खेल

फ्रेंच लीग-1 : रेनेस अंकतालिका में 5वें स्थान पर

पेरिस, 18 मार्च (आईएएनएस)। फ्रेंच लीग-1 में खेले गए मैच में बोडरेक्स को मात देकर रेनेस क्लब अंकतालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, शनिवार रात खेले गए मैच में रेनेस ने बोडरेक्स को 2-0 से मात दी। इस मैच का पहला हाफ दोनों टीमों के बीच गोलरहित रहा। इसके बाद, दूसरे हाफ में …

Read More »

दोस्ताना मैचों के लिए कोलंबिया टीम में रोड्रिगेज, फाल्को

बोगोटा, 18 मार्च (आईएएनएस)। फ्रांस और आस्ट्रेलिया के साथ खेले जाने वाले दो दोस्ताना मैचों के लिए बायर्न म्यूनिख मिडफील्डर जेम्स रोड्रिगेज और मोनाको के स्ट्राइकर रडामेल फाल्को को कोलंबिया टीम में शामिल किया गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जोस पेकरमैन की ओर से जारी 26 सदस्यीय टीम में इन दोनों को जगह मिली है। रोड्रिगेज …

Read More »

रात 12 बजे के बाद गाड़ी न चलाएं : सुमित्रा महाजन

नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सड़क दुर्घटना से बचने के लिए लोगों को रात 12 बजे के बाद गाड़ी न चलाने की सलाह दी है। राजधानी दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया (सीसीआई) में आयोजित जेके टायर सीसीआई रैली-2018 की शुरुआत से पहले महाजन ने लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही। लोकसभा अध्यक्ष …

Read More »

स्पेनिश लीग : वालेंसिया अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंची

मेड्रिड, 18 मार्च (आईएएनएस)। वालेंसिया ने स्पेनिश लीग में खेले गए मैच में एलावेस को मात देने के साथ ही अंक तालिका में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, वालेंसिया ने शनिवार रात खेले गए मैच में एलावेस को 3-1 से हराया। रोड्रिगो ने 19वें मिनट में गोल कर वालेंसिया का खाता खोला। …

Read More »

सिंधु के खिलाफ आखिरी गेम आक्रामकता से खेला : यामागुची

बर्मिघम, 18 मार्च (आईएएनएस)। वर्ल्ड नम्बर-2 बैडमिंटन खिलाड़ी अकाने यामागुची ने ऑल इंग्लैंड ओपन चैम्पियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। यामागुची ने शनिवार रात को खेले गए मैच में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सिंधु को मात दी। उनका कहना था कि तीसरे और निर्णायक गेम में उन्होंने सिंधु के खिलाफ पूरी आक्रामकता के साथ खेला। जापान की यामागुची ने …

Read More »

मैच में 2-3 अंकों का अंतर बहुत मायने रखता है : सिंधु

बर्मिघम, 18 मार्च (आईएएनएस)। ऑल इंग्लैंड ओपन चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में रियो ओलम्पिक रजत पदक विजेता पी.वी. सिंधु की हार के साथ ही चैम्पियनशिप में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई। वर्ल्ड नम्बर-3 सिंधु का कहना है कि बैडमिंटन के खेल में 2-3 अंकों का अंतर भले ही कम लगे, लेकिन एक खिलाड़ी के लिए ये बहुत मायने रखते हैं। वर्ल्ड …

Read More »

टेनिस : इंडियन वेल्स के फाइनल में पहुंचे फेडरर

इंडियन वेल्स (अमेरिका), 18 मार्च (आईएएनएस)। वर्ल्ड नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, फेडरर ने पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक को मात दी। स्विट्जरलैंड के दिग्गज फेडरर ने वल्र्ड नंबर-49 कोरिक को …

Read More »

निदास ट्रॉफी : फाइनल में आज भिड़ेंगे भारत, बांग्लादेश

कोलंबो, 18 मार्च (आईएएनएस)। निदास ट्रॉफी टी-20 त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल रविवार को आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। भारत को इस त्रिकोणीय टी-20 सीरीज के पहले मैच में श्रीलंका से हार मिली थी, लेकिन इसके बाद उसने शानदार वापसी करते हुए फाइनल में प्रवेश किया है। वहीं, बांग्लादेश ने इस सीरीज में दो जीत …

Read More »

केविन पीटरसन ने क्रिकेट को अलविदा कहा

लंदन, 17 मार्च (आईएएनएस)। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने शनिवार को क्रिकेट को अलविदा कह दिया। पीटरसन ने ट्विटर पर चार शब्दों के संदेश-बूट्स अप, थैक यू संदेश के साथ अपने करियर को विराम दिया। 37 साल के पीटरसन जनवरी 2014 से ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। पीटरसन ने इंग्लैंड के लिए कुल 104 टेस्ट खेले और …

Read More »

मोरक्को ने 2026 फुटबाल विश्व कप की मेजबानी की दावेदारी पेश की

रबात, 17 मार्च (आईएएनएस)। मोरक्को ने 2026 में होने वाले फीफा विश्व कप की मेजबानी के लिए दावेदारी पेश की है। मोरक्कन 2026 वर्ल्ड कप बिड कमिटि ने ज्यूरिख स्थितृ फीफा मुख्यालय में यह औपचारिकता पूरी की। इस सम्बंध में फीफा के विशेषज्ञ 17 से 19 अप्रैल के बीच आधिकारिक तौर पर मोरक्को का दौरा कर सकते हैं। मोरक्को के …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493