विश्व

स्वास्थ्य खानपान, अखरोट से कायम रहेगी जवानी

न्यूयार्क, 23 जून (आईएएनएस)। अखरोट और फल-सब्जियों सहित स्वास्थ्य खानपान वाली महिलाएं वृद्धावस्था में भी शारीरिक रूप से स्वस्थ्य और सक्षम रह सकती हैं। यह बात एक नए अध्ययन में कही गई। अध्ययन के मुताबिक, हर सप्ताह 1-2 बार एक चौथाई कप अखरोट खाने वाली महिलाओं में शारीरिक परेशानियां पैदा होने की संभावना घट जाती है। सभी प्रकार के नट …

Read More »

मोदी ने ताशकंद में चीन के राष्ट्रपति से मुलाकात की

ताशकंद, 23 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) ेसम्मेलन से इतर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। उज्बेकिस्तान पहुंचने के बाद मोदी ने सबसे पहले शी से मुलाकात की। इससे पहले मोदी का हवाईअड्डे पर उज्बेकिस्तान के प्रधानमंत्री शावकत मिरजीयोयेव ने स्वागत किया। भारत 48 सदस्यीय परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) का सदस्य …

Read More »

ब्रिटेन के यूरोपीय संघ में बने रहने के पक्षधर अधिक : सर्वेक्षण

लंदन, 23 जून (आईएएनएस)। एक जनमत सर्वेक्षण के मुताबिक यूरोपीय संघ (ईयू) में ब्रिटेन के बने रहने के पक्षधरों की संख्या अधिक है। ‘इवनिंग स्टैंडर्ड’ के ‘मार्केटवॉच’ द्वारा कराए गए सर्वे के मुताबिक 52 प्रतिशत मतदाता ईयू में बने रहना चाहते हैं, जबकि 48 प्रतिशत इससे बाहर निकलना चाहते हैं। इस सर्वे के बाद पाउंड में मजबूती देखी गई। ‘मिरर’ …

Read More »

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति एससीओ सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रवाना

काबुल, 23 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति मोहम्मद अशरफ गनी 16वें शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए गुरुवार को उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद के लिए रवाना हो गए। एक अधिकारी ने कहा कि दो दिवसीय प्रवास के दौरान अफगानिस्तान के राष्ट्रपति सम्मेलन से इतर उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति इस्लाम करीमोव और अन्य सदस्य देशों के प्रमुखों से …

Read More »

इंडोनेशिया : भूस्खलन, बाढ़ से मरने वालों की संख्या 56 हुई

जकार्ता, 23 जून (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के जावा प्रांत में 19 जून को भूस्खलन और बाढ़ के कारण होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 56 हो गई है। 22 लोग घायल हुए हैं और नौ अभी भी लापता हैं। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, प्राकृतिक आपदाओं के कारण 143 से भी …

Read More »

चीन : 22 साल बाद पकड़ा गया हत्या का आरोपी

बीजिंग, 23 जून (आईएएनएस)। चीन के हेइलोंगजियांग प्रांत की पुलिस ने 22 साल पुराने हत्या के मामले के मुख्य आरोपी को पकड़ा है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने झेंग नामक व्यक्ति को इनर मोंगोलिया से 15 जून को पकड़ा है। झेंग पर आरोप है कि इसने 1994 में एक निजी विवाद के कारण एक आदमी की …

Read More »

ब्रिटेन में मूसलाधार बारिश के बीच जनमत संग्रह

लंदन, 23 जून (आईएएनएस)। ब्रिटेन के लंदन और दक्षिणपूर्व इंग्लैंड में मूसलाधार बारिश के बावजूद गुरुवार को मतदाता ऐतिहासिक जनमत संग्रह के लिए अपने मताधिकार का उपयोग करने पहुंच रहे हैं। ब्रिटेन में आज यूरोपीय संघ (ईयू) का सदस्य बने रहने या इससे अलग होने पर जनमत संग्रह हो रहा है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, लंदन में मूसलाधार बारिश …

Read More »

कैलिफोर्निया से सीनेट में पहुंचने के लिए दो डेमोक्रेट में मुकाबला

वाशिंगटन, 23 जून (आईएएनएस)। कैलिफोर्निया में डेमोक्रेटिक पार्टी की दो सदस्य यहां से सेवानिवृत्त होने जा रहीं सीनेटर बारबारा बॉक्सर की जगह लेने के लिए एकदूसरे के आमने-सामने आ गईं हैं। राजनीतिक वेबसाइट ‘रियल क्लियर पॉलिटिक्स’ ने इस बारे में बुधवार को खबर प्रकाशित की है। ये दो उम्मीदवार हैं राज्य की अटॉर्नी जनरल कमला हैरिस और प्रतिनिधि लोरेटा सांचेज। …

Read More »

लैटिन अमेरिका में जीका के भय से गर्भपात की मांग बढ़ी

लंदन, 23 जून (आईएएनएस)। लैटिन अमेरिका में जीका वायरस की आशंका के कारण गर्भपात कराने की मांग करने वाली महिलाओं की संख्या में व्यापक वृद्धि दर्ज की गई। एक नए शोध में इसका खुलासा हुआ है। एडीज एजेप्टिी मच्छर के काटने से फैलने वाला जीका वायरस गर्भ में पह रहे शिशु के लिए कई हानिकारक विकारों का कारण होता है। …

Read More »

मोदी एससीओ बैठक के लिए ताशकंद पहुंचे

ताशकंद, 23 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सम्मेलन के लिए गुरुवार को उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद पहुंच गए हैं। मोदी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इस दौरान दोनों पक्ष परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में भारत की सदस्यता पर चर्चा करेंगे। चीन ने भारत द्वारा परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) पर …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493