विश्व

नेपाल और चीन ने बेल्ट-रोड पहल पर करार किया

काठमांडू, 12 मई (आईएएनएस)। नेपाल और चीन ने शुक्रवार को ‘बेल्ट एंड रोड’ पहल के तहत द्विपक्षीय सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, “नेपाल के विदेश सचिव शंकर दास बैरागी और चीन के राजदूत यू होंग ने नेपाल की राजधानी में एक कार्यक्रम के दौरान समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।” नेपाल …

Read More »

उबर के चालक रहित कार कार्यक्रम की जांच होगी

न्यूयॉर्क, 12 मई (आईएएनएस)। एक अमेरिकी न्यायाधीश ने संघीय अभियोजक को उबर टेक्नॉलॉजीज इंक की जांच करने को कहा है तथा गूगल के व्यापारिक रहस्य की चोरी के लिए उबर के एक इंजीनियर की जांच करने को कहा है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रपट के मुताबिक, न्यायाधीश ने यह भी सुनिश्चित किया कि उबर के खिलाफ जारी मुकदमे की …

Read More »

मोदी ने श्रीलंका में मल्टी-स्पेशियलटी अस्पताल का उद्घाटन किया

डिकोया, 12 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने शुक्रवार को श्रीलंका के नुवारा एलिया जिले में स्थित डिकोया में भारतीय सहायता से निर्मित मल्टी स्पेशियलटी अस्पताल का उद्घाटन किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने ट्वीट किया, “श्रीलंका के लोगों का स्वास्थ्य और कल्याण- एक साझी प्राथमिकता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका के ‘सेंट्रल प्रोविंस’ में डिकोया ग्लेन्गेरान हॉस्पिटल …

Read More »

अफगानिस्तान में और ज्यादा सैनिक भेजने के लिए आस्ट्रेलिया तैयार

कैनबरा, 12 मई (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल ने शुक्रवार को कहा कि उनका देश अफगानिस्तान में और ज्यादा सैनिकों को भेजने के लिए तैयार है। टर्नबुल का यह बयान नाटो समूह द्वारा उनसे इसके लिए किए गए अनुरोध पर आया है। टर्नबुल ने मीडिया से कहा, “हमसे अतिरिक्त संसाधनों को भेजने पर विचार करने को कहा गया है …

Read More »

फिलिस्तीन-इजरायल का शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व ही मध्यपूर्व के मसले का हल : पुतिन

मास्को, 12 मई (आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को कहा कि मध्य पूर्व में वास्तविक सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए इजरायल और फिलीस्तीन के बीच शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व कायम होना ‘अनिवार्य शर्त’ है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक रूसी शहर सोची में फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास के साथ मुलाकात के बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन में …

Read More »

अफगानिस्तान : यमगान जिले को तालीबान से खाली करने का अभियान

काबुल, 12 मई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत के जेबक को दोबारा अपने कब्जे में लेने के बाद अफगान सुरक्षा बलों ने पड़ोसी यमगान जिले को तालिबान के कब्जे से खाली कराने और वहां कानून एवं व्यवस्था को बहाल करने के लिए एक अभियान की शुरुआत की है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, एक अधिकारी ने बताया, “अच्छी तरह से …

Read More »

ब्राजील में जीका वायरस पर लगा आपातकाल हटा

ब्राजीलिया, 12 मई (आईएएनएस)। ब्राजील ने जीका वायरस के घटते मामलों के मद्देनजर पूर्व में इसे लेकर घोषित आपात परिस्थति खत्म कर दी है। इसकी औपचारिक घोषणा कर दी गई है। बीबीसी के अनुसार, देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने एक बयान में कहा कि जनवरी से अप्रैल के बीच पिछले साल इसी अवधि के मुकाबले जीका के मामलों …

Read More »

वाराणसी-कोलंबो के बीच अगस्त से सीधी उड़ानें : मोदी

कोलंबो, 12 मई (आईएएनएस)। श्रीलंका के दो दिवसीय दौरे पर यहां आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण घोषणा में कहा कि अगस्त से वाराणसी-कोलंबो-वाराणसी के बीच सीधी उड़ानें होंगी, जिसका संचालन एयर इंडिया करेगी। संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता प्राप्त 14वें वेसाक दिवस में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ” मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है …

Read More »

मोदी ने वेसाक दिवस समारोह में हिस्सा लिया

कोलंबो, 12 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को यहां 14वें अंतर्राष्ट्रीय वेसाक दिवस समारोह में हिस्सा लिया। वह समारोह के मुख्य अतिथि हैं। प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार सुबह समारोह स्थल पहुंचे, जहां उनके श्रीलंकाई समकक्ष रानिल विक्रमसिंघे ने पारंपरिक तरीके से उनकी अगवानी की। श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना भी मौजूद थे। वेसाक दिवास भगवान बुद्ध के जन्म, उन्हें बुद्धत्व …

Read More »

अमेरिका में ड्वेन जॉनसन लड़ेंगे राष्ट्रपति चुनाव!

वाशिंगटन, 11 मई (आईएएनएस)। पहलवान से अभिनेता बने ड्वेन ‘द रॉक’ जॉनसन का कहना है कि आने वाले समय में अगर वह राष्ट्रपति चुनाव लड़ें तो किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बुधवार को जीक्यू से एक साक्षात्कार के दौरान कहा, “मुझे लगता है कि यह वास्तव में संभव हो सकता है।” जॉनसन ने कहा कि देश में पिछले …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493