विश्व

ईरान, इटली ने विभिन्न क्षेत्रों में 12 समझौते किए

प्रेस टेलीविजन की एक रपट के मुताबिक, ईरान के उद्योग, खनन व व्यापार मंत्री मोहम्मद-रेजा नेमतजादेह व इटली के प्रधानमंत्री मातेओ रेंजी की उपस्थिति में ऊर्जा, निर्माण, विद्युत उत्पादन, सूचना व संचार प्रौद्योगिकी, इस्पात व वस्त्र क्षेत्र में समझौते हुए। ईरान के केरमान प्रांत में विद्युत संयंत्र के निर्माण में उपकरणों व सेवाओं के आदान-प्रदान के लिए इटली के एफएटीए …

Read More »

नॉर्वे में 12 लोगों के जीका विषाणु से संक्रमित होने की पुष्टि

नॉर्वे के समाचार पत्र वीजी ने कहा कि इस साल 25 फरवरी से लेकर 11 अप्रैल तक कुल 222 लोगों को जीका से संक्रमित पाया गया है, जिनमें 142 महिलाएं व 80 पुरुष हैं। कुल 222 लोगों में से दो के जीका से गंभीर रूप से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। एनआईपीएच के मुताबिक, पांच गर्भवती महिलाओं सहित 10 …

Read More »

ँपश्चिमी तट के 10 हजार फिलिस्तीनियों को वर्किं ग परमिट देगा इजरायल

साद ने कहा कि इजरायल के इस कदम से बेरोजगारी की दर घटेगी और मजदूरों की संख्या बढ़कर 30 हजार तक पहुंचने की संभावना है। उन्होंने कहा कि ये 10 हजार मजदूर इजरायल में काम करेंगे न कि यहूदी आबादकारों के इलाके में, जहां लगभग 35 हजार फिलिस्तीनी काम कर रहे हैं। वर्तमान में, लगभग 48 हजार फिलिस्तीनियों को इजरायल …

Read More »

ओबामा जी-7 सम्मेलन के दौरान जा सकते हैं हिरोशिमा

वाशिंगटन, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए मई में जापान जाएंगे। जापान में वह हिरोशिमा जाने पर भी विचार कर रहे हैं। व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी। समाचार पत्र ‘द जापान टाइम्स’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाइट हाउस ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका सरकार सन 1945 में …

Read More »

हड़ताल के कारण ब्रसेल्स हवाई अड्डे पर 50 उड़ानें रद्द

ब्रसेल्स, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्रसेल्स हवाई अड्डे पर बुधवार को 50 उड़ानों को रद्द कर दिया गया, क्योंकि वहां एयर ट्रैफिक कंट्रोलर की हड़ताल चल रही है। हवाई अड्डा प्रशासन ने एक बयान जारी कर जानकारी दी। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, ब्रसेल्स हवाई अड्डे ने ट्वीट किया, “बुधवार की सुबह करीब 50 उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। …

Read More »

जॉर्डन में मुस्लिम ब्रदरहुड मुख्यालय बंद

अम्मान, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। जॉर्डन के सुरक्षाकर्मियों ने अम्मान के प्रमुख विपक्षी समूह ‘मुस्लिम ब्रदरहुड’ के मुख्यालय पर बुधवार को धावा बोल दिया और भीतर मौजूद सभी लोगों को बाहर निकालकर परिसर को सील कर दिया। समाचार एजेंसी ‘एफे’ के मुताबिक, ब्रदरहुड के सूत्रों ने बताया कि अब्दली जिले में स्थित ब्रदरहुड के मुख्यालय के भीतर मौजूद सभी लोगों को …

Read More »

नवाज शरीफ लंदन रवाना

इस्लामाबाद, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ बुधवार को लंदन रवाना हो गए। यह उनका निजी दौरा है। वह अपने स्वास्थ्य की जांच कराने के लिए गए हैं। रवानगी से पहले शरीफ ने लाहौर के अल्लामा इकबाल हवाई अड्डे पर गृह मंत्री चौधरी निसार अली और पंजाब के मुख्यमंत्री और अपने भाई शहबाज शरीफ के अलावा वरिष्ठ सहयोगियों …

Read More »

ओआईसी ने कश्मीरियों के आत्मनिर्णय के अधिकार का समर्थन किया

तुर्की, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) ने इस बात को दोहराया कि जम्मू एवं कश्मीर के लोग अपने भविष्य का फैसला स्वयं करना चाहते हैं और इसमें वह उनका समर्थन करेगा। ओआईसी के 13वें सम्मेलन से इतर एक बैठक में जम्मू एवं कश्मीर पर ओआईसी संपर्क समूह ने ‘संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव के मुताबिक, जम्मू एवं …

Read More »

पाकिस्तान की विकास दर 4.5 फीसदी रहने का अनुमान

इस्लामाबाद, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान की विकास दर 2016 में 4.5 फीसदी और 2017 में 4.7 फीसदी रह सकती है। यह अनुमान अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने जारी किया है। आईएमएफ की ताजातरीन विश्व आर्थिक परिदृश्य रपट में कहा गया है कि तेल मूल्य में गिरावट और संघर्ष तथा सुरक्षा जोखिमों के बढ़ने के कारण मध्य पूर्व, उत्तर अफ्रीका, अफगानिस्तान …

Read More »

किर्गिस्तान : संसद अध्यक्ष का इस्तीफा

बिश्केक, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। किर्गिस्तान के संसद अध्यक्ष असिलबेक जीनबेकोव ने अपने बड़े भाई सूरोनबे जीनबेकोव को प्रधानमंत्री पद के लिए नामित किए जाने के बाद बुधवार को अपना इस्तीफा दे दिया। संसद की प्रेस सेवा ने यह जानकारी जाहिर की है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, असिलबेक जीनबेकोव ने कहा कि उन्होंने अपने भाई के चुनाव में किसी भी …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493