विश्व

अमेरिक का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ पर टिप्पणी से इंकार

वाशिंगटन, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका ने भारतीय सेना द्वारा पिछले सप्ताह जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार आतंकवादी ठिकानों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ करने पर टिप्पणी से इंकार करते हुए शांति और संयम बनाए रखने का आह्वान किया है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रेस कार्यालय की निदेशक एलिजाबेथ ट्रूडी ने सोमवार को कहा, “हम सीमा से सटी घटनाओं …

Read More »

विश्व में लकड़ी की सबसे ऊंची इमारत 18 मंजिला

टोरंटो, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। विश्व में सबसे ऊंची 18 मंजिला लकड़ी की इमारत करीब 174 फुट ऊंची है, जो अपने तय समय से चार महीने पहले बन कर तैयार होने वाली है। कनाडा के प्राकृतिक संसाधन मंत्री जिम कार ने कहा, “यह अनूठा भवन, विश्व में अपने तरह का पहला, कनाडाई दक्षता और अविष्कार का एक और चमकता उदाहरण है। …

Read More »

पूर्वोत्तर चीन में धमाका, 3 की मौत

यह विस्फोट मंगलवार सुबह लगभग 4.40 बजे हुआ। इस घटना में इमारत की 13वीं, 14वीं और 15वीं मंजिल क्षतिग्रस्त हो गई है और 14वीं मंजिल के अपार्टमेंट्स की खिड़कियां टूट गई हैं। ऐसा माना जा रहा है कि यह विस्फोट गैस रिसाव की वजह से हुआ है। घटना की जांच जारी है।

Read More »

सीरिया में विवाह समारोह में आत्मघाती हमला, 30 मरे

सीरिया के नेशनल टीवी ने ब्रिटेन की मानवाधिकार संस्था ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर हयूमन राइट्स’ के हवाले से बताया कि हसाका और कामिशली के बीच स्थित एक विवाह समारोह के हॉल में आत्मघाती हमलावर ने स्वयं में विस्फोट कर दिया। इस संस्था का कहना है कि यह विस्फोट विवाह समारोह के दौरान हुआ। घायलों की अधिकाधिक संख्या की वजह से मृतकों …

Read More »

पाकिस्तानी नेताओं ने सर्जिकल स्ट्राइक को ‘हास्यास्पद’ बताया (राउंडअप)

इस्लामाबाद, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तानी राजनीतिक दलों ने सोमवार को सभी मतभेदों को एक किनारे रखते हुए कश्मीर मुद्दे पर प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के साथ होने की बात कही। उन्होंने भारत द्वारा हाल में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के दावे को ‘हास्यास्पद’ बताया। इस सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने की, जिसमें करीब सभी दलों के वरिष्ठ नेताओं …

Read More »

‘आईएस प्रमुख बगदादी को दिया गया जहर, हालत गंभीर’

बगदाद, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) प्रमुख अबु बकर अल-बगदादी के खाने में कथित तौर पर जहर मिला दिया गया। इसके बाद से उसकी हालत गंभीर है। ‘डेली मेल’ की सोमवार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, निनेवेह के बेआज जिले में बगदादी तथा आईएस के तीन अन्य कमांडरों के लिए बने भोजन में कथित तौर पर जहर …

Read More »

पाकिस्तानी नेता कश्मीर,एलओसी तनाव के मुद्दे पर शरीफ के साथ (लीड-2)

इस्लामाबाद, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने सोमवार को कहा कि ‘कश्मीरी स्वतंत्रता आंदोलन अब भारत की क्रूरता से दबने वाला नहीं है।’ इसके साथ ही पाकिस्तान के राजनीतिक नेतृत्व ने कश्मीर मुद्दे पर एकजुट रुख का इजहार किया है। शरीफ ने उच्चस्तरीय सर्वदलीय बैठक में कहा, “आत्मनिर्णय के अधिकार के लिए कश्मीरियों का संघर्ष वैध और …

Read More »

मांस घोटाले में फास्ट फूड आपूर्तिकर्ता पर जुर्माना

प्राधिकरण के अनुसार, शंघाई हूसी कंपनी और ओएसआई चीन कार्यालय पर क्रमश: लगभग 1.7 करोड़ युआन (2.5 लाख अमेरिकी डॉलर) और 73 लाख युआन का जुर्माना लगाया गया है। जिला बाजार नियामक ने भी भविष्य में सख्त आर्थिक नियमों को लेकर प्रतिबद्धता दर्शाते हुए गंभीर कानूनी उल्लंघन करने के आरोप में दोनों कंपनियों को काली सूची में डाल दिया है। …

Read More »

पेंट से नारे लिखकर ट्रंप के नए होटल की शक्ल बिगाड़ी

वाशिंगटन, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के वाशिंगटन के पुराने इलाके में स्थित नए लग्जरी होटल पर कुछ लोगों ने पेंट से नारे लिखकर उसकी शक्ल बिगाड़ दी। स्प्रे पेंट के जरिए ‘अश्वेतों की जिंदगी का अर्थ है’ और ‘न्याय नहीं तो शांति नहीं’ जैसे नारे लिखे गए। टीवी चैनल फॉक्स न्यूज के अनुसार, …

Read More »

शरीफ ने सर्वदलीय बैठक में नियंत्रण रेखा के हालात पर चर्चा की (लीड-1)

इस्लामाबाद, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने सोमवार को नेशनल असेंबली में संसदीय दलों के प्रमुखों की एक बैठक की अध्यक्षता की। इसमें भारत के साथ सीमा पर हालात और कश्मीर मुद्दे पर चर्चा की गई। डॉन ऑनलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, बैठक का एकसूत्री एजेंडा पूरी दुनिया को नियंत्रण रेखा के हालात और कश्मीर की स्थिति …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493