विश्व

उत्तर कोरिया ने स्कड शैली की बैलिस्टिक मिसाइल दागी (लीड-1)

सियोल, 29 मई (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया ने सोमवार सुबह पूर्वी तट से छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया। देश ने पिछले तीन सप्ताह में तीसरी मिसाइल का परीक्षण किया है। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ (जेसीएस) की ओर से जारी बयान के मुताबकि, इस मिसइल को स्कड शैली की मिसाइल माना जा रहा है। इसे कांगवोन …

Read More »

जाधव को ना रिहा किया जा सकता है और ना ही बरी : पाकिस्तानी वकील

इस्लामाबाद, 29 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान में एक वकील ने सोमवार को कहा कि कथित भारतीय जासूस कुलभूषण जाधव को ना तो रिहा किया जा सकता है और ना ही बरी। पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत ने जाधव को जासूसी और आतंकवाद के आरोप में मौत की सजा सुनाई है। जाधव मामले में अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व कर …

Read More »

फिलीपींस को मादक पदार्थो से जंग में पूरा समर्थन : चीन

बीजिंग, 29 मई (आईएएनएस)। चीन के मादक पदार्थ रोधी अभियानों से संबंधित अधिकारियों ने अपने फिलीपींस समकक्षों द्वारा किए जाने वाले अभियानों को पूर्ण सहयोग देने की पेशकश की है। दोनों देशों के एक संयुक्त अभियान में 604 किलोग्राम मादक पदार्थ मेथेमफेटेमाइन जब्त किए जाने के बाद यह पेशकश की गई। एफे न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल नार्कोटिक्स कंट्रोल …

Read More »

ग्रीस के पूर्व प्रधानमंत्री कॉन्स्टैंटिनोस मित्सुताकिस का निधन

एथेंस, 29 मई (आईएएनएस)। ग्रीस के पूर्व प्रधानमंत्री कॉन्स्टैंटिनोस मित्सुताकिस का सोमवार को 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने परिवार द्वारा जारी बयान के हवाले से बताया, “दशकों से देश के सबसे प्रमुख राजनेताओं में से एक रहे मित्सुताकिस का निधन हो गया है।” मित्सुताकिस ने 1990 से 1993 तक प्रधानमंत्री के रूप में …

Read More »

पाकिस्तान को अफगानिस्तान में भारत का प्रभाव बढ़ने का डर : अमेरिकी खुफिया प्रमुख

वाशिंगटन, 29 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने कांग्रेस (संसद) से कहा है कि पाकिस्तान नहीं चाहता है कि अफगानिस्तान में भारत का प्रभाव बढ़े और इसके प्रत्युत्तर में वह चीन की सहायता ले सकता है। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, सीनेट आर्म्ड सर्विसेज कमेटी में अफगानिस्तान पर चर्चा के दौरान अमेरिकी खुफिया प्रमुखों ने युद्धग्रस्त देश के हालात का …

Read More »

अमेरिका जाने वाली सभी उड़ानों में लैपटॉप पर प्रतिबंध संभव

वाशिंगटन, 29 मई (आईएएनएस)। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन आतंकवादी घटनाओं को रोकने के प्रयासों के तहत अमेरिका से बाहर जाने वाली और अमेरिका आने वाली सभी अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों में लैपटॉप साथ लेकर चलने पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है। ‘द गार्जियन’ की रपट के अनुसार, घरेलू सुरक्षा मंत्री जॉन केली से ‘फॉक्स न्यूज’ ने पूछा कि क्या वह अमेरिका …

Read More »

लंदन हवाईअड्डे पर ब्रिटिश एयरवेज की सेवा आंशिक रूप से बहाल

लंदन, 29 मई (आईएएनएस)। ब्रिटेन की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी- ब्रिटिश एयरवेज ने लंदन के दो प्रमुख हवाईअड्डों-हीथ्रो और गेटविक में कंपनी की आईटी प्रणाली में खराबी के बाद कुछ सेवाएं बहाल करने में कामयाबी हासिल कर ली है। इस तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को अपने सामान के बिना ही हवाईअड्डे से बाहर जाना पड़ा था। समाचार एजेंसी एफे …

Read More »

पाकिस्तान में 2 शिक्षिकाओं ने स्कूली छात्रा को छत से नीचे फेंका

लाहौर, 29 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के लाहौर शहर में दो शिक्षिकाओं की दरिंदगी सामने आई है, यहां दो शिक्षिकाओं ने नौवीं कक्षा की एक छात्रा को स्कूल की इमारत की तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना लाहौर के शाहदरा में सरकारी स्कूल में हुई। पंजाब प्रांत के शिक्षा (स्कूल) सचिव …

Read More »

अफगानिस्तान में अधिक सैनिकों की तैनाती करेगा आस्ट्रेलिया

कैनबरा, 29 मई (आईएएनएस)। नाटो के अनुरोध पर आस्ट्रेलिया सुरक्षा बलों के लिए सलाहकार और प्रशिक्षण अभियानों का संचालन करने के लिए अफगानिस्तान में अधिक सैनिकों की तैनाती करेगा। रक्षा मंत्री मैरिस पायन ने सोमवार को सीनेट से कहा, “आतंकवाद के विरुद्ध वैश्विक लड़ाई में अफगानिस्तान के प्रयासों को देखते हुए आस्ट्रेलियाई योगदान समय-समय पर और उचित तरीके से बढ़ाया …

Read More »

पेरिस में प्रतिबंधित हो सकता है अश्वेत नारीवादी महोत्सव

पेरिस, 29 मई (आईएएनएस)। पेरिस की मेयर एनी हिडाल्गो ने अश्वेत नारीवादी महोत्सव पर प्रतिबंध लगाए जाने की बात कही है क्योंकि इसमें श्वेत लोग शामिल नहीं हो पाते हैं। बीबीसी के मुताबिक, नायनसपो महोत्सव जडुली में होने वाला है, जो नारीवादी महोत्सव के तौर पर जाना जाता है और कार्यक्रम की 80 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होती …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493