बैंकाक, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। थाईलैंड में विटामिन सप्लीमेंट बनाने वाली कंपनी ने सस्ती दरों पर विदेश यात्रा कराने का झांसा देकर हजार से भी ज्यादा लोगों को ठग लिया। ये लोग विमान यात्रा के लिए राजधानी के सुवर्णभूमि हवाईअड्डे पर कंपनी के लोगों के इंतजार में घंटो खड़े रहे लेकिन कंपनी की तरफ से कोई नहीं पहुंचा। इन पर्यटकों ने …
Read More »विश्व
सीरिया संकट के बीच टिलरसन से मिले पुतिन
मॉस्को, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेशमंत्री रेक्स टिलरसन ने बुधवार को मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। जबकि ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों देशों के बीच तनाव के कारण यह मुलाकात नहीं हो पाएगी। मॉस्को, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेशमंत्री रेक्स टिलरसन ने बुधवार को मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। …
Read More »ट्रंप उत्तर कोरिया मुद्दे को शांतिपूर्ण तरीके से हल करें : शी जिनपिंग
वाशिंगटन, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी विमानवाहक पोत कॉर्ल विंसन के साथ अमेरिकी नौसेना के स्ट्राइक ग्रुप के कोरियाई प्रायद्वीप की तरफ बढ़ने की खबरों के बीच चीन ने बुधवार को कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव को ‘शांतिपूर्ण’तरीके से हल करने की अपील की। चीन के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिका के …
Read More »दलाई लामा के दौरे से चीन-भारत सीमा मुद्दा उलझेगा : अखबार
बीजिंग, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। दलाई लामा के अरुणाचल प्रदेश दौरे से चीन-भारत सीमा विवाद जटिल होगा। यह चेतावनी चीन के एक टिप्पणीकार ने बुधवार को दी है। चाइना डेली में प्रकाशिक एक ऑप-एड में बीजिंग स्थित अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन के विशेषज्ञ, शी राव ने कहा कि दलाई लामा चीन-भारत सीमा मुद्दे, क्षेत्रीय शांति के समाधान में सिर्फ संकट पैदा कर रहे …
Read More »सोमालिया में समुद्री दस्युओं के चंगुल से छुड़ाए गए 8 भारतीय
मोगादीशू, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। सोमालियाई सेना ने बुधवार को समुद्री दस्युओं द्वारा बंधक बना लिए गए आठ भारतीय नागरिकों को रिहा करा लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दो दिन पहले समुद्री दस्युओं ने सोमालिया के समुद्रतटीय शहर होब्यो में भारतीय नागरिकों को बंधक बना लिया था। होब्यो के पुलिस प्रमुख बशीर एल्मी ने बताया, “हमारे सुरक्षा बलों ने बुधवार …
Read More »द्वितीय विश्वयुद्ध के 14000 सैनिकों के डॉग टैग ब्रिटेन में दफन पाए गए
लंदन, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। एक अवशेष खोजी ने ब्रिटेन में दफन किए गए 14,000 से ज्यादा सैनिकों के डॉग टैग पाए हैं। यह उन सैनिकों के डॉग टैग हैं, जो नारमैंडी चौकी पर लड़ाई में मारे गए थे। द टेलीग्राफ की रपट के मुताबिक, डेन मैके (37) ने लंदन के पास इन सैनिकों के डॉग टैग के ढेर का पता …
Read More »कश्मीर विवाद सुलझाने में अमेरिका निभा सकता है भूमिका : नवाज
इस्लामाबाद, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का मानना है कि अमेरिका की डोनाल्ड ट्रंप सरकार पाकिस्तान तथा भारत के बीच लंबे समय से बरकरार कश्मीर विवाद का निपटारा कर सकती है, जो दक्षिण एशियाई क्षेत्र में शांति के लिए सबसे बड़ी बाधा है। प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान से कहा है कि कश्मीर के …
Read More »ईरान : राष्ट्रपति पद का फिर चुनाव लड़ेंगे अहमदीनेजाद (लीड-1)
तेहरान, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान के पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद ने ईरान के राष्ट्रपति पद को लेकर चुनाव के लिए बुधवार को अपनी उम्मीदवारी का पंजीकरण कराया। ईरान के आंतरिक मंत्रालय में अपने नाम का पंजीकरण कराते हुए कट्टरपंथी अहमदीनेजाद ने जीत की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि अगर वह फिर से राष्ट्रपति निर्वाचित हुए, तो वह ईरानियों की सेवा …
Read More »हमें अल्टीमेटम देना बेकार है : रूस
मास्को, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के शीर्ष राजनयिक द्वारा सीरिया सरकार को समर्थन देना बंद करने के आग्रह पर रूस ने बुधवार को कहा कि उसे ‘अल्टीमेटम’ देना बेकार है। रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखरोवा ने कहा, “मुझे ऐसा लगता है कि हर कोई पहले ही समझ चुका है कि हम तक अल्टीमेटम पहुंचाना बेकार है। इसका …
Read More »‘पाकिस्तान, भारत हमेशा के लिए दुश्मन नहीं रह सकते’ (लीड-1)
इस्लामाबाद, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नसीर खान जांजुआ ने कहा है कि पाकिस्तान और भारत हमेशा के लिए दुश्मन नहीं रह सकते और उन्हें साथ मिलकर मतभेद सुलझाने चाहिए। जांजुआ ने पाकिस्तान में कनाडा के उच्चायुक्त पेरी जॉन कैल्डरवुड से मंगलवार को द्विपक्षीय रिश्तों, आतंकवाद से मुकाबला और पाकिस्तान-भारत के मसलों को सुलझाने में अमेरिका की …
Read More »
dharmpath.com dharmpath