पेरिस, 4 जून (आईएएनएस)। फ्रांस की राजधानी पेरिस की सीन नदी का जलस्तर 34 वर्षो के उच्च स्तर के बाद शनिवार को घटना शुरू हो गया। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, भारी बारिश की वजह से रात के समय नदी का स्तर सामान्य स्तर से 6.1 मीटर (20 फुट) तक बढ़ गया। पेरिस में शनिवार सुबह जल का स्तर घटने …
Read More »विश्व
रौसेफ की रैली में हजारों लोग जुटे
रियो डी जनेरियो, 4 जून (आईएएनएस)। ब्राजील की निलंबित राष्ट्रपति डिल्मा रौसेफ ने एक राजनीतिक रैली में हिस्सा लिया और अपने गृह राज्य रियो ग्रांडे डो सुल के पोटरे एलेग्रे शहर में अपने हजारों समर्थकों को संबोधित किया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रैली में कम से कम दस हजार लोगों की भीड़ जुटी थी, जो रौसेफ के खिलाफ महाभियोग …
Read More »अल्जीरिया सड़क दुर्घटना में 33 की मौत, 22 घायल (लीड-1)
अग्निशमन विभाग ने बताया कि बस ओरान और ओरग्ला को जोड़ने वाले सड़क मार्ग पर चल रही थी, तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से इसकी टक्कर हो गई। यह घटना शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार देर रात 1.50 बजे हुई। घटनास्थल पर एंबुलेंस और आग्निशमन विभाग के कर्मी पहुंच चुके हैं, वहीं प्रशासन ने दुर्घटना की जांच शुरू कर …
Read More »सिंगापुर से शांगरी-ला-संवाद प्रक्रिया पर बेहतर मार्गदर्शन की उम्मीद
शांगरी-ला संवाद के मौके पर सिंगापुर के रक्षा मंत्री एनजी इंग हेन के साथ हुई बैठक के बारे में चीन के केंद्रीय सैन्य आयोग के संयुक्त स्टाफ विभाग के उप प्रमुख एडमिरल सुन जियांगुओ ने बताया कि चीन सिंगापुर के साथ अपने संबंधों को काफी महत्व देता है। साथ ही देश की रक्षा सहित सभी क्षेत्रों में आपसी सहयोग को …
Read More »न्यूजीलैंड में बढ़ रही बेघरों की तादाद
न्यूजीलैंड की ओटैगो यूनिवर्सिटी के शोधार्थियों के अनुसार, 2013 की नवीनतम जनगणना में पता चला है कि न्यूजीलैंड के प्रति 100 लोगों में एक व्यक्ति के पास अपना घर नहीं है, जबकि 2006 में यह संख्या प्रति 120 में एक और 2001 में 130 में एक थी। शोधार्थी डॉक्टर केट अमोर ने बताया, “न्यूजीलैंड में आवास संकट की स्थिति जनसंख्या …
Read More »फ्रांस में बाढ़, 2 की मौत
फ्रांस के आंतरिक मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि पेरिस के एवरी-ग्रेगी-सर-येर में बाढ़ में बह जाने से एक 74 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। समाचार पत्र ली पारिसियन के मुताबिक, घोड़े पर बैठा शख्स बाढ़ के पानी को पार करने की कोशिश कर रहा था। दक्षिण पश्चिमी पेरिस में बुधवार देर रात 86 वर्षीया एक …
Read More »शियान में 10 जून से ब्रिटेन का वीजा केंद्र
शांक्सी प्रांतीय विदेश मामलों के कार्यालय के अनुसार, इस नए वीजा केंद्र और मध्य चीन के चांग्शा शहर तथा दक्षिण-पश्चिमी चीन के कुनमिंग में दो नए केंद्रों के खुलने के साथ ही चीन में ब्रिटेन के वीजा आवेदन केंद्रों की संख्या बढ़कर 12 से 15 हो जाएगी। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने अक्टूबर 2015 में चीन के राष्ट्रपति शी …
Read More »विदेशी कंपनियों के अधिग्रहण में चीन का बढ़ता दबदबा
वित्तीय सूचना प्रदाता डियलॉजिक कंपनी की हालिया प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी कंपनियों ने इस साल विदेशों में 143.3 अरब डॉलर का सौदा किया है। इस साल का यह आंकड़ा साल 2015 के कुल आंकड़ों (106.8 अरब डॉलर) से काफी ज्यादा है। रिपोर्ट में अनुमान जताया गया है कि अगर यह दर बरकरार रहती है, तो चीन विदेशों में अधिग्रहण …
Read More »मेक्सिको के राष्ट्रपति को शांतिपूर्ण चुनाव का भरोसा
राष्ट्रपति ने शुक्रवार को एक भाषण के दौरान कहा कि गृह मंत्रालय देशभर में आदर्श स्थितियों में चुनाव कराने के लिए सभी राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम कर रहा है। नीटो के अनुसार, सुरक्षित चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारियों ने मतदान केंद्रों के निरीक्षण के साथ ही सुरक्षा बलों के साथ समन्वय बनाया। उन्होंने कहा, “रविवार को हम 14 …
Read More »अफगानिस्तान के शीर्ष नागरिक सम्मान से नवाजे गए मोदी
हेरात (अफगानिस्तान), 4 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शनिवार को अफगानिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान अमीर अमानुल्ला खान अवॉर्ड से नवाजा गया। देश के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने मोदी को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया। इससे पहले दोनों देशों के नेताओं ने संयुक्त रूप से अफगान-भारत मैत्री बांध का उद्घाटन किया, जिसे पूर्व में सलमा बांध के नाम से …
Read More »
dharmpath.com dharmpath