विश्व

विश्व का सबसे ऊंचा कांच का पुल अक्टूबर में खुलेगा

यह पुल शानदार दर्शनीय क्षेत्र झांगजियाजी में स्थित है, जिसे यूनेस्को के विश्व विरासत स्थल का दर्जा प्राप्त है। इस पुल को सितम्बर की शुरुआत में अस्थाई तौर पर पर्यटकों की बढ़ती तादाद के मद्देनजर बंद कर दिया गया था। इसका उद्घाटन 20 अगस्त को हुआ था। पुल प्रबंधन समिति के अनुसार, 30 सितम्बर को दोबारा खुलने के दौरान आधिकारिक …

Read More »

इजरायल के प्रधानमंत्री ने शिमोन पेरेज के निधन पर दुख जताया

नेतनयाहू ने एक बयान में कहा, “मेरी पत्नी और मैं देश के चहेते पूर्व इजरायली राष्ट्रपति शिमोन पेरेज के निधन पर व्यक्तिगत तौर पर गहरा दुख व्यक्त करते हैं।” बुधवार को इजरायली कैबिनेट की बैठक स्थगित कर पेरेज को श्रद्धांजलि देने के लिए एक शोक सभा का आयोजन किया गया। शिमोन को दो सप्ताह पहले मस्तिष्काघात के बाद तेल अवीव …

Read More »

इस्लामाबाद में होने वाला दक्षेस सम्मेलन स्थगित

काठमांडू, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान में नवम्बर में होने वाला दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) का 19वां शिखर सम्मेलन स्थगित हो गया है। भारत द्वारा मंगलवार को सम्मेलन से हटने के फैसले के बाद बांग्लादेश, भूटान और अफगानिस्तान ने भी ऐसा ही निर्णय लिया। इसके बाद 9-10 नवम्बर को होने वाला सम्मेलन स्वत: स्थगित या रद्द हो गया है। …

Read More »

इजराइल के पूर्व राष्ट्रपति पेरेज का निधन, नेताओं ने जताया शोक (लीड-1)

जेरूसलम, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। इजराइल के पूर्व राष्ट्रपति शिमोन पेरेज का बुधवार सुबह निधन 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह देश के सबसे बुजुर्ग राजनेता थे। नोबेल पुरस्कार विजेता पेरेज इजराइल के राजनीतिक के सर्वाधिक प्रतिष्ठित हस्तियों में शुमार थे। उन्हें दो सप्ताह पहले मस्तिष्काघात के बाद क्लेम शेबा मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया था। पेरेज …

Read More »

निकारागुआ में जीका संक्रमित मांओं से 6 स्वस्थ बच्चों का जन्म

मनागुआ, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। मध्य अमेरिकी देश निकारागुआ में जीका से संक्रमित मांओं से छह स्वस्थ बच्चों का जन्म हुआ। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, निकारागुआ की प्रथम महिला रोसारियो मुरीलो ने मंगलवार को एक बताया कि ये महिलाएं गर्भावस्था के दौरान जीका संक्रमण की चपेट में आई थीं। इसके बावजूद उनके बच्चे बिल्कुल स्वस्थ्य हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) …

Read More »

रूस का नार्वे सागर के ऊपर युद्धाभ्यास से इनकार

रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल इगॉर कोनाशेंकोव ने एक बयान में कहा कि ऐसी रिपोर्ट्स कपोल कल्पना हैं। आइसलैंड के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को शिकायत में कहा था कि तीन तू-160 बमवर्षक विमान रेयकजाविक से स्टॉकहोल्म के लिए जा रहे नागरिक विमान से बेहद कम ऊंचाई पर उड़ रहे थे। प्रवक्ता ने मिशन में भाग लेने वाले …

Read More »

किम दूसरे कार्यकाल के लिए विश्व बैंक के अध्यक्ष नियुक्त

वाशिंगटन, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशकों ने मंगलवार को जिम योंग किम को पांच साल के दूसरे कार्यकाल के लिए इस बैंक के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति को सहमति दे दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, विश्व बैंक के बयान में कहा गयाा है, “कार्यकारी निदेशकों ने डॉ. किम के प्रथम चार साल के कार्यकाल के दौरान …

Read More »

पाकिस्तान आतंकवादियों पर कार्रवाई करे : अमेरिका

वाशिंगटन, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत ने नवम्बर में इस्लामाबाद में होने वाले दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) के सम्मेलन में नहीं जाने का फैसला किया है। इसके बाद अमेरिका ने कहा है कि पाकिस्तान को आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। जम्मू-कश्मीर के उड़ी में भारतीय सैन्य शिविर पर 18 सितम्बर को हुए आतंकी हमले के बद भारत ने …

Read More »

पाकिस्तान : आयोग करेगा मुंबई हमलों से संबद्ध नाव की जांच

कराची, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान में आतंकवाद रोधी अदालत (एटीसी) ने अपने आदेश में कहा है कि 2008 में मुंबई पर हुए आतंकी हमलों में कथित रूप से इस्तेमाल की गई नाव की जांच के लिए एक न्यायिक आयोग को कराची का दौरा करना होगा। ‘एसोसिएटिड प्रेस ऑफ पाकिस्तान’ की रिपोर्ट के अनुसार, एटीसी के न्यायाधीश ने मंगलवार को मुंबई …

Read More »

प्रदूषित इलाकों में रहती है 92 प्रतिशत आबादी : संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र के उप प्रवक्ता फरहान हक ने एक दैनिक ब्रीफिंग के दौरान बताया, “वायु प्रदूषण के प्रमुख स्रोतों में अकुशल परिवहन, घरेलू ईंधन, अपशिष्ट जलाना, कोयला आधारित संयंत्र और औद्योगिक गतिविधियां शामिल हैं।” संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार, 2015 तक विश्व की जनसंख्या 7.35 अरब तक पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा, “हालांकि वायु प्रदूषण के लिए मानव ही …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493