विश्व

पनामा के पूर्व तानाशाह नोरिएगा का निधन

पनामा सिटी, 30 मई (आईएएनएस)। पनामा के पूर्व तानाशाह मैनुएल एंटोनियो नोरिएगा का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। ‘एफे न्यूज’ की रिपोर्ट के अनुसार, नोरिएगा ने 1983 से 1989 तक देश में शासन किया, जिसके बाद अमेरिका ने पनामा पर धावा बोलकर इन्हें सत्ता से बेदखल कर दिया। बीती सात मार्च को मस्तिष्क में ट्यूमर के …

Read More »

अफगानिस्तान : हवाई हमले में 7 आतंकवादी मारे गए

काबुल, 30 मई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के कुंदुज प्रांत में मंगलवार को एक तालिबानी ठिकाने को निशाना बनाकर किए गए हमले में तालिबान के कमांडर सहित सात आतंकवादी मारे गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने जिले के गवर्नर नसरुदीन नाजरी के हवाले से बताया, “खुफिया रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने दश्त-ए-अर्ची जिले के मुल्ला काली क्षेत्र में …

Read More »

यूएई में मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ी

दुबई, 30 मई (आईएएनएस)। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (टीआरए) ने बताया कि देश में मोबाइल फोन का इस्तेमाल मार्च 2016 तक 228.3 डिवाइस प्रति 100 व्यक्ति तक पहुंच गया है। अबू धाबी में टीआरए ने पिछले वर्षो के तुलनात्मक आंकड़े जारी नहीं किए हैं लेकिन इस बात का खुलासा किया है कि मार्च 2017 में फरवरी …

Read More »

मोसुल से आईएस को पूरी तरह से खदेड़ने के करीब इराकी सेना : अबादी

बगदाद, 30 मई (आईएएनएस)। इराक के प्रधानंमत्री हैदर-अल-अबादी का कहना है कि पश्चिमी मोसुल के आसपास के जिन कुछ इलाकों में आईएस (इस्लामिक स्टेट) का अभी भी कब्जा है, इराकी सुरक्षाबल वहां से उन्हें खदेड़ने के अंतिम चरण में हैं। बगदाद, 30 मई (आईएएनएस)। इराक के प्रधानंमत्री हैदर-अल-अबादी का कहना है कि पश्चिमी मोसुल के आसपास के जिन कुछ इलाकों …

Read More »

ब्रिटिश एयरवेज ने उड़ान सेवाएं बहाल कीं

लंदन, 30 मई (आईएएनएस)। ब्रिटेन की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी ब्रिटिश एयरवेज ने मंगलवार को उड़ान सेवाओं को पूरी तरह से संचालित करना शुरू कर दिया है। आईटी प्रणाली में खराबी के बाद उड़ान सेवाओं में बाधा आने से एयरलाइंस द्वारा हजारों उड़ानें रद्द की गईं थीं। एयरलाइंस ने मंगलवार को कहा, “हमारी आईटी प्रणालियां अब ठीक हो गई हैं …

Read More »

बांग्लादेश में तूफान ‘मोरा’ ने दी दस्तक (लीड-1)

ढाका, 30 मई (आईएएनएस)। बांग्लादेश में मंगलवार को तेज हवाओं और बारिश के साथ तूफान ‘मोरा’ ने दस्तक दे दी है। तूफान के मद्देनजर पहले ही दक्षिण तटीय इलाकों से लगभग 300,000 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। बीडीन्यूज24 ने मौसम विभाग के हवाले से बताया, “तूफान ने कॉक्स बाजार के पास कुतुबदिया में लगभग सुबह लगभग 6 बजे …

Read More »

मैक्रों ने पुतिन से मुलाकात की

पेरिस, 30 मई (आईएएनएस)। फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों ने चेतावनी देते हुए कहा कि सीरिया में किसी भी तरह के रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल पर फ्रांस तुरंत कार्रवाई करेगा। मैक्रों ने देश में इस्लामिक स्टेट (आईएस) से निपटने के लिए रूस के साथ निकट साझेदारी का आग्रह किया। मैक्रो ने रूस का राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ पहली बैठक …

Read More »

बांग्लादेश में तूफान ‘मोरा’ की दस्तक से पहले 300,000 को बचाया

ढाका, 30 मई (आईएएनएस)। बांग्लादेश में तूफान ‘मोरा’ मंगलवार को दस्तक दे सकता है, इसके मद्देनजर देश के दक्षिण तटीय इलाकों से लगभग 300,000 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। बांग्लादेश के मौसम विभाग के मुताबिक “तूफान मोरा कॉक्स बाजार और चटगांव में दस्तक देगा।” सीएनएन ने देश के आपदा प्रबंधन विभाग के कार्यवाहक निदेशक अबू सैयद मोहम्मद हाशिम …

Read More »

टाइगर वुड्स शराब पीकर गाड़ी चलाने के जुर्म में गिरफ्तार

वाशिंगटन, 30 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी गोल्फर टाइगर वुड्स को फ्लोरिडा में शराब पीकर गाड़ी चलाने के जुर्म में सोमवार को गिरफ्तार किया गया। बीबीसी के मुताबिक, वुड्स को कुछ घंटे बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया। पाम बीच काउंटी पुलिस के रिकॉर्डो से यह जानकारी मिली है। पुलिस ने टाइगर पर नशे के प्रभाव (डीयूआई) में गाड़ी चलाने के …

Read More »

बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण सफल रहा : उत्तर कोरिया

सियोल, 30 मई (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया ने मंगलवार को ऐलान किया कि सोमवार को किया गया उनका बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण सफल रहा है। इस मिसाइल में उच्च प्रौद्योगिकी की प्रेसिशन निर्देशक प्रणाली और त्वरित प्रक्षेपण प्रक्रिया शामिल है। समाचार एजेंसी कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) के मुताबिक, “किम जोंग उन के निरीक्षण में यह परीक्षण हुआ था। यह मिसाइल अल्ट्रा …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493