राज्य का पन्ना

मप्र में रोजगार पोर्टल पर 13 लाख श्रमिक पंजीकृत

भोपाल- मध्य प्रदेश में कोरोना महामारी के कारण अपने घरों को लौटे मजदूरों को उनकी कुशलता व दक्षता के अनुसार काम दिलाने के लिए शुरू किए गए रोजगार सेतु पोर्टल पर अब तक कुल 13 लाख से अधिक लोगों ने पंजीयन करा लिया है। राज्य में प्रवासी मजदूरों को उनकी कार्य कुशलता व दक्षता के आधार पर रोजगार मिल सके, …

Read More »

सीएम शिवराज सरपंचों के साथ करेंगे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, ग्रामीण विकास पर होगी चर्चा

भोपाल- कोरोना काल में एक बार फिर सीएम शिवराज प्रदेश के सरपंचों के साथ ग्रामीण विकास के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा करने जा रहे हैं. ये चर्चा 11 जून गुरुवार को की जाएगी. जिसकी तैयारियां मंत्रालय में कर ली गई हैं. ग्रामीण विकास के संबंध में होने जा रही सरपंचों के साथ इस चर्चा को लेकर …

Read More »

cm शिवराज के वायरल ऑडियो पर बोले कमलनाथ, ‘आखिरकार सरकार गिराने की हो गई पुष्टि’

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक कथित ऑडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने शिवराज सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा है कि ‘मैं तो शुरू दिन से ही कह रहा था कि भाजपा ने मेरी बहुमत व जनादेश प्राप्त सरकार को जानबूझकर साजिश-षड्यंत्र व प्रलोभन का खेल रचकर गिराया है. …

Read More »

मप्र में उपचुनाव से पूर्व सीएम शिवराज सिंह का आडियो वायरल , “केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर गिरी कमलनाथ सरकार”

सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक ऑडियो वायरल हो रहा है. जिसमें सीएम कहते हुए नजर आ रहे हैं कि कमलनाथ सरकार ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया था. इसलिए केंद्रीय नेतृत्व ने तय कि यह सरकार गिरनी चाहिए और सिंधिया और तुलसी सिलावट के बगैर यह सरकार नहीं गिर सकती थी. धर्मपथ इस वायरल ऑडियो की …

Read More »

मप्र में भाजपा की वीडियो कांफ्रेंसिंग, रैली आज

भोपाल, 10 जून – मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत मध्य प्रदेशा में बुधवार को 40 विधानसभाओं में 22 वीडियो कांफ्रेंसिंग होगी और केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जनसंवाद रैली को संबांधित करेंगे। इस कार्यक्रम के प्रभारी भगवानदास सबनानी, विजय अटवाल एवं शिवराज …

Read More »

मप्र में कोरोना के 237 मरीज बढ़े, आंकड़ा 9638 तक पहुंची, अब तक 414 मौतें

भोपाल- मध्यप्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 237 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमित मरीजों की संख्या बीते 24 घंटों में बढ़कर 9638 तक जा पहुंची, वहीं मौत का आंकड़ा बढ़कर 414 हो गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 9638 हो गई है। इंदौर में …

Read More »

उमा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से राज्य को कानून व्यवस्था के मामले में ‘मॉडल स्टेट’ बनाने की हिदायत दी

भोपाल, 8 जून – मध्यप्रदेश के पुलिस अफसरों की कमियों को उजागर करने वाले पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी को पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का साथ मिला है। उमा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से राज्य को कानून व्यवस्था के मामले में ‘मॉडल स्टेट’ बनाने की हिदायत दी है। पिछले दिनों पुलिस महानिदेशक जौहरी का एक पत्र सार्वजनिक हुआ है, जिसमें …

Read More »

मप्र ने गेहूं खरीदी में पंजाब को पीछे छोड़ा

भोपाल, 8 जून – मध्यप्रदेश ने समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के मामले में नया कीर्तिमान स्थापित किया है और पंजाब को भी पीछे छोड़ दिया है। राज्य मे अभी तक एक करोड़ 27 लाख 67 हजार 628 मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन किया गया है। पंजाब दूसरे स्थान पर है, जहां कुल गेहूं उपार्जन एक करोड़ 27 लाख 67 …

Read More »

मप्र भाजपा ने उपचुनाव के लिए संचालन व प्रबंध समिति बनाई

भोपाल- मध्यप्रदेश में कुछ दिनों बाद 24 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होना है। सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने उपचुनाव के लिए संचालन और प्रबंध समिति का गठन किया है। भाजपा के प्रदेश कार्यालय मंत्री सत्येंद्र भूषण सिंह ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि संचालन समिति में कुल 24 सदस्य बनाए गए हैं। वहीं प्रबंध समिति के संयोजक भूपेंद्र …

Read More »

भोपाल में धार्मिक स्थल खोलने का फैसला टाला

भोपाल। केंद्र सरकार के दिशा-निर्देश के अनुसार 8 जून से सभी धार्मिक स्थल खोले जाने हैं. लेकिन फिलहाल राजधानी भोपाल में श्रद्धालुओं को भगवान के दर्शन के लिए थोड़ा इंतजार और करना होगा. रविवार को भोपाल कलेक्टर तरूण पिथौड़े ने सभी धर्मगुरूओं के साथ बैठक की. बैठक में ये निर्णय लिया गया कि 8 जून से राजधानी में धार्मिक स्थल …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493