर्ष राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले वाले राज्य के 23 खिलाड़ियों के बीच 15.55 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की। खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देने के साथ साथ उन्हें प्रमाण पत्र और एक-एक एप्पल-आई फोन भी प्रदान किए गए। सम्मान समारोह में …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493