खेल

संतोष ट्रॉफी : बंगाल की बड़ी जीत, चंडीगढ़ ने मणिपुर को ड्रॉ पर रोका

कोलकाता, 21 मार्च (आईएएनएस)। मौजूदा विजेता बंगाल ने बुधवार को संतोष ट्रॉफी टूर्नामेंट के 72वें संस्करण में खेले गए ग्रुप-ए के मैच में महाराष्ट्र को 5-1 से हराया। इसी ग्रुप में चंडीगढ़ ने मणिपुर को 1-1 से ड्रॉ पर रोका। सैलेन मन्ना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में महाराष्ट्र ने मैच की अच्छी शुरुआत की। आठवें मिनट में लिएंडर धर्माई ने टीम के …

Read More »

औचक डोपिंग निरीक्षण से रूसी फुटबाल टीम के प्रशिक्षण में खलल

मॉस्को, 21 मार्च (आईएएनएस)। रूस की फुटबाल टीम के प्रशिक्षण में बुधवार सुबह उस वक्त बाधा पड़ गई, जब डोपिंग निरीक्षण के लिए अधिकारी अचानक पहुंच गए। रूस की टीम ब्राजील के खिलाफ दोस्ताना मैच के लिए तैयारी कर रही है। समाचार एजेंसी तास के अनुसार, नेशनल टीम प्रेस सर्विस से मिली जानकारी में यह सामने आया कि एक डोपिंग …

Read More »

रबाडा के पक्ष में फैसले ने परेशान करने वाले मानक स्थापित किए : स्मिथ (लीड-1)

केपटाउन, 21 मार्च (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीवन स्मिथ ने दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाद कागिसो रबाडा पर लगे दो मैचों के प्रतिबंध को हटाए जाने के फैसले की आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि इस फैसले ने खेल में शारीरिक टकराव को लेकर परेशान करने वाले मानक स्थापित किए हैं। इस बात की संभावना की तरफ इशारा करते …

Read More »

देर से ही सही, स्पेन फुटबाल टीम का हिस्सा बन गए जूनियर मार्कोस

मेड्रिड, 21 मार्च (आईएएनएस)। फुटबाल क्लब चेल्सी के लेफ्ट बैक मार्कोस आलोंसो जूनियर को आखिरकार अपने दादा और पिता की तरह स्पेन की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के साथ खेलने का अवसर मिल ही गया। 27 वर्षीय मार्कोस को राष्ट्रीय टीम में स्थान हासिल करने में थोड़ी देर हुई, लेकिन वह जर्मनी और अर्जेटीना के खिलाफ दोस्ताना मैचों के लिए स्पेन …

Read More »

अब ‘उस’ ओवर को भूल जाना चाहता हूं : विजय शंकर

नई दिल्ली, 21 मार्च (आईएएनएस)। निदास ट्रॉफी के फाइनल में अहम ओवर में डॉट बाल खेलकर आलोचनाओं का शिकार हुए भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी विजय शंकर अब उस 18वें ओवर को याद नहीं करना चाहते हैं। वह उस पल से सीख लेते हुए आगे बढ़ने और एक बार फिर मजबूत वापसी के लिए तैयार हैं। हालांकि, उन्होंने माना कि …

Read More »

चाइना कप में नहीं खेल पाएंगे उरुग्वे के चोटिल डिफेंडर मार्टिन कासेरेस

मोंटेवीडियो, 21 मार्च (आईएएनएस)। लाजियो के डिफेंडर मार्टिन कासेरेस को चोटिल होने के कारण चाइना कप के लिए उरुग्वे की राष्ट्रीय टीम से हटा दिया गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 30 वर्षीय खिलाड़ी को लाजियो के साथ इटली सेरी-ए लीग में बोलोग्ना के खिलाफ मैच के लिए अभ्यास के दौरान पैर की मांसपेशियों में खिंचाव की …

Read More »

टेनिस : मियामी ओपन में गोलुबिक ने विंसी को दी मात

मियामी, 21 मार्च (आईएएनएस)। इटली की रोबर्ट विंसी मियामी ओपन के महिला एकल वर्ग के मैच में स्विट्जरलैंड की विक्टोरिजा गोलुबिक से सीधे सेटों में हारकर बाहर हो गई हैं। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, वर्ल्ड नंबर 166 विंसी को गोलुबिक ने मंगलवार को 6-4, 6-3 से मात दी। वहीं, ब्रिटेन की कैटी बाउल्टर ने पहला सेट गंवाने के बाद …

Read More »

ब्राजील टीम में सेंड्रो का स्थान लेंगे युवा खिलाड़ी इस्माइली

रियो डी जनेरियो, 21 मार्च (आईएएनएस)। ब्राजील फुटबाल टीम के कोच तिते ने रूस और जर्मनी के खिलाफ खेले जाने वाले दोस्ताना मैचों के लिए शख्तार डोनेत्स्क के लेफ्ट-बैक इस्माइली को टीम में शामिल किया है। 28 वर्षीय इस्माइली को टीम में जुवेंतस के चोटिल डिफेंडर एलेक्स सेंड्रो की जगह लिया गया है। ब्राजील फुटबाल परिसंघ ने इसकी जानकारी दी। …

Read More »

पेरू के निलंबित स्टार स्ट्राइकर फ्लामेंगो के साथ प्रशिक्षण में लौटे

रियो डी जनेरियो, 21 मार्च (आईएएनएस)। पेरू की राष्ट्रीय टीम के स्टार स्ट्राइकर पाओलो गुएरेरो ने अपने ब्राजीलियाई क्लब फ्लामेंगो के साथ प्रशिक्षण सत्र में वापसी कर ली है। गुएरेरो पर फीफा द्वारा छह माह का डोपिंग प्रतिबंध लगाया गया था। समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, गुएरेरो के प्रतिबंध को समाप्त होने में अब भी 45 दिन का …

Read More »

शॉ विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बन सकते हैं : यंग

मैनचेस्टर, 21 मार्च (आईएएनएस)। मैनचेस्टर युनाइटेड के खिलाड़ी एश्ले यंग का कहना है कि उनकी टीम के साथी खिलाड़ी और डिफेंडर ल्यूक शॉ विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बन सकते हैं। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, 22 वर्षीय शॉ की कोच जोस मोरिन्हो ने सार्वजनिक रूप से आलोचना की थी, जिसकी प्रतिक्रिया में यंग ने उनके पक्ष में रहते हुए यह …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493