विश्व

चीन की वाहन कंपनियों की वैश्विक बाजार हिस्सेदारी बढ़ेगी : केपीएमजी

17वें ग्लोबल ऑटोमोटिव एग्जिक्यूटिव सर्वेक्षण के मुताबिक, अगले पांच साल में 20 ऑरिजिनल इक्विपमेंट मैन्यूफैक्चर्स (ओईएम) की वैश्विक बाजार में हिस्सेदारी बढ़ेगी। इनमें 20 ओईएम में पांच चीन की कंपनियां भी हैं। सर्वेक्षण में 17 फीसदी कार्यकारी अधिकारियों ने बताया कि उत्पादन बढ़ाने के लिए वे चीन में सर्वाधिक निवेश बढ़ाएंगे। चीन के बाद उनका निवेश क्रमश: भारत और जर्मनी …

Read More »

पाकिस्तान : पेशावर शहर में बम विस्फोट, 10 मरे(लीड-1)

पेशावर, 19 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पेशावर शहर में मंगलवार को एक बम विस्फोट हुआ, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। समाचारपत्र ‘डॉन’ की वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, बम विस्फोट कारखानो मार्केट इलाके के करीब एक सुरक्षा नाके के निकट हुआ। यह जगह पेशावर का प्रवेशद्वार है। बचावकार्य से जुड़े …

Read More »

चीन की विकास दर 25 साल के निचले स्तर पर

राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो (एनबीएस) की ओर से मंगलवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, यह दर पिछले 25 साल की सबसे धीमी वार्षिक दर है।

Read More »

गणतंत्र दिवस पर आईएस हमले की आशंका, हाई अलर्ट

ऐसी खबरें हैं कि आईएस गणतंत्र दिवस पर भारत में आतंकवादी हमला कर सकता है। सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि अर्धसैनिक बलों को गणतंत्र दिवस के मद्देनजर अधिक चौकस रहने के लिए कहा गया है। इस बार गणतंत्र दिवस परेड में फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद मुख्य अतिथि होंगे। सूत्रों ने कहा, “किसी भी तरह के आतंकवादी हमले को …

Read More »

यमन : अलकायदा संदिग्ध ने न्यायाधीश की हत्या की

अदन, 19 जनवरी (आईएएनएस)। यमन के दक्षिणी शहर अदन में अलकायदा के एक संदिग्ध आतंकवादी ने देर सोमवार एक आतंकवाद-रोधी न्यायाधीश की गोली मारकर हत्या कर दी। अदन में पिछले कुछ दिनों में अधिकारियों के खिलाफ इस तरह के जानलेवा हमले हुए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पुलिस के हवाले से कहा कि यमन में अलकायदा शाखा के संदिग्ध आतंकवादी …

Read More »

चीन में कार ने मारी टक्कर, 3 की मौत

बीजिंग, 19 जनवरी (आईएएनएस)। चीन के जियांग्शी प्रांत में एक अनियंत्रित कार भीड़ में जा घुसी, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य लोग घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि हादसा सुबह करीब 7.15 बजे (स्थानीय समयानुसार) फेंगसिन प्रदेश में एक सड़क पर हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती …

Read More »

पेशावर में विस्फोट, 6 सुरक्षाकर्मियों की मौत

पेशावर, 19 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पेशावर शहर में मंगलवार को एक सुरक्षा नाके के करीब एक बम विस्फोट हुआ, जिसमें खसदार बल से जुड़े छह सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई और 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। कैपिटल सिटी पुलिस ऑफिसर (सीसीपीओ) मुबारक जेब खान ने बताया कि बम विस्फोट कारखानो के निकट खबर एजेंसी के जमरूद इलाके …

Read More »

पूर्वी फ्रांस में हिमस्खलन, 5 सैनिकों की मौत

फ्रांस के समाचारपत्र ‘ले फिगारो’ के अनुसार, अपराह्न् करीब दो बजे (स्थानीय समयनुसार) हुए हिमस्खलन में करीब 11 जवान फंस गए थे। हिमस्खलन सैवोए से 2,200 मीटर की ऊंचाई पर हुआ था। बचावकर्मियों ने छह जवानों को बचा लिया है, जिनमें से चार को कोई चोट नहीं आई है। फ्रांस के रक्षा मंत्री के मंगलवार को घटनास्थल का निरीक्षण करने …

Read More »

जिनपिंग 3 देशों के दौरे पर रवाना

सऊदी अरब के सुल्तान सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सउद, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल सीसी और ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने शी को अपने यहां आने के लिए आमंत्रित किया था। इस दौरे पर शी के साथ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) की केंद्रीय समिति की पोलित ब्यूरो के सदस्य और सीपीसी की केंद्रीय समिति के नीति अनुसंधान …

Read More »

ताइवान में भूकंप के झटके

बीजिंग, 19 जनवरी (आईएएनएस)। चीनी गणराज्य ताइवान के जलक्षेत्र के करीब मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। चाइना अर्थक्वैक नेटवर्क्‍स सेंटर (सीईएनसी) के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.4 मापी गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, भूकंप सुबह 10.13 बजे (स्थानीय समयानुसार) आया।

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493