विश्व

यूरोप, अमेरिका के भरोसे नहीं रह सकता : मर्केल

बर्लिन, 29 मई (आईएएनएस)। जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल का कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में उनके अनुभव से उन्हें लगता है कि यूरोप पूरी तरह से अमेरिका और अन्य साझेदारों के भरोसे नहीं रह सकता। मर्केल ने रविवार को म्यूनिख में कहा, “वह समय खत्म हो गया है जब हम अन्य के भरोसे रहते थे। सीएनएन ने मर्केल के …

Read More »

उत्तर कोरिया ने फिर किया मिसाइल परीक्षण

वाशिंगटन, 29 मई (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया ने सोमवार सुबह छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है, जो समुद्र में जा गिरी। सीएनएन के मुताबिक, दक्षिण कोरिया और जापान ने तुरंत इस परीक्षण का विरोध किया। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ की ओर से जारी बयान के मुताबकि, यह मिसाइल कांगवोन प्रांत के वोनसान के पास से …

Read More »

श्रीलंका में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 164 हुई

कोलंबो, 29 मई (आईएएनएस)। श्रीलंका में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 164 हो गई है जबकि 104 लोग अभी भी लापता हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, 24 मई से शुरू हुई भारी बारिश और तेज हवाएं चलने से 400,000 लोग प्रभावित हुए हैं और 100,000 लोगों को विस्थापित करना पड़ा …

Read More »

मैनचेस्टर हमला : पुलिस ने एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया

लंदन, 28 मई (आईएएनएस)। ब्रिटेन की आतंकवाद-रोधी पुलिस ने रविवार को कहा है कि मैनचेस्टर आत्मघाती बम विस्फोट मामले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि पश्चिमोत्तर इंग्लैंड में की गई छापेमारी के दौरान व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस ने बताया कि ओल्ड ट्राफोर्ड इलाके से आतंकवादी वारदात में संलिप्तता के …

Read More »

अमेरिका : गोलीबारी में 8 लोगों की मौत, संदिग्ध गिरफ्तार

वाशिंगटन, 28 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के दक्षिणी मिसिसिपी के लिंकन काउंटी में तीन अलग-अलग घरों में गोली मारकर आठ लोगों की हत्या करने के मामले में रविवार को एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, संदिग्ध हमलावर 35 वर्षीय विली कोरी गॉडबोल्ट को हिरासत में ले लिया गया है। पीड़ितों में लंदन काउंटी …

Read More »

चीन के कोयला संपन्न प्रांत में खदानों का विकास रोका गया

बीजिंग, 28 मई (आईएएनएस)। चीन के शांक्सी प्रांत के अधिकारियों ने 12 करोड़ टन क्षमता वाली कोयले की खदानों का विकास कार्य 2020 तक रोकने का फैसला किया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, कोयला उद्योग की एक विकास योजना में कहा गया है कि कोयले की उत्पादन क्षमता में 10 करोड़ टन से अधिक की कटौती करने के अलावा …

Read More »

मोटापे से युवाओं में दिल के रोगों का खतरा

कोपेनहेगन, 28 मई (आईएएनएस)। सामान्य से ज्यादा बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) की वजह से अधेड़ और इससे अधिक की आयु में दिल के रोगों का खतरा रहता है। लेकिन एक नए शोध में पता चला है कि उच्च बीएमआई से 17 साल की आयु में भी दिल संबंधी रोगों का खतरा हो सकता है। ब्रिटेन के ब्रिस्टल विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं …

Read More »

आस्ट्रेलिया की ‘मारिजुआना क्वीन’ 13 साल बाद स्वदेश लौटी

कैनबरा, 28 मई (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया की एक पूर्व ब्यूटीशियन रविवार को इंडोनेशिया के बाली में 13 साल जेल की सजा काटने के बाद रिहा होकर ब्रिस्बेन पहुंची। मादक पदार्थो की तस्करी के लिए इस महिला को ‘मारिजुआना क्वीन’ कहा जाता है। समाचार एजेंसी ‘एफे’ के अनुसार, शैपेल कोर्बी को 2004 में 4.2 किलोग्राम गांजा रखने के लिए बाली हवाईअड्डे से …

Read More »

न्याय की देवी की प्रतिमा ढाका में फिर से लगाई गई

ढाका, 28 मई (आईएएनएस)। बांग्लादेश में न्याय की देवी की प्रतिमा को सर्वोच्च न्यायालय से जुड़े भवन के सामने फिर से लगा दिया गया है। एक हाथ में तराजू और एक हाथ में तलवार धारण किए हुए महिला की यह प्रतिमा शुक्रवार को हटाई गई थी। इसे पहले वाली जगह से हटकर लगाया गया है। इस प्रतिमा को दिसंबर में …

Read More »

रिहा हुआ कांगों में बंधक बनाया गया फ्रांसीसी नागरिक

पेरिस, 28 मई (आईएएनएस)। अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में बंधक बनाए गए फ्रांसीसी नागरिक को रिहा कर दिया गया है। फ्रांस के राष्ट्रपति ने रविवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अपने नागरिक को रिहा किए जाने की सराहना की है और नागरिक की रिहाई में लगे सभी पक्षों …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493